logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ बल शक्ति नगर बागिया में कथित जुआ संचालित होने का आरोप *गाजीपुर थाना क्षेत्र की लेखराज चौकी के अंतर्गत शक्ति नगर बागिया में कथित तौर पर खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है।* *स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जुआ संचालित हो रहा है।* *लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।*

6 hrs ago
user_मो इस्लाम
मो इस्लाम
Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

लखनऊ बल शक्ति नगर बागिया में कथित जुआ संचालित होने का आरोप *गाजीपुर थाना क्षेत्र की लेखराज चौकी के अंतर्गत शक्ति नगर बागिया में कथित तौर पर खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है।* *स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जुआ संचालित हो रहा है।* *लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।*

More news from Lucknow and nearby areas
  • लखनऊ। LDA द्वारा लोगों को आशियाना बनाने का दिया जाएगा सुनहरा अवसर , सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ को दी बड़ी सौगात नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का किया शुभारंभ। 5 बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी किया शिलान्यास। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और सचिव सुशील प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद LDA की इन योजनाओं से राजधानी में आवासीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार।
    1
    लखनऊ।  LDA द्वारा लोगों को आशियाना बनाने का दिया जाएगा सुनहरा अवसर
, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ को दी बड़ी सौगात
नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का किया शुभारंभ।
5 बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का भी किया शिलान्यास।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और सचिव सुशील प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद 
LDA की इन योजनाओं से राजधानी में आवासीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • हरदोई में घूसखोरी नक्शा दुरुस्ती के नाम पर किसान से दस हजार की मांग, ₹7,000 लेते कानूनगो का वीडियो वायरल!​चतुर कानूनगो की चालाकी दफ्तर के अंदर पैसे लेने से मना किया, शाम को ऑफिस के बाहर ली रिश्वत!​कैमरे में कैद घूस का कारनामा पीड़ित की पत्नी ने चुपके से बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!किसान कर रहा ​कार्रवाई का इंतजार उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में, SDM बोले—होगी जांच! ​हरदोई जिले के बिलग्राम तहसील से सरकारी तंत्र में फैली रिश्वतखोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपनी ही ज़मीन का नक्शा दुरुस्त कराने के लिए एक गरीब किसान दर-दर भटकने को मजबूर है। आरोप है कि क्षेत्रीय कानूनगो ने काम के बदले किसान से दस हजार की रिश्वत मांगी। जब किसान ने जैसे-तैसे 7,हजार का इंतजाम कर पैसे दिए, तो उसकी किसान की पत्नी ने पूरे लेनदेन का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि हिंदी खबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।​ यह तस्वीर हरदोई जिले के थाना माधौगंज अंतर्गत ग्राम खंडारिया खंजानपुर के रहने वाले किसान सोनेलाल की है। सोनेलाल अपनी जमीन का नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बिलग्राम तहसील के चक्कर काट-काटकर थक चुके थे। किसान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कानूनगो हरीशचंद्र ने इस जायज़ काम के बदले सोनेलाल से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और उन्हें बार-बार टहलाया।​ लाचार पीड़ित किसान सोनेलाल ने किसी तरह इधर-उधर से मांगकर 7 हजार रुपये इकट्ठे किए और कानूनगो को देने पहुंचे। लेकिन कानूनगो की होशियारी देखिए—उन्होंने दफ्तर के अंदर पैसे लेने से साफ मना कर दिया और कहा कि शाम को ऑफिस के बाहर चलकर पैसे देना। सोनेलाल पूरे दिन कानूनगो के कमरे के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। शाम को दफ्तर से बाहर निकलते ही किसान ने 7 हजार रुपये कानूनगो को थमा दिए।​लेकिन कानूनगो साहब यह भूल गए कि उनके इस कारनामे को दूर खड़ी पीड़ित किसान की पत्नी अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।​​ :पीड़ित किसान ने इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन सवाल यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पीड़ित आज भी इंसाफ के लिए भटक रहा है।​ इस वायरल वीडियो और रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर जब हमारे हिन्दी ख़बर संवाददाता ने बिलग्राम के एसडीएम नन्हे राम से फोन पर वार्तालाप की, तो उन्होंने मामले में जांच की बात कही है।"एसडीएम ने बताया मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी पर उचित और सख्त वैधानिक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।"​​अब देखना यह होगा कि क्या जांच के नाम पर यह मामला फाइलों में दबा रह जाएगा या फिर पीड़ित किसान सोनेलाल को न्याय मिलेगा और रिश्वतखोर कानूनगो पर कोई गाज़ गिरेगी। #vairalvideo #vairalpost #vairalreels #vairalpage #SDMBILGRAM #SDMNanheRam #UPNews #HardoiDM
    1
    हरदोई में घूसखोरी नक्शा दुरुस्ती के नाम पर किसान से दस हजार की मांग, ₹7,000 लेते कानूनगो का वीडियो वायरल!​चतुर कानूनगो की चालाकी दफ्तर के अंदर पैसे लेने से मना किया, शाम को ऑफिस के बाहर ली रिश्वत!​कैमरे में कैद घूस का कारनामा पीड़ित की पत्नी ने चुपके से बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!किसान कर रहा ​कार्रवाई का इंतजार उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में, SDM बोले—होगी जांच!

