Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के गोंडा में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी पर अड़ी हुई थी. दोनों की शादी तय भी हो गई थी. बाद में प्रेमी के सांवले रंग को लेकर रिश्ता टूट गया. हालांकि , लड़की मानने को तैयार नहीं थी. उसके लगातार शादी का दबाव बनाए जाने को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ. पिता और भाई को लड़की की जिद नागवार गुजरी. उन्होंने लड़की को बिजली का करंट लगाकर मार डाला.
T-series_Gonda
उत्तर प्रदेश के गोंडा में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी पर अड़ी हुई थी. दोनों की शादी तय भी हो गई थी. बाद में प्रेमी के सांवले रंग को लेकर रिश्ता टूट गया. हालांकि , लड़की मानने को तैयार नहीं थी. उसके लगातार शादी का दबाव बनाए जाने को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ. पिता और भाई को लड़की की जिद नागवार गुजरी. उन्होंने लड़की को बिजली का करंट लगाकर मार डाला.
More news from Barabanki and nearby areas
- *रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार* रामपुर। सिविल लाइंस थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उन्होंने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सिविल लाइन शुगर बिल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान बरामद हुआ। सिविल लाइन थाने में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से तीन आईफोन दो 17 प्रो और एक 15 प्रो, एक एंड्रॉयड फोन, एक लैपटॉप, एक मैकबुक, एक आईपैड, एक सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड के साथ-साथ एक verna कार भी बरामद की गई है। इसके अलावा इनके पास से 80,000 रूपये की कीमत की क्रिप्टो करेंसी भी बरामद की गई है पुलिस की पूछताछ में इनकी पहचान एक मुस्तफा पुत्र मुसब्बर खान और दूसरा साइन पुत्र मुसब्बर खान निवासी घर दरिया खान नगर पालिका के पीछे थाना कोतवाली रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए अपराध संख्या49/26 धारा 318(4) /338/336(3) /340(2) बीएनएस व 66 सी 66 डी आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।3
- इटियाथोक विकासखंड के प्रांगण में बन रहा कॉमन सर्विस सेंटर कई वर्षों से बन रहा है लेकिन अब तक बनकर तैयार नहीं हुआ है आपको बता दें की 30 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत इस कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया के कर कमलो से हुआ था आम जनमानस को बड़ी आस थी कि शीघ्र बनकर तैयार होगा और आम जनमानस को सभी सुविधाएं इस कॉमन सर्विस सेंटर पर मिलेंगी लेकिन करीब 5 वर्ष बीत चुके हैं अब तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है इस कार्य को करने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड लखनऊ को इसका कार्य सौपा गया था जो कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है । यह कब तक पूरा होगा कब इसका उद्घाटन होगा इसमें सारी सुविधाएं कब मिलेंगी यह अभी भविष्य के गर्त में है।1
- Post by Brijesh Kumar Singh1
- गोंडा व्यूरो रिपोर्ट गोंडा सदर विधानसभा से पूर्व सपा प्रत्याशी सूरत सिंह को एस.आई.आर. फॉर्म भरते समय 2003 की डिटेल देने के बावजूद "नो मैपिंग " नोटिस भेजी गई1
- Post by Ravi Tiwari3
- Post by Mohd Karim1
- #बाराबंकी | #टिकैतनगर 🚨 अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, खनन विभाग ने 6 ट्रक किए जब्त टिकैतनगर (बाराबंकी)। जनपद बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ट्रकों को जब्त किया है। पकड़े गए सभी ट्रक अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए ट्रकों में यूपी 32 BT 1099, यूपी 32 PN 7004, यूपी 32 KN 8762 और यूपी 72 T 8653 सहित अन्य ट्रक शामिल हैं। सभी ट्रकों पर बालू लदी हुई थी, लेकिन आवश्यक दस्तावेज और परमिट नहीं होने के कारण इन्हें पकड़ लिया गया। जिला खनन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रकों पर रॉयल्टी नहीं थी और वाहन ओवरलोड भी थे, इसी वजह से कार्रवाई की गई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। खनन विभाग द्वारा जब्त ट्रकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। कोतवाल मनोज कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। #अवैध_खनन #अवैध_बालू_परिवहन #खनन_विभाग #बाराबंकी_न्यूज #टिकैतनगर #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज #स्थानीय_खबर #ओवरलोड_वाहन #कार्रवाई4
- जनपद में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को सीएचसी रिसिया में परिवार नियोजन काउंसलिंग कॉर्नर (एफपीसीसी) का उद्घाटन किया गया, जिसके साथ ही जिले में निर्धारित 20 एफपीसीसी स्थापित करने का लक्ष्य पूर्ण हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि एफपीसीसी के माध्यम से योग्य दंपतियों को गर्भनिरोधक विकल्पों, सुरक्षित मातृत्व एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। इससे अनियोजित गर्भधारण में कमी आएगी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से उम्मीद एवं नॉन-उम्मीद ब्लॉकों में कुल 20 एफपीसीसी सक्रिय किए गए हैं, जिससे जिले में परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच और अधिक मजबूत हुई है।1
- Post by शाहनवाज असलम जर्नलिस्ट1