Shuru
Apke Nagar Ki App…
Eid Mubarak: Nijam Tiger का खास दिल से पैगाम 🌙✨ Etv9 news Eid Mubarak: Nijam Tiger का खास दिल से पैगाम 🌙✨
Etv9 national news
Eid Mubarak: Nijam Tiger का खास दिल से पैगाम 🌙✨ Etv9 news Eid Mubarak: Nijam Tiger का खास दिल से पैगाम 🌙✨
More news from राजस्थान and nearby areas
- पलाई (टोंक)। पलाई कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। सुबह करीब 4 बजे अचानक आए तेज अंधड़ और झमाझम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में कटकर तैयार पड़ी फसलें पानी में डूबने से भारी नुकसान की आशंका है, जिससे काश्तकारों में भारी मायूसी छाई हुई है। कुदरत की मार: मेहनत पर फिरा पानी शुक्रवार तड़के जब लोग गहरी नींद में थे, तभी बादलों की तेज गर्जना और कड़कती बिजली के साथ तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ। कुछ ही देर में भारी बारिश होने लगी। इस बेमौसम बरसात ने सबसे ज्यादा चोट कृषि क्षेत्र पर की है। प्रभावित फसलें: क्षेत्र के अधिकांश खेतों में सरसों, गेहूं और चने की फसलें या तो कट चुकी थीं या कटने की कगार पर थीं। नुकसान का डर: खुले आसमान के नीचे पड़ी फसलें पूरी तरह भीग चुकी हैं। किसानों के अनुसार, भीगने के कारण अनाज के दाने काले पड़ने, सड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे बाजार में उन्हें सही दाम नहीं मिल पाएगा। "हमने रात-दिन एक करके खून-पसीने से फसल तैयार की थी। बस अब उसे समेटकर घर ले जाने की तैयारी थी, लेकिन इस बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।" — व्यथित स्थानीय किसान प्रशासन से मुआवजे की गुहार फसलों की बर्बादी देख किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि: प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत विशेष गिरदावरी (सर्वे) करवाई जाए। फसल खराबे का सटीक आकलन कर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। अलर्ट: अभी टला नहीं है खतरा मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए भी क्षेत्र में अंधड़ और बारिश की चेतावनी (Yellow Alert) जारी की है। फिलहाल आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे किसानों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। जिनके खेतों में फसलें अभी खड़ी हैं, वे भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका से डरे हुए हैं।1
- केशोरायपाटन में ट्रेन से गिरने से युवक की हुई मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों को सुपुर्द।1
- सवाई माधोपुर संत सेवा आश्रम श्री बनखंडी बालाजी ठींगला जटवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास सवाई माधोपुर में आयोजित होने वाले पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मैं प्रथम दिन कलश यात्रा श्री गायत्री शक्तिपीठ भगवान परशुराम मंदिर मान टाउन सवाई माधोपुर से प्रारंभ होकर न्यू जवाहर कॉलोनी श्री सीताराम जी मंदिर ठींगला चौराहा होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।। कलश यात्रा में 551 कलशो को अपने सिर पर धारण करते हुए तथा श्रीमद् भागवत कथा को श्री राम दयाल चौधरी ठींगला वाले अपनी धर्मपत्नी के साथ कथा स्थल पहुंचे।। यज्ञ के आयोजन कर्ता महंत श्री राम बालक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हो रहा है।। महाराज जी ने बताया की पंच कुंडीय यज्ञ आचार्य श्री लालचंद जी गौतम ब्रह्मा जी आचार्य श्री रामप्रसाद जी एवं अन्य विद्वानों के द्वारा संपन्न होगा।। यज्ञ नित्य रुप से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगा।। महाराज जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का प्रवचन आचार्य पंडित श्री बालकृष्ण शास्त्री छोटी उदेई वालों के द्वारा किया जाएगा।। भागवत कथा दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक श्रवण कराई जाएगी सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से निवेदनकमाए कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य कमाए।।1
- किशोरपुरा मुख्य ईदगाह में अदा हुई नमाज, लाखों सिर सजदे में झुके कोटा शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान हजारों-लाखों सिर सजदे में झुकते नजर आए और मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शहर के विभिन्न इलाकों में भी ईद की नमाज अदा कर लोगों ने खुशियां मनाईं और जरूरतमंदों के साथ भी ईद की खुशियां साझा कीं। कोटा उत्तर विधायक शांति कुमार धारीवाल भी ईदगाह पहुंचे और सभी को दी बधाई.3
- Apsra Ansari pardesh sachiv rajasthan congress alpsankhyak vibhag1
- Post by Mahendar.merotha1
- आज का मीन राशिफल: रुके काम पूरे, धन लाभ के प्रबल योग 🪔✨1
- नोताडा में निर्माणाधीन मकान में तराई करते समय असन्तुलित होकर नीचे गिरने से युवक हुआ गंभीर घायल,कोटा अस्पताल में उपचार जारी ।1
- रूस में ईद की नमाज का मंजर: सभी दोस्तों को ईद मुबारक...1