भारत विकास परिषद शाखा डबरा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ,नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भारत विकास परिषद शाखा डबरा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डबरा में भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत शाखा डबरा द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। डबरा में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एच.बी. शर्मा सेवानिवृत्ति अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर , विशिष्ट अतिथि हेमंत मोदी प्रांतीय संरक्षक , अमित जैन प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में शपथ विधि अधिकारी रचना गोयल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता , सचिव संदीप सैनिक एवं कोषाध्यक्ष राहुल राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रही है , और मैं आशा करता हूं कि जो नवीन कार्यकारिणी है वह आगे भी समाज के हित में निरंतर कार्य करेगी । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बसंत पटसारिया, रंजीत सिंह राणा एवं निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ.एन.आर.माहौर, सचिव ध्यानेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष राजीव शिवहरे, एवं शाखा के पदाधिकारी , सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद शाखा डबरा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ,नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भारत विकास परिषद शाखा डबरा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डबरा में भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत शाखा डबरा द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
गई। डबरा में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एच.बी. शर्मा सेवानिवृत्ति अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर , विशिष्ट अतिथि हेमंत मोदी प्रांतीय संरक्षक , अमित जैन प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में शपथ विधि अधिकारी रचना गोयल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ
दिलाई । नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता , सचिव संदीप सैनिक एवं कोषाध्यक्ष राहुल राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रही है
, और मैं आशा करता हूं कि जो नवीन कार्यकारिणी है वह आगे भी समाज के हित में निरंतर कार्य करेगी । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बसंत पटसारिया, रंजीत सिंह राणा एवं निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ.एन.आर.माहौर, सचिव ध्यानेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष राजीव शिवहरे, एवं शाखा के पदाधिकारी , सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी उपस्थित रहे।
- मुरैना नेशनल हाईवे 44 पर निकलने वाले रेत माफियाओं पर वन विभाग और एएसएफ की बड़ी कार्यवाही,, टीम ने घेराबंदी कर नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्राली रेत माफिया से पकड़ा,, सुप्रीम कोर्ट की टीम लौटने के बाद रेत माफियाओं द्वारा नेशनल हाईवे से ट्रैक्टर ट्राली निकाल रहे थे,, माफियाओं द्वारा चंबल नदी के किनारे रखे डंप रेट से अवैध उत्खनन किया जा रहा है,, खेतों और घरों के बाहर रखे डंप रेट पर वन विभाग की डीएफओ, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नहीं की अभी तक कोई भी बड़ी कार्यवाही,, नेशनल हाईवे 44 की वन डिपो के सामने लगे चेकिंग पॉइंट पर हुई है माफियाओं पर कार्रवाई.....3
- पीतांबरा पीठ प्रबंधन की प्रेस वार्ता मिर्ची हवन क़े नाम पर बुकिंग हवन पूजा पाठ कराने वालो पर एफआईआर कराई जाएगी दर्ज पंकज श्रीवास्तव दतिया.. श्री पीतांबरा पीठ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी एप को लेकर मंदिर प्रबंधन सख्त। मंदिर प्रबंधन ने मिर्ची बाले वाला, मिर्ची हवन को लेकर जताई आपत्ति, *एप और लोगों को चिन्हित कर कराई जाएगी एफआईआर।* कल सोमवार को कलेक्टर को मिर्ची हवन कराने वालों के खिलाफ सौंपा जाएगा ज्ञापन। *डिजिटल हवन कराने को लेकर सक्रिय हैं फर्जी लोग। ऑनलाइन रुपए लेकर झांसे में लेकर करा रहे हवन पूजन।मंदिर के व्यवस्थापक महेश दुबे ने कहा, साल में सिर्फ दो बार नवरात्र में ही होते हवन यज्ञ। मिर्ची वाले हवन नहीं होते। डिजिटल हवन को लेकर देश भर में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दुष्प्रचार। प्रबंधन महेश दुवे ने श्रद्धालुओं से की सावधान और *सतर्क रहने की अपील।।।।।1
