logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from Bulandshahr and nearby areas
  • ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा ​खुर्जा बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद भटवारा में बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्तजाबाद भटवारा निवासी 30 वर्षीय निशा अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अलिवा को दवाई दिलाने के लिए खुर्जा जा रही थीं। बाइक पर उनका 22 वर्षीय देवर शारुख, अफसाना (35) और मासूम बेटी अलिवा भी सवार थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रास्ता देने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और निशा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक पर सवार देवर, बच्ची और अन्य महिला बाल-बाल बच गए। ​मृतका के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा अपने पीछे दो मासूम बच्चों 4 वर्षीय पुत्र फैजान और 1.5 वर्षीय पुत्री अलिवा—को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ​​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन उचित मुआवजे तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। ​शोभित कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) खुर्जा ने बताया कि ​"थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के भटवारा में सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर से टकराकर महिला की दुखद मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ग्रामीणों को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया गया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।"
    4
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा
​खुर्जा बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद भटवारा में बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 9:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्तजाबाद भटवारा निवासी 30 वर्षीय निशा अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अलिवा को दवाई दिलाने के लिए खुर्जा जा रही थीं। बाइक पर उनका 22 वर्षीय देवर शारुख, अफसाना (35) और मासूम बेटी अलिवा भी सवार थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रास्ता देने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और निशा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक पर सवार देवर, बच्ची और अन्य महिला बाल-बाल बच गए। ​मृतका के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा अपने पीछे दो मासूम बच्चों 4 वर्षीय पुत्र फैजान और 1.5 वर्षीय पुत्री अलिवा—को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।  
​​घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन उचित मुआवजे तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।  
​शोभित कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) खुर्जा ने बताया कि 
​"थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के भटवारा में सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर से टकराकर महिला की दुखद मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ग्रामीणों को नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया गया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।"
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    5 hrs ago
  • पिलखुआ, हापुड़ जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन। पिलखुआ, हापुड़ जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन पिलखुआ से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम के साथ आयोजित 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ। 11 सितंबर से शुरू हुए इस समारोह में आयुर्वेद के महत्व, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह के शुभारंभ के अवसर पर कॉलेज की प्रबंध निदेशक श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या डॉ. जीना पटनायक, एमएस डॉ. प्रवीण गोयल और समन्वयक डॉ. किरण तंवर सहित संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार रहा। इसमें देशभर से पहुंचे विषय विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने आयुर्वेद के वैज्ञानिक अनुसंधान, वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता और चिकित्सकीय उपयोगिता को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए निबंध लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, क्विज, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर लगाए गए और औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। समारोह के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन और धन्वंतरि होम यानी हवन किया गया। इस दौरान सभी के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य और मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान की ओर से आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। 11वें आ
    1
    पिलखुआ, हापुड़
जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन।
पिलखुआ, हापुड़
जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन
पिलखुआ