logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ में भीषण सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, एक मासूम की मौत, 7 घायल बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। शादी की खरीदारी करने जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरे ई-रिक्शा की सीएनजी ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडारक थाना क्षेत्र के पुरन बीघा गांव निवासी एक परिवार में आगामी 1 मई को शादी समारोह होना तय था। इसी को लेकर परिवार के सदस्य ई-रिक्शा से बाजार खरीदारी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन बहरामा फोरलेन के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे सीएनजी ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक मासूम बच्चे की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिस घर में दो दिन बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां बच्चे की मौत की खबर से कोहराम मच गया है। पूरे पुरन बीघा गांव में शोक की लहर फैल गई है।

1 hr ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
1 hr ago

बाढ़ में भीषण सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, एक मासूम की मौत, 7 घायल बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। शादी की खरीदारी करने जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरे ई-रिक्शा की सीएनजी ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडारक थाना क्षेत्र के पुरन बीघा गांव निवासी एक परिवार में आगामी 1 मई को शादी समारोह होना तय था। इसी को लेकर परिवार के सदस्य ई-रिक्शा से बाजार खरीदारी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन बहरामा फोरलेन के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे सीएनजी ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक मासूम बच्चे की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिस घर में दो दिन बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां बच्चे की मौत की खबर से कोहराम मच गया है। पूरे पुरन बीघा गांव में शोक की लहर फैल गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजो न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम अभियान के तहत शराब सेवन के आरोप में दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मांझा दशहरा गांव के रहने वाला दिनेश राय के पुत्र मुकेश कुमार एवं राजू कुमार के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए इन दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अवैध शराब और नशा मुक्ति अभियान के तहत आगे भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भेजो न्यायिक हिरासत में
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम अभियान के तहत शराब सेवन के आरोप में दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है 
जिसकी पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मांझा दशहरा गांव के रहने वाला दिनेश राय के पुत्र मुकेश कुमार एवं राजू कुमार के रूप में कि गई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि 
गिरफ्तार हुए इन दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जबकि अवैध शराब और नशा मुक्ति अभियान के तहत आगे भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    57 min ago
  • Post by Ankit Kumar
    1
    Post by Ankit Kumar
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी के Paras Hospitals से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग डॉक्टर के भेष में नजर आ रहे हैं, जिन पर आरोप है कि वे मरीजों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल के अंदर इस तरह की हरकत से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। #PatnaNews #ParasHospital #ViralVideo #HospitalScam #HealthSystem #BiharNews #BreakingNews #पटना_न्यूज #वायरल_वीडियो #हॉस्पिटल_सच #JusticeForPatients #TrendingNow
    1
    पटना से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी के Paras Hospitals से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ लोग डॉक्टर के भेष में नजर आ रहे हैं, जिन पर आरोप है कि वे मरीजों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल के अंदर इस तरह की हरकत से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।
#PatnaNews
#ParasHospital
#ViralVideo
#HospitalScam
#HealthSystem
#BiharNews
#BreakingNews
#पटना_न्यूज
#वायरल_वीडियो
#हॉस्पिटल_सच
#JusticeForPatients
#TrendingNow
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • *समस्तीपुर. दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ, प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का पुतला दहन*
    1
    *समस्तीपुर.
दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ, प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का पुतला दहन*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज पंचायत सरकार भवन, लघुनिया रघुकंठ में मल्टीपोस्ट EVM के सुरक्षित भंडारण हेतु की गई व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण जिलाधिकारी समस्तीपुर, श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं, मजबूत कक्ष (Strong Room) की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति एवं बैकअप व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक पहलुओं का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि EVM के रख-रखाव एवं सुरक्षा से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए एवं भवन को उसी अनुसार तैयार किया जाए। । सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु कहा गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री ज्ञान प्रकाश, पंचायती राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज पंचायत सरकार भवन, लघुनिया रघुकंठ में मल्टीपोस्ट EVM के सुरक्षित भंडारण हेतु की गई व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण जिलाधिकारी समस्तीपुर, श्री रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं, मजबूत कक्ष (Strong Room) की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति एवं बैकअप व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक पहलुओं का गहन अवलोकन किया। 
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि EVM के रख-रखाव एवं सुरक्षा से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए एवं भवन को उसी अनुसार तैयार किया जाए। । सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु कहा गया। 
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री ज्ञान प्रकाश, पंचायती राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • दिल्ली में एक लड़के को बिहारी होने के चलते मार दिया गया और मांझी जी ने ये बयान देकर बेशर्मी की हद पार कर दी!!
