logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल में गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना के संबंध में 10 जुलाई 2026 को फरियादी विवेक यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बैतूल बाजार, हाल किरायेदार कालापाठा, गंज बैतूल) की रिपोर्ट पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 576/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(2) और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कॉलेज चौक, बैतूल से आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास (उम्र 26 वर्ष, निवासी मेहतर मोहल्ला, गांधी वार्ड, बैतूल) को गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक उज्ज्वल की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
3 hrs ago

बैतूल में गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना के संबंध में 10 जुलाई 2026 को फरियादी विवेक यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बैतूल बाजार, हाल किरायेदार कालापाठा, गंज बैतूल) की रिपोर्ट पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 576/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(2) और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कॉलेज चौक, बैतूल से आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास (उम्र 26 वर्ष, निवासी मेहतर मोहल्ला, गांधी वार्ड, बैतूल) को गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक उज्ज्वल की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल जिले के आमला विकासखंड स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर बालक छात्रावास में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की स्वच्छता, रखरखाव, सुरक्षा और विद्यार्थियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनवणे ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सीधी चर्चा की, साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। इस दौरे की एक खास बात यह रही कि कलेक्टर ने स्वयं छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल रहने की जगह नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है, जहाँ स्वच्छ और सुरक्षित माहौल होना अनिवार्य है। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    बैतूल जिले के आमला विकासखंड स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर बालक छात्रावास में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की स्वच्छता, रखरखाव, सुरक्षा और विद्यार्थियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनवणे ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सीधी चर्चा की, साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। इस दौरे की एक खास बात यह रही कि कलेक्टर ने स्वयं छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल रहने की जगह नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है, जहाँ स्वच्छ और सुरक्षित माहौल होना अनिवार्य है। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।
    1
    बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बैतूल जिले के भैंसदेही मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र मोर्चा खोल दिया है। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खस्ताहाल सड़कों, जर्जर शासकीय स्कूल भवनों, बिजली-पानी की समस्या और नगर परिषद के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए कुंभकरण का पुतला बनाया और उसके सामने अपनी सभी मांगे रखीं। बाद में जिला कलेक्टर के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    3
    बैतूल जिले के भैंसदेही मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र मोर्चा खोल दिया है। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खस्ताहाल सड़कों, जर्जर शासकीय स्कूल भवनों, बिजली-पानी की समस्या और नगर परिषद के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए कुंभकरण का पुतला बनाया और उसके सामने अपनी सभी मांगे रखीं। बाद में जिला कलेक्टर के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया। अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
    3
    बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया।

इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया।

अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
    user_श्याम आर्य
    श्याम आर्य
    अनाज थोक विक्रेता Bhimpur, Betul•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा जिले की चौरई जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुंडा में निरीक्षण के दौरान भारी गड़बड़ी सामने आई है। इस स्थिति पर सीईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंचायत सचिव और सरपंच को फटकार लगाई है। सीईओ ने गुस्से में स्पष्ट चेतावनी दी कि वे या तो अपना काम ठीक ढंग से करें, अन्यथा अपना इस्तीफा लिखकर तैयार रखें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पंचायत में की जा रही गंदगी के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं और दूसरों का कचरा समेटने के लिए नहीं बैठे हैं।
    1
    छिंदवाड़ा जिले की चौरई जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुंडा में निरीक्षण के दौरान भारी गड़बड़ी सामने आई है। इस स्थिति पर सीईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंचायत सचिव और सरपंच को फटकार लगाई है।