​हरदोई जिले के बिलग्राम तहसील से सरकारी तंत्र में फैली रिश्वतखोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपनी ही ज़मीन का नक्शा दुरुस्त कराने के लिए एक गरीब किसान दर-दर भटकने को मजबूर है। आरोप है कि क्षेत्रीय कानूनगो ने काम के बदले किसान से दस हजार की रिश्वत मांगी। जब किसान ने जैसे-तैसे 7,हजार का इंतजाम कर पैसे दिए, तो उसकी किसान की पत्नी ने पूरे लेनदेन का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि हिंदी खबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।​
यह तस्वीर हरदोई जिले के थाना माधौगंज अंतर्गत ग्राम खंडारिया खंजानपुर के रहने वाले किसान सोनेलाल की है। सोनेलाल अपनी जमीन का नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बिलग्राम तहसील के चक्कर काट-काटकर थक चुके थे। किसान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कानूनगो हरीशचंद्र ने इस जायज़ काम के बदले सोनेलाल से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और उन्हें बार-बार टहलाया।​
लाचार पीड़ित किसान सोनेलाल ने किसी तरह इधर-उधर से मांगकर 7 हजार रुपये इकट्ठे किए और कानूनगो को देने पहुंचे। लेकिन कानूनगो की होशियारी देखिए—उन्होंने दफ्तर के अंदर पैसे लेने से साफ मना कर दिया और कहा कि शाम को ऑफिस के बाहर चलकर पैसे देना। सोनेलाल पूरे दिन कानूनगो के कमरे के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। शाम को दफ्तर से बाहर निकलते ही किसान ने 7 हजार रुपये कानूनगो को थमा दिए।​लेकिन कानूनगो साहब यह भूल गए कि उनके इस कारनामे को दूर खड़ी पीड़ित किसान की पत्नी अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।​​
:पीड़ित किसान ने इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन सवाल यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पीड़ित आज भी इंसाफ के लिए भटक रहा है।​
इस वायरल वीडियो और रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर जब हमारे हिन्दी ख़बर संवाददाता ने बिलग्राम के एसडीएम नन्हे राम से फोन पर वार्तालाप की, तो उन्होंने मामले में जांच की बात कही है।"एसडीएम ने बताया मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी पर उचित और सख्त वैधानिक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।"​​अब देखना यह होगा कि क्या जांच के नाम पर यह मामला फाइलों में दबा रह जाएगा या फिर पीड़ित किसान सोनेलाल को न्याय मिलेगा और रिश्वतखोर कानूनगो पर कोई गाज़ गिरेगी।

#vairalvideo #vairalpost #vairalreels #vairalpage #SDMBILGRAM #SDMNanheRam #UPNews #HardoiDM
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंजू तिवारी के द्वारा जन्मदिन पर एक अच्छा सा गीत उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया *प्रेस विज्ञप्ति* *विषय: राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया* लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष माननीय *श्री शुभ चतुर्वेदी जी* का जन्मदिन प्रदेश कार्यालय, डांडिया मार्केट, लखनऊ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री *श्री संजय मिश्रा जी* एवं प्रदेश अध्यक्ष *श्री दीपक तिवारी जी* ने की। इस अवसर पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा *सीनरी भेंट कर, बुके देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर* श्री शुभ चतुर्वेदी जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला जी, अवध क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा जी, अवध क्षेत्र सचिव श्री विनय अवस्थी जी, श्री महेश तिवारी जी, अल्पसंख्यक अवध क्षेत्र अध्यक्ष शमा परवीन जी, अवध क्षेत्र प्रवक्ता श्रीमती मंजू तिवारी जी, जिला अध्यक्ष रंजना द्विवेदी जी, अनुपमा सिंह जी, महानगर अध्यक्ष पूजा शुक्ला जी, डॉ. उषा दीक्षित जी, उमा सिंह जी, मंजू बाजपेई जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    1
    मंजू तिवारी के द्वारा जन्मदिन पर एक अच्छा सा गीत उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
*प्रेस विज्ञप्ति*
*विषय: राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया*
लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष माननीय *श्री शुभ चतुर्वेदी जी* का जन्मदिन प्रदेश कार्यालय, डांडिया मार्केट, लखनऊ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री *श्री संजय मिश्रा जी* एवं प्रदेश अध्यक्ष *श्री दीपक तिवारी जी* ने की। इस अवसर पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा *सीनरी भेंट कर, बुके देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर* श्री शुभ चतुर्वेदी जी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला जी, अवध क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा जी, अवध क्षेत्र सचिव श्री विनय अवस्थी जी, श्री महेश तिवारी जी, अल्पसंख्यक अवध क्षेत्र अध्यक्ष शमा परवीन जी, अवध क्षेत्र प्रवक्ता श्रीमती मंजू तिवारी जी, जिला अध्यक्ष रंजना द्विवेदी जी, अनुपमा सिंह जी, महानगर अध्यक्ष पूजा शुक्ला जी, डॉ. उषा दीक्षित जी, उमा सिंह जी, मंजू बाजपेई जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_दीपक लखनऊ नमो नमो क्रांति प्रद
