बिहार के गया स्थित राजेंद्र आश्रम के जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में गया जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का सम्मान किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर जिले के सभी प्रखंडों में रथ के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पार्टी ने बिहार सरकार द्वारा पंचायत कर, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों, कच्चे-पक्के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाए जा रहे करों को जनविरोधी बताते हुए 25 जुलाई को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का ऐलान किया। इसके अलावा, दिल्ली में छात्रों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए नेताओं ने स्पष्ट किया कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया, जिसके दौरान कलेक्ट्रेट के समीप प्रशासन ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों, युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक भारती ने दी।

- राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता और गोपाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक नमन करते हुए तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 22 जुलाई 1947 का दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है, जब संविधान सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। उन्होंने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता, स्वाभिमान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि केसरिया रंग त्याग, साहस और बलिदान का, श्वेत रंग सत्य, शांति और सद्भाव का तथा हरा रंग समृद्धि, विकास और प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जबकि अशोक चक्र निरंतर प्रगति, न्याय और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करे तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर देश की उन्नति में योगदान दे। उन्होंने कहा कि तिरंगा वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संतोष ठाकुर, सुनील मिश्रा, राणा रणजीत सिंह, राजू मिश्रा, श्याम किशोर मिश्रा, मनोज रजक, दीपक पांडे और बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- कोंच प्रखंड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने और घरेलू बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। पहली घटना परसांवा गांव की है, जहां विपिन पासवान की 21 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान स्वास्थ्य मैनेजर मोहम्मद वसीम, डॉ. मनोज कुमार और रामानुज कुमार भी जांच एवं उपचार में जुटे रहे। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को दवाएं दी जा रही हैं और उसका बेहतर इलाज जारी है। वहीं, दूसरी घटना कोंच बाजार में हुई, जहां रामप्रवेश पासवान घरेलू तार की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजनों के सहयोग से उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवान हैदर, डॉ. मनोज कुमार और रामानुज कुमार ने उनका इलाज किया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।1
- दिल्ली स्थित संसद भवन के बाहर विपक्षी पार्टियों ने नारेबाजी की है। इस दौरान विपक्षी दलों ने 'नरेंद्र मोदी कायर है' के नारे लगाए।1
- पटना में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस विरोध आंदोलन का मुख्य केंद्र डाक बंगला चौराहा बन गया है, जहाँ छात्र एकत्र होकर NEET घोटाले और पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। परीक्षा में हुई धांधली से आक्रोशित छात्र लगातार प्रदर्शन करते हुए न्याय की माँग कर रहे हैं।1