देवरिया में लोकतंत्र की हत्या ! सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट - सुभाष लाल देवरिया से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। लक्ष्मीपुर घटना को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे 'पुलिस राज्य' करार दिया है। लक्ष्मीपुर घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन की इस कार्रवाई पर तीखा प्रहार किया है। श्रीवास्तव का आरोप है कि प्रशासन ने न सिर्फ नेताओं को बरहज जाने से रोका, बल्कि कई दिग्गज नेताओं को उनके घरों में 'हाउस अरेस्ट' कर लिया गया और कुछ कार्यकर्ताओं को थानों में डिटेन (नजरबंद) भी किया गया। संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी दी है, लेकिन देवरिया प्रशासन आज बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई से
देवरिया में लोकतंत्र की हत्या ! सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट - सुभाष लाल देवरिया से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। लक्ष्मीपुर घटना को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे 'पुलिस राज्य' करार दिया है। लक्ष्मीपुर घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन की इस कार्रवाई पर तीखा प्रहार किया है। श्रीवास्तव का आरोप है कि प्रशासन ने न सिर्फ नेताओं को बरहज जाने से रोका, बल्कि कई दिग्गज नेताओं को उनके घरों में 'हाउस अरेस्ट' कर लिया गया और कुछ कार्यकर्ताओं को थानों में डिटेन (नजरबंद) भी किया गया। संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी दी है, लेकिन देवरिया प्रशासन आज बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई से
- पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मन्टू यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम खाप जतऊर थाना गुठनी जिला (बिहार) उम्र करीब 26 वर्ष को आज दिनांक 01.05.2026 को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू बरामद किया गया, जिसके संबंध में उक्त अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.04.2026 को थाना खामपार पर वादी श्री कंचन गुप्ता निवासी परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि उनका पुत्र अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है, उसी दुकान पर दिनांक 30.04.2026 को अभियुक्त मन्टू यादव उपरोक्त सिगरेट पिया, जब अंकित गुप्ता द्वारा मन्टू यादव से पैसा मांगा गया तो वह पैसा देने से इन्कार करने लगा तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।1
- देवरिया से बड़ी खबर है, जहां खामपार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत खामपार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपी मन्टू यादव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है। दरअसल, 30 अप्रैल को परसिया छितनी सिंह निवासी कंचन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है। इसी दौरान आरोपी मन्टू यादव दुकान पर आया, सिगरेट पी और जब पैसे मांगे गए तो उसने देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- देवरिया में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह से ही लोग जलभराव के बीच आने-जाने को मजबूर नजर आए, वहीं दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन नगर पालिका की ओर से नालियों की सफाई और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती। नतीजा यह है कि थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। कई मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी घुसने की भी खबरें सामने आई हैं। जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाती, तो इस तरह की समस्या से बचा जा सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब नगर पालिका इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी और लोगों को राहत मिलेगी।2
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- सुबह की बारिश में चौरी-चौरा का चौक कुछ अलग ही सुकून दे रहा है... हर बूंद में ताज़गी और हर पल में शांति। .#chaurichauraupdate ChauriChaura #MorningRain #RainyVibes #Peaceful Morning #UPWeather MonsoonMood FreshMorning NatureLove Village Vibes InstaWeather1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसवा चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी काम से जा रहा था, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। घटना होते ही चालक ने किसी तरह बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। हालांकि आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Pradeep srivastv1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1