जालौर शनिवार को ग्राम रथ अभियान के तहत गांव में लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी दी *ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक* *मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल* *कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की* जालोर 9 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया। संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की। *संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश* राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल, श्रीमती मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। *संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक* इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा। *शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ* शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा। *13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी* ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जालौर शनिवार को ग्राम रथ अभियान के तहत गांव में लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी दी *ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक* *मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल* *कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की* जालोर 9 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया। संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की। *संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश* राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं
को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल, श्रीमती मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। *संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक* इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा। *शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ* शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा। *13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी* ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
- सिरोही के बसंतगढ़ में राजपुरोहित समाज का वार्षिक मेला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और 'रक्तदान महादान' को सार्थक करते हुए 70 यूनिट रक्त एकत्र किया।2
- बाली फालना मार्ग पर कार की ऊंट से टक्कर, तीन घायल, ऊंट की मौत बाली-फालना मार्ग पर कार की ऊंट से टक्कर, तीन घायल, ऊंट की मौत बाली फालना बाली-फालना सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाली अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, कार फालना से बाली की ओर आ रही थी। घायलों की पहचान बिस्मिल्लाह बानो (50), मोहम्मद आवेश (28) और रुस्तम (25) के रूप में हुई है। पीएमओ डॉ. भरत टेलर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद आवेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। बाद में क्रेन की सहायता से मृत ऊंट को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई बार रोड लाइटें बंद रहती हैं, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।3
- शिक्षा, पर्यावरण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित था स्व. किशोर जी खीमावत का व्यक्तित्व शिक्षा, पर्यावरण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित था स्व. किशोर जी खीमावत का व्यक्तित्व खीमेल। स्वर्गीय श्री किशोर जी खीमावत साहब की 14वीं पुण्यतिथि पर Samarpan Foundation एवं खीमेल विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रकाश चौधरी, प्राचार्य अर्जुन सिंह राव, नंद किशोर सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने स्व. खीमावत के शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर जुनेद टाक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में “हरित क्रांति” विषय पर विशेष पोस्टर विद्यालय को भेंट किया गया तथा स्व. खीमावत के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।2
- फालना में एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है फालना में एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। 70 वर्षीय बाबूलाल गर्ग ने इस संबंध में फालना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, यह घटना 5 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे हुई। बाबूलाल गर्ग ने अपनी हीरो होंडा स्पे०फरो मोटरसाइकिल (नंबर आरजे 22 एसजे 5658) को नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी के पास खड़ा किया था।1
- घरों से बीच में प्रदूषण करते हुए2
- बड़े अधिकारी की गाड़ी गड्ढे में धंसी, खुली विकास कार्यों की पोल बालोतरा : शहर में नगर परिषद के विकास कार्यों की हकीकत बयां करता यह वीडियो पूरे शहर की बदहाल स्थिति को सामने ला रहा है। जगह-जगह सड़कें टूट चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब जिले के बड़े अधिकारियों की गाड़ी भी गड्ढे में धंस गई। इसके बाद शहरवासियों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर अब प्रशासन और नगर परिषद इस समस्या को लेकर क्या बड़ा निर्णय लेते हैं।_1
- जालौर की जानी-मानी समाजसेविका स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी को उनके तिलक द्वारा स्थित निवास स्थान पर भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल सिदावत की धर्मपत्नी कमला देवी के निधन के बाद आयोजित इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।4
- पाली के बाली मार्ग पर देर रात एक कार अचानक ऊंट से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए और ऊंट की मौके पर मौत हो गई। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे रेफर किया गया है।1
- पाली के रानी उपखंड के माण्डल गाँव के एक स्कूल में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। यह कार्यक्रम रानी उपखण्ड अधिकारी और स्थानीय भामाशाह की मौजूदगी में जीव सेवा व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समर्पण फाउंडेशन, विद्यालय परिवार और छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया, ऐसी पहल भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।3