    1
    दिल्ली में एक लड़के को बिहारी होने के चलते मार दिया गया और मांझी जी ने ये बयान देकर बेशर्मी की हद पार कर दी!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    23 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार,समस्तीपुर मदुदाबाद–पटोरी मुख्य पथ पर निर्माण से पहले ही ईंटों की लूट, सड़क हुई बदहाल समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अंतर्गत मदुदाबाद–पटोरी मुख्य पथ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क निर्माण शुरू होने से पहले ही सड़क किनारे लगी ईंटों की खुलेआम लूट मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा दर्जनों की संख्या में सड़क पर लगी ईंटों को उखाड़कर ले जाया गया, जिससे सड़क की स्थिति और भी जर्जर हो गई। हालत यह हो गई है कि जो सड़क पहले से ठीक-ठाक थी, उसे निर्माण के नाम पर पूरी तरह से खराब कर दिया गया। इस पूरे मामले में ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जहां एक ओर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदारों की होती है, वहीं दूसरी ओर न तो उन्होंने सुरक्षा का कोई इंतजाम किया और न ही सामग्री की निगरानी की। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि लोग बिना किसी डर के ईंट उखाड़कर ले जाते रहे और किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार लोग इस मामले में चुप क्यों हैं? बताया जा रहा है कि सड़क को करीब छह महीने पहले निर्माण के नाम पर तोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही सड़क की स्थिति में कोई सुधार हुआ है। इस वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन दोनों ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि इसी सड़क से सभी का आना-जाना होता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और लोगों को इस समस्या से राहत मिल पाती है या नहीं।
    1
    बिहार,समस्तीपुर
मदुदाबाद–पटोरी मुख्य पथ पर निर्माण से पहले ही ईंटों की लूट, सड़क हुई बदहाल
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अंतर्गत मदुदाबाद–पटोरी मुख्य पथ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क निर्माण शुरू होने से पहले ही सड़क किनारे लगी ईंटों की खुलेआम लूट मच गई।
स्थानीय लोगों द्वारा दर्जनों की संख्या में सड़क पर लगी ईंटों को उखाड़कर ले जाया गया, जिससे सड़क की स्थिति और भी जर्जर हो गई। हालत यह हो गई है कि जो सड़क पहले से ठीक-ठाक थी, उसे निर्माण के नाम पर पूरी तरह से खराब कर दिया गया।
इस पूरे मामले में ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जहां एक ओर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदारों की होती है, वहीं दूसरी ओर न तो उन्होंने सुरक्षा का कोई इंतजाम किया और न ही सामग्री की निगरानी की। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
हैरानी की बात यह है कि लोग बिना किसी डर के ईंट उखाड़कर ले जाते रहे और किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार लोग इस मामले में चुप क्यों हैं?
बताया जा रहा है कि सड़क को करीब छह महीने पहले निर्माण के नाम पर तोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही सड़क की स्थिति में कोई सुधार हुआ है। इस वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन दोनों ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि इसी सड़क से सभी का आना-जाना होता है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और लोगों को इस समस्या से राहत मिल पाती है या नहीं।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना के पारस हॉस्पिटल में पेसेंट के परिजनों एवं अस्पताल कर्मी में जमकर बवाल.
    1
    पटना के पारस हॉस्पिटल में पेसेंट के परिजनों एवं अस्पताल कर्मी में जमकर बवाल.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.