logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहरसा विधानसभा में जीत की अटकलें हुई तेज

on 30 October
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher Saur Bazar, Saharsa•
on 30 October

सहरसा विधानसभा में जीत की अटकलें हुई तेज

  • user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Saur Bazar, Saharsa
    👌
    on 16 November
  • user_सौर बाजार समाचार।
    सौर बाजार समाचार।
    Saur Bazar, Saharsa
    👌
    on 1 November
More news from बिहार and nearby areas
  • खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत से जहां वार्ड नंबर 5 महेशपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के पत्नी मसोमात प्रभा देवी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की जहां मेरा पुस्तैनी घर बना हुआ है उसे पड़ोस के ही रणवीर शर्मा, रामखेलावन शर्मा, दिलीप शर्मा, विद्यानंद शर्मा सहित कई अन्य मिलकर हड़पना चाहता है जिसको लेकर कहने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगता है। ऐसे में हम एक विधवा और बुजुर्ग महिला होते हुए बीमारी हालत में मुकाबला करने से लाचार हो जाती हूं। इसी को लेकर शनिवार को उक्त सभी मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मेरे साथ मार पीट कर घर को तोड़ने लगा। बगल के पड़ोसी द्वारा बचाव करते हुए हो हल्ला को शांत किया गया साथ ही समाज के लोगों ने बैठक कर मामला को हल करने का निर्देश दिया जिसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा ताकि एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला को न्याय मिल सके।
    1
    खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत से जहां वार्ड नंबर 5 महेशपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के पत्नी मसोमात प्रभा देवी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की जहां मेरा पुस्तैनी घर बना हुआ है उसे पड़ोस के ही रणवीर शर्मा, रामखेलावन शर्मा, दिलीप शर्मा, विद्यानंद शर्मा सहित कई अन्य मिलकर हड़पना चाहता है जिसको लेकर कहने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगता है। ऐसे में हम एक विधवा और बुजुर्ग महिला होते हुए बीमारी हालत में मुकाबला करने से लाचार हो जाती हूं। इसी को लेकर शनिवार को उक्त सभी मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मेरे साथ मार पीट कर घर को तोड़ने लगा। बगल के पड़ोसी द्वारा बचाव करते हुए हो हल्ला को शांत किया गया साथ ही समाज के लोगों ने बैठक कर मामला को हल करने का निर्देश दिया जिसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा ताकि एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला को न्याय मिल सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हुए गोली कांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिनांक 29 मार्च 2026 को बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सेवला निवासी सरवन कुमार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक आरोपी कुंदन कुमार, पिता मनोहर मंडल, निवासी ग्राम दिगरा, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी कुंदन कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    1
    बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हुए गोली कांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दिनांक 29 मार्च 2026 को बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सेवला निवासी सरवन कुमार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई।
वैज्ञानिक अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक आरोपी कुंदन कुमार, पिता मनोहर मंडल, निवासी ग्राम दिगरा, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी कुंदन कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Saur Bazar, Saharsa•
    20 hrs ago
  • sonbarsa Raj Nagar Panchayat 12 ward number bahut dukhad ghatna hua Balu toll mein 4 Ghar ud Gaya Aandhi mein itna Tej tufan tha ki char Ghar ke log Ghar Se beghar Ho Gaya Chandra wala Ghar tha Makan ke upar pura set ud Gaya
    5
    sonbarsa Raj Nagar Panchayat 12 ward number bahut dukhad ghatna hua Balu toll mein 4 Ghar ud Gaya Aandhi mein itna Tej tufan tha ki char Ghar ke log Ghar Se beghar Ho Gaya Chandra wala Ghar tha Makan ke upar pura set ud Gaya
    user_Md Saddam meat shop
    Md Saddam meat shop
    सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Artist Satyam
    1
    Post by Artist Satyam
    user_Artist Satyam
    Artist Satyam
    Video Creator Sonbarsa, Saharsa•
    8 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति
    3
    बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं।
मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • नौहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में शिक्षा के प्रति अलख जगाने और मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि बिभूति ठाकुर उर्फ बोवा ठाकुर ने मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।छात्रों को संबोधित करते हुए बिभूति उर्फ बोवा ठाकुर ने कहा, "मैट्रिक की परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव होती है। हमारे पंचायत के बच्चों ने बेहतर अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।" उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि वे समाज के निर्माण में बराबर की भागीदारी निभा सकें। पंचायत स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह की स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। ​इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे। सभी ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    नौहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में शिक्षा के प्रति अलख जगाने और मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि बिभूति ठाकुर उर्फ बोवा ठाकुर ने मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।छात्रों को संबोधित करते हुए बिभूति उर्फ बोवा ठाकुर ने कहा, "मैट्रिक की परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव होती है। हमारे पंचायत के बच्चों ने बेहतर अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।" उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि वे समाज के निर्माण में बराबर की भागीदारी निभा सकें। पंचायत स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह की स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।
​इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे। सभी ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Saharsa • नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव का लाल ने सहरसा जिले में मैट्रिक परीक्षा में 5वा स्थान प्राप्त कर पूरे गांव सहित जिले का नाम रौशन किया 🙏 #tauseefkamal #htktoday #LocalNews #saharsa #BreakingNews #Matric #BSEB #BiharTopper
    1
    Saharsa • नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव का लाल ने सहरसा जिले में मैट्रिक परीक्षा में 5वा स्थान प्राप्त कर पूरे गांव सहित जिले का नाम रौशन किया 🙏 
#tauseefkamal #htktoday #LocalNews #saharsa #BreakingNews #Matric #BSEB #BiharTopper
    user_HTk Today
    HTk Today
    Video Creator Nauhatta, Saharsa•
    13 hrs ago
  • Post by Artist Satyam
    1
    Post by Artist Satyam
    user_Artist Satyam
    Artist Satyam
    Video Creator Sonbarsa, Saharsa•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.