सरकारी जमीनों को लीज पर देने के खिलाफ कांग्रेस मुखर, धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप नई टिहरी। टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नई टिहरी में प्रेस वार्ता आयोजित कर उत्तराखंड सरकार की सरकारी भूमि एवं संपत्तियों से संबंधित नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर बोर्ड (यूआईआईडीबी) के माध्यम से सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीनों और संपत्तियों को निजी कंपनियों को लंबी अवधि की लीज तथा पीपीपी मोड पर देने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थित सरकारी भूमि को 90 वर्ष तक की अवधि के लिए लीज पर देने का रास्ता तैयार किया गया है। पार्टी नेताओं के अनुसार, मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली अनुशंसा समिति की संस्तुति के बाद मुख्यमंत्री की स्वीकृति से संबंधित विभागों की भूमि यूआईआईडीबी को हस्तांतरित की जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि करीब 1200 एकड़ भूमि से जुड़े प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री स्तर से अंतिम स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि कई हजार बीघा भूमि के प्रस्ताव विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। जॉर्ज एवरेस्ट और पार्क एस्टेट लीज का मुद्दा उठाया प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मसूरी के पार्क एस्टेट (हाथीपांव) और जॉर्ज एवरेस्ट संपत्ति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस का आरोप है कि करीब 142 एकड़ सरकारी भूमि को निजी कंपनी को 15 वर्ष की लीज पर दिया गया और इसके लिए प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये की लीज राशि तय की गई। पार्टी ने सवाल उठाया कि जिस संपत्ति पर सरकारी स्तर से करोड़ों रुपये खर्च किए गए, उससे मिलने वाली लीज राशि अपेक्षाकृत कम है। कांग्रेस नेताओं ने इस प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और निविदा प्रक्रिया में कंपनियों के बीच मिलीभगत के आरोप भी लगाए। हालांकि, ये सभी आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं। सरकारी निरीक्षण भवन और पर्यटन संपत्तियों पर भी सवाल कांग्रेस ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के करीब 25 निरीक्षण भवनों तथा पर्यटन विभाग की कुछ संपत्तियों को निजी हाथों में लीज या पीपीपी मोड पर देने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है। पार्टी के मुताबिक नैनीताल के पटुवाडांगर की करीब 14 एकड़ भूमि, हरिद्वार के अलकनंदा होटल और ऋषिकेश स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को लेकर भी लीज/पीपीपी प्रक्रिया शुरू की गई है। कांग्रेस नेताओं ने निविदाओं की शर्तों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इन्हें इस तरह बनाया गया है कि स्थानीय व्यक्ति या कंपनियों के लिए भागीदारी मुश्किल हो जाती है। पार्टी ने सरकार से इन संपत्तियों की पारदर्शी प्रक्रिया और स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने की मांग की। जनहित की परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने रानीपोखरी क्षेत्र में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय तथा किच्छा के पराग फार्म की भूमि राष्ट्रीय न्यायालयीय विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए उपलब्ध कराने से जुड़े प्रस्तावों का भी उल्लेख किया। कांग्रेस का आरोप है कि जनहित और राष्ट्रीय महत्व की संस्थाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव लंबित हैं, जबकि दूसरी ओर सरकारी संपत्तियों को निजी परियोजनाओं के लिए देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार को सरकारी जमीन और संपत्तियों के उपयोग से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता, सार्वजनिक हित और स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकारी भूमि एवं संपत्तियों को निजी हाथों में देने के मुद्दे पर कांग्रेस आगे भी आवाज उठाती रहेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, जिला प्रवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, प्रदेश सचिव नरेंद्र रमोला, देवेंद्र नौडियाल, जिला पंचायत सदस्य शांति शाह, नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी लखबीर चौहान, ज्ञान सिंह रावत, इमरान, ममता उनियाल, जोत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

- गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना उत्तरकाशी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, धारा पूजन एवं धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मां भगवती गंगा की पूजा-अर्चना की और धारा आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी, वहीं, पंच मंदिर समिति की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए गर्म पानी, चाय, भोजन एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।1
- उत्तरकाशी/गंगोत्री धाम. गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना. विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गंगा पुरोहित सभा की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मां भगवती गंगा की धारा का विशेष पूजन एवं धारा आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, कुशल और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। Vol - इस पावन अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने कहा आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से मां गंगा की विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना संपन्न की गई। हम समस्त गंगोत्री वासी व देशवासी मां भगवती गंगा मैया से प्रार्थना करते हैं कि वह प्रधानमंत्री जी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उन्हें सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रखें। Vol - इस विशेष पूजन कार्यक्रम में गंगा पुरोहित सभा के सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, कृष्णा नंद सेमवाल, भूपेन्द्र सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन 'जय मां गंगे' और 'हर-हर गंगे' के जयकारों के साथ हुआ। Byte. संजीव सेमवाल. गंगा पुरोहित. अध्यक्ष मंदिर समिति.4
- मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।1