    दीपक लखनऊ नमो नमो क्रांति प्रद
    Social worker Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    3 hrs ago
  • इटौंजा थाने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, गोमांस की आशंका में कार्रवाई की मांग। रविवार की मारपीट में तीन पर मुकदमे के बाद गरमाया मामला कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर, जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन बीकेटी/ लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में रविवार को मीट ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार को मामला तूल पकड़ गया। महोना निवासी रिजवान के साथ मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता इटौंजा थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कथित गोकशी की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। बताया गया कि रिजवान महोना में बड़ी मस्जिद के पास बिरयानी का ठेला लगाता है और रविवार को लखनऊ के खालाबाजार स्थित बिलोजपुरा से भैंसे का मीट लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मीट को प्रतिबंधित मांस समझकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजने के बाद मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कथित गोकशी की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने पर हंगामे की सूचना पाकर एसीपी बीकेटी अंकित बंसल और क्षेत्रीय विधायक योगेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
    4
    इटौंजा थाने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, गोमांस की आशंका में कार्रवाई की मांग।
रविवार की मारपीट में तीन पर मुकदमे के बाद गरमाया मामला
कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर, जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
बीकेटी/ लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में रविवार को मीट ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार को मामला तूल पकड़ गया। महोना निवासी रिजवान के साथ मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता इटौंजा थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कथित गोकशी की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। बताया गया कि रिजवान महोना में बड़ी मस्जिद के पास बिरयानी का ठेला लगाता है और रविवार को लखनऊ के खालाबाजार स्थित बिलोजपुरा से भैंसे का मीट लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मीट को प्रतिबंधित मांस समझकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजने के बाद मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कथित गोकशी की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने पर हंगामे की सूचना पाकर एसीपी बीकेटी अंकित बंसल और क्षेत्रीय विधायक योगेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
    user_बीकेटी की आवाज
    बीकेटी की आवाज
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • SSC GD ऑनलाइन परीक्षा में सेंध लगाने वाला वांछित हैकर गिरफ्तार यूपी एसटीएफ की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, प्रॉक्सी सर्वर समेत तकनीकी माध्यमों से धांधली का आरोप लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में कथित तौर पर प्रॉक्सी सर्वर और अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी पर ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था में तकनीकी सेंध लगाकर अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। जांच के दौरान परीक्षा में सेंध लगाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तकनीकी माध्यमों और नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इन उपकरणों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के जरिए परीक्षा में कथित धांधली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है। मामले में आगे की जांच जारी है। एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में सेंध लगाने के लिए तकनीकी व्यवस्था का किस स्तर तक इस्तेमाल किया गया और इस पूरे प्रकरण में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे मामले और गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की कार्रवाई में महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
    1