सीईओ ने गुस्से में स्पष्ट चेतावनी दी कि वे या तो अपना काम ठीक ढंग से करें, अन्यथा अपना इस्तीफा लिखकर तैयार रखें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पंचायत में की जा रही गंदगी के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं और दूसरों का कचरा समेटने के लिए नहीं बैठे हैं।
    user_Aakash Mandrah
    Aakash Mandrah
    Local News Reporter तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बैतूल जिले के मुलताई में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "विश्व जनसंख्या दिवस" के अवसर पर "बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और समाधान" विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और युवाओं को तीव्र जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सारिया द्वारा विधिवत् दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और समाज में जनसंख्या संबंधी जागरूकता फैलाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने सतत विकास, संसाधनों के संतुलित उपयोग और बेहतर जीवन स्तर के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण को बेहद आवश्यक बताया। कार्यशाला के दौरान बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर दबाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और वक्ताओं ने विद्यार्थियों से इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम को सफल और ज्ञानवर्धक बनाने में एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, डॉ. ममता राजपूत, डॉ. दीपिका पीपरदे, डॉ. वर्षा ठाकरे और एनएसएस दलनायिका काजल परिहार का विशेष सहयोग रहा। वहीं, कार्यक्रम के सुचारु संचालन में डॉ. कल्पना बिसादे, प्रो. शुभम ठाकुर और प्रो. कृष्णा नरवरे का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्व जनसंख्या दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
    1
    बैतूल जिले के मुलताई में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "विश्व जनसंख्या दिवस" के अवसर पर "बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और समाधान" विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और युवाओं को तीव्र जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सारिया द्वारा विधिवत् दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और समाज में जनसंख्या संबंधी जागरूकता फैलाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने सतत विकास, संसाधनों के संतुलित उपयोग और बेहतर जीवन स्तर के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण को बेहद आवश्यक बताया। कार्यशाला के दौरान बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर दबाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और वक्ताओं ने विद्यार्थियों से इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम को सफल और ज्ञानवर्धक बनाने में एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, डॉ. ममता राजपूत, डॉ. दीपिका पीपरदे, डॉ. वर्षा ठाकरे और एनएसएस दलनायिका काजल परिहार का विशेष सहयोग रहा। वहीं, कार्यक्रम के सुचारु संचालन में डॉ. कल्पना बिसादे, प्रो. शुभम ठाकुर और प्रो. कृष्णा नरवरे का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्व जनसंख्या दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला ब्लॉक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम नरेरा स्थित एकीकृत प्राथमिक-माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं और 7वीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उन्हें जल चक्र की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बच्चों से सामान्य ज्ञान व विभिन्न सब्जियों के अंग्रेजी नाम पूछकर उनकी सीखने की क्षमता को परखा। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों को कहानी आधारित रोचक पद्धति से पढ़ाएं और रोजाना सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारियां भी साझा करें। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, शौचालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्वच्छता के लिए जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम नरेरा के आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया, जहां छत से पानी टपकने की समस्या पाए जाने पर उन्होंने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने वहां मौजूद एक गर्भवती महिला की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया और एएनएम को निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और उन्हें संतुलित आहार व दवाएं देना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, उप स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्री वॉल की दरार को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदार व इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण, ओपीडी व्यवस्था और 108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा की तथा बंद पड़े बोर को ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए बीएमओ को निर्देशित किया।
    4
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला ब्लॉक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम नरेरा स्थित एकीकृत प्राथमिक-माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं और 7वीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उन्हें जल चक्र की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बच्चों से सामान्य ज्ञान व विभिन्न सब्जियों के अंग्रेजी नाम पूछकर उनकी सीखने की क्षमता को परखा। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों को कहानी आधारित रोचक पद्धति से पढ़ाएं और रोजाना सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारियां भी साझा करें। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, शौचालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्वच्छता के लिए जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए।

अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम नरेरा के आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया, जहां छत से पानी टपकने की समस्या पाए जाने पर उन्होंने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने वहां मौजूद एक गर्भवती महिला की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया और एएनएम को निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और उन्हें संतुलित आहार व दवाएं देना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, उप स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्री वॉल की दरार को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदार व इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण, ओपीडी व्यवस्था और 108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा की तथा बंद पड़े बोर को ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए बीएमओ को निर्देशित किया।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में राजनीतिक घमासान देखने को मिला है, जिसे 'दतिया का दंगल' के रूप में संबोधित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया में राजनीतिक घमासान देखने को मिला है, जिसे 'दतिया का दंगल' के रूप में संबोधित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में भाजपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर भारी अंतर्कलह देखने को मिली है। नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए भारी बवाल काटा। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी में इस तरह के विरोध और कार्यकर्ताओं का सड़क पर उतरना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इस घटना से पार्टी के अंदर टिकट वितरण को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है, जिससे आने वाले समय में परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    मध्य प्रदेश में भाजपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर भारी अंतर्कलह देखने को मिली है। नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए भारी बवाल काटा। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए।

अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी में इस तरह के विरोध और कार्यकर्ताओं का सड़क पर उतरना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इस घटना से पार्टी के अंदर टिकट वितरण को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है, जिससे आने वाले समय में परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.