- 🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा The Aman Times 🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। सुरक्षा टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, दो फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और एक क्रेटा कार बरामद हुई। फर्जी नियुक्ति पत्र नर्सिंग ऑफिसर और मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के बताए गए हैं। पूछताछ में तीनों आरोपी उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के निवासी बताए गए। एम्स सुरक्षा विभाग ने आरोपियों को बरामद सामान सहित पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। एम्स पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती ने युवाओं से नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की।1
- जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस.janswar news Arunabh Raturi राजा वाला में जनसंपर्क के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं सहसपुर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजा वाला में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कहा कि पेयजल संकट के स्थायी समाधान की आवश्यकता है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन सहित अन्य स्थानीय समस्याओं और जनहित के विषयों पर भी क्षेत्रवासियों ने अपनी चिंताएं साझा कीं। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है। डॉ. रावत ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के व्यापक जनसमर्थन के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का विश्वास भी व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।4
- स्वाद, सेहत से भरपूर, बनाने में इतनी आसान, ऐसे तैयार कीजिये 'कॉर्न चाट'1
- बीजेपी सरकारी सम्पतियों का कर रही निजीकरण, कांग्रेस करेगी सड़क से सदन तक विरोध कांग्रेस करेगी बीजेपी के निजीकरण का विरोध1
- बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी प्रेस नोट देहरादून बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में बच्चे के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बाल संरक्षण से जुड़े सभी विभाग एवं संस्थाएं आपसी समन्वय से प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए। विगत तीन माह में बाल कल्याण समिति के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें 120 का निस्तारण किया जा चुका है। संस्थागत बालगृहों में निवासरत 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया। वित्तीय वर्ष 2026 में अब तक 05 बच्चों को दत्तक ग्रहण में दिया गया है। वर्ष 2016 से अब तक जनपद से कुल 109 बच्चों को देश एवं विदेश में दत्तक ग्रहण में दिए जाने की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की समीक्षा में अप्रैल-जून के दौरान 200 तथा जुलाई से अब तक 174 प्रकरण प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बाल विवाह के 02 मामले तथा बालश्रम के 46 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने पारिवारिक समस्याओं एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में काउंसलिंग और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। जनपद में संचालित 19 राजकीय एवं स्वैच्छिक बालगृहों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा कमियों का समयबद्ध समाधान कराने के निर्देश दिए। समीक्षा अवधि में बालगृहों के 16 निरीक्षण किए गए। संस्थाओं में कार्यरत 156 कार्मिकों में से 138 का पुलिस सत्यापन हो चुका है तथा शेष का सत्यापन शीघ्र कराने को कहा गया। बालगृहों में निवासरत 302 बच्चों की दस्तावेजी स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि 236 के आधार कार्ड, 95 के आयुष्मान कार्ड एवं 116 के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा 219 बच्चे विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। शेष बच्चों के दस्तावेज प्राथमिकता से तैयार कराने के निर्देश दिए गए। बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान की समीक्षा में बताया गया कि दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित/रेस्क्यू किया गया, जिनमें 111 बाल भिक्षावृत्ति, 173 कूड़ा बीनने वाले, 101 बालश्रम, 307 ड्रॉपआउट एवं 52 अन्य श्रेणी के बच्चे शामिल हैं। इनमें से 216 बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिशन वात्सल्य के तहत ब्लॉक, ग्राम, नगर निकाय एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा उपलब्ध अनटाइड अनुदान की 5 प्रतिशत धनराशि बच्चों के कल्याण एवं सुरक्षा पर नियमानुसार व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दत्तक ग्रहण, अन्य राज्यों के बच्चों को गृह राज्य भेजने तथा बच्चों के अभिलेख अद्यतन रखने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने को कहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति नमिता ममगाईं, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर ghildiyal , जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।2
- उत्तरकाशी /गंगोत्री. कल रात्रि को गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष धारा पूजन व आरती, गंगा पुरोहितों ने मांगी दीर्घायु की कामना. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर कल रात्रि को गंगोत्री धाम में गंगा पुरोहितों द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाट पर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना को लेकर धारा पूजन एवं विशेष धारा आरती संपन्न की गई। Vol.गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से हम उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर गंगा घाट पर गंगा पूजन का आयोजन किया गया है तथा माँ भगवती गंगा की धारा आरती के माध्यम से माँ पतित पावनी से प्रार्थना की जा रही है कि मुख्यमंत्री को लंबी आयु और आरोग्य प्राप्त हो तथा उनका कार्यकाल राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत उत्तम एवं सफल रहे। Vol.इस अवसर पर गंगोत्री धाम में भक्तिमय माहौल रहा. कार्यक्रम के दौरान गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल के साथ सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में माँ गंगा से मुख्यमंत्री धामी के जीवन की प्रार्थना की। Byte - संजीव सेमवल. गंगा पुरोहित.4