- दतिया जिले की प्रतिभाशाली छात्रा रक्षा गुप्ता ने SSC CGL परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए आयकर विभाग में कर लेखा सहायक के पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे दतिया और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर युवा गहोई सेना द्वारा छात्रा रक्षा गुप्ता का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री कॉलोनी स्थित श्रीमाई कृपा निवास पर किया गया, जहां समाजसेवी अभय गुप्ता के नेतृत्व में रक्षा गुप्ता का माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें “गहोई रत्न” सम्मान स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर रक्षा गुप्ता के माता-पिता का भी सम्मान किया गया और उनकी सफलता पर सभी ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि रक्षा गुप्ता, युवा गहोई सेना के सदस्य श्याम गुप्ता की बहन हैं। इस दौरान संगठन के सदस्य अमन नगरिया, पियूष गुप्ता, देव नीखरा, शैलेन्द्र, रामू रावत सहित अन्य युवा एवं परिवारजन उपस्थित रहे।1
- Post by Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी1
- भीषण गर्मी पानी पीने उतरा नहर में बैल वापस चढ़ने में नाकाम राहगीर ने वीडियो बनाकर किया वायरल सुरक्षा की की मांग1
- भांडेर अनुभाग के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बीसलपुरा निवासी लालता प्रसाद पाल ने रविवार शाम 06 बजे पंडोखर थाने के आवेदन देकर खेत में आगजनी कर नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान ने शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान मेरे पड़ोसी दीपक ने खेत की पराली में आग लगा दी । शिकायत के अनुसार तेज हवा के कारण आग फैलते हुए उनके खेत तक पहुंच गई, जिससे खेत में रखी पराली जलकर राख हो गई। साथ ही सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाला पाइप और मोटर भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मंदिर मार्ग पर स्थित बेला ग्राम में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन में शामिल होने के लिए जाते कार्यकर्ता............1
- सिंह टॉवर के पास कार में लगी भीषण आग, परिवार कूदकर बचा, 15 मिनट में जलकर खाक गुना में सिंह टॉवर के पास एक कार में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 15 मिनट के भीतर गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय कार में सवार परिवार ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूत्रों के अनुसार कार क्रमांक एमपी 09 सीएफ 2366 सिंह टॉवर के पास खड़ी थी। तभी अचानक कार से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। वाहन मालिक पांडे, जो इंदौर निवासी बताए जा रहे हैं, ने बताया कि वे परिवार सहित दर्शन कर लौट रहे थे और शाम के समय गुना पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी सीएनजी थी और आग कुछ ही मिनटों में पूरी कार में फैल गई। घटना के समय कार में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। आग लगते ही परिवार ने तुरंत कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या सीएनजी सिस्टम में खराबी की आशंका जताई जा रही है3
- दतिया। श्री पीतांबरा पीठ मंदिर के ट्रस्टी आचार्य पंडित विष्णु कांत मुड़िया ने भक्तों को सतर्क करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “लाल मिर्ची हवन” का किसी भी वेद या शास्त्र में कोई विधान नहीं है और इस नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आचार्य मुड़िया ने आरोप लगाया कि आजकल कुछ लोग मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पूजा-पाठ, जप-तप और हवन के नाम पर ठगी कर रहे हैं। खासकर पीतांबरा पीठ के नाम का गलत इस्तेमाल कर “ऑनलाइन मिर्ची हवन” कराने का दावा किया जा रहा है, जो पूरी तरह भ्रामक और असत्य है। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मंदिर ट्रस्ट किसी भी प्रकार के ऑनलाइन हवन को मान्यता नहीं देता। भक्तों के साथ धोखाधड़ी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक वेशभूषा का सहारा लेकर धर्म को व्यवसाय बना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पीठ के प्रबंधक महेश दुबे ने स्पष्ट किया कि पीतांबरा पीठ में केवल वही अनुष्ठान मान्य हैं, जो वेद-पुराणों के अनुसार विधिवत और प्रत्यक्ष रूप से संपन्न होते हैं। डिजिटल या ऑनलाइन हवन की कोई मान्यता नहीं है, और इससे भक्तों को आर्थिक व धार्मिक दोनों प्रकार का नुकसान हो सकता है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि वे इस तरह के ऑनलाइन प्रलोभनों से दूर रहें, अन्यथा उनके पैसे भी व्यर्थ जाएंगे और पूजा-पाठ का वास्तविक फल भी नहीं मिलेगा। साथ ही, पीठ की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कदम उठाने की बात भी कही गई।1