    SSC GD ऑनलाइन परीक्षा में सेंध लगाने वाला वांछित हैकर गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, प्रॉक्सी सर्वर समेत तकनीकी माध्यमों से धांधली का आरोप
लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में कथित तौर पर प्रॉक्सी सर्वर और अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी पर ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था में तकनीकी सेंध लगाकर अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। जांच के दौरान परीक्षा में सेंध लगाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तकनीकी माध्यमों और नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इन उपकरणों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के जरिए परीक्षा में कथित धांधली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।
मामले में आगे की जांच जारी है। एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में सेंध लगाने के लिए तकनीकी व्यवस्था का किस स्तर तक इस्तेमाल किया गया और इस पूरे प्रकरण में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पूरे मामले और गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की कार्रवाई में महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखनऊ: बाएं घुटने की जगह दाएं घुटने का कर दिया ऑपरेशन, परिवार ने की शिकायत लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में 70 साल की मरीज राजेश्वरी के गलत घुटने का ऑपरेशन करने का आरोप लगा है। परिवार का कहना है कि मरीज के बाएं घुटने का ऑपरेशन होना था, लेकिन आरोप है कि डॉ. सीपी गुप्ता ने दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के लिए अस्पताल में 70 हजार रुपये भी जमा किए गए थे। गलत घुटने का ऑपरेशन होने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार ने अस्पताल में शिकायत दर्ज कराई है और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में अस्पताल और डॉक्टर की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
    1
    लखनऊ: बाएं घुटने की जगह दाएं घुटने का कर दिया ऑपरेशन, परिवार ने की शिकायत
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में 70 साल की मरीज राजेश्वरी के गलत घुटने का ऑपरेशन करने का आरोप लगा है।
परिवार का कहना है कि मरीज के बाएं घुटने का ऑपरेशन होना था, लेकिन आरोप है कि डॉ. सीपी गुप्ता ने दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के लिए अस्पताल में 70 हजार रुपये भी जमा किए गए थे।
गलत घुटने का ऑपरेशन होने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार ने अस्पताल में शिकायत दर्ज कराई है और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में अस्पताल और डॉक्टर की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखनऊ। शालीमार अपार्टमेंट के बाहर निकला अजगर, अजगर निकलने से इलाके में मचा हड़कंप पाइप के नीचे छिपा है अजगर सांप आस पास लोगो की भीड़ हुई एकत्रित प्रयाग नारायण रोड पर स्थित है अपार्टमेंट
    1
    लखनऊ। शालीमार अपार्टमेंट के बाहर निकला अजगर, अजगर निकलने से इलाके में मचा हड़कंप
पाइप के नीचे छिपा है अजगर सांप
आस पास लोगो की भीड़ हुई एकत्रित
प्रयाग नारायण रोड पर स्थित है अपार्टमेंट
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • युवती के लापता होने पर दुबग्गा थाने के बाहर प्रदर्शन की तैयारी दुबग्गा क्षेत्र के मल्हा गांव से एक युवती के लापता होने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुबग्गा थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है लखनऊ *संगठन का आरोप है कि घटना को करीब तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है* *बताया जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ गई है* *संगठन के कुछ लोगों का दावा है कि युवक दूसरे समुदाय से है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है* *बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और दुबग्गा क्षेत्र में सड़क जाम करने की बात भी कही गई है*
    1
    युवती के लापता होने पर दुबग्गा थाने के बाहर प्रदर्शन की तैयारी
दुबग्गा क्षेत्र के मल्हा गांव से एक युवती के लापता होने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुबग्गा थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है
लखनऊ 
*संगठन का आरोप है कि घटना को करीब तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है*
*बताया जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ गई है*
*संगठन के कुछ लोगों का दावा है कि युवक दूसरे समुदाय से है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है*
*बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और दुबग्गा क्षेत्र में सड़क जाम करने की बात भी कही गई है*
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.