शहीद राम सूरत स्कूल के पास छुट्टा मवेशियों का आतंक, दुर्घटना का बढ़ा खतरा मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी स्थित शहीद राम सूरत स्कूल के पास छुट्टा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही बड़ी संख्या में मवेशी सड़क किनारे और बीच सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। कई बार ये अचानक सड़क पार करने लगते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के सामने आने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों एवं किसानों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों के कारण न केवल सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, बल्कि आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। शाम के समय दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण राम सुमेर, रमेश, अवधेश, शिवम, अखिलेश और सोनू ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी छुट्टा मवेशियों को तत्काल पकड़वाकर निकटवर्ती गौशाला भेजा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम सचिव विमल कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला भेजने की कार्रवाई कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को हो रही परेशानी का समाधान हो सके।

- महर्षि बामदेव आश्रम में रुद्राभिषेक करते हुए----------------1
- धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुबह श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का जन्मदिन अयोध्या। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव जयप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम में साथी पत्रकारों ने सुबोध श्रीवास्तव को रामनामी पटका पहनाकर तथा केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव 'अज्जू', समीर शाही, आकाश सोनी, रूपेश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, राजेंद्र कुमार दूबे, प्रशांत शुक्ला, बृजेश तिवारी, मोनू, विपिन, वैभव श्रीवास्तव, पंकज पाठक, कृष्णा यादव, मिक्की सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।इसके उपरांत पत्रकार चौराहे पर समाजवादी पार्टी की नेत्री सरोज यादव ने भी वरिष्ठ पत्रकार सुबोध श्रीवास्तव का सम्मान कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।4
- अयोध्या बहूबेगम मकबर की संपत्ति बेचने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल *ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अयोध्या* बहूबेगम मकबरा वक्फ बोर्ड की संपत्ति बेचने का मामला आया सामने, वीडियो वायरल *धर्मनगरी अयोध्या* में वक्फ संपत्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बहूबेगम मकबरा ( मकबरा ) और उससे जुड़ी वक्फ संपत्ति को अवैध रूप से बेचने और खरीदने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संपत्ति की खरीदारी करने वाला व्यक्ति साफ तौर पर यह कबूल करता नजर आ रहा है कि उसने इस संपत्ति के लिए बड़ी रकम चुकाई है। वीडियो में व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है: "जब तक मेरा पैसा वापस नहीं होगा, तब तक मैं संपत्ति से कब्जा नहीं छोडूंगा मेरा पैसा वापस कर दे और वो दुकान वापस ले जाए " क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहूबेगम मकबरा की वक्फ जमीन को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। आरोप है कि कुछ भू-माफियाओ के जरिए वक्फ की इस बेसकीमती संपत्ति का सौदा कर दिया गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सरकारी/वक्फ अभिलेखों में दर्ज संपत्ति पर अवैध कब्जा और खरीद-फरोख्त का खेल धड़ल्ले से चल रहा था। प्रशासनिक महकमे में हड़कंप वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और वक्फ संपत्ति के संरक्षकों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि जब वक्फ संपत्ति की बिक्री कानूनन अपराध है, तो इस तरह का सौदा कैसे हो गया? मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आता दिख रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में अधिकृत बयान आना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि वीडियो के आधार पर जांच बैठाकर दोषियों और अवैध खरीदार-बिक्रीदार दोनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।1
- अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार का बयान तमाम सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का किया खंडन अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार का बयान तमाम सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का किया खंडन उन्होंने बताया चल रही खबरें व लगाया गया अरोप तथ्यहीन और निराधार है1
- जिला अस्पताल में एम्बुलेंस से अचानक उठा धुआं, समय रहते टला बड़ा हादसा सुलतानपुर। जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अस्पताल में खड़ी एक एम्बुलेंस से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस से पहले हल्का धुआं निकलना शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ने लगा। सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग फैलने से पहले ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। घटना के दौरान किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को धुआं उठने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर आवागमन फिर से सुचारु हो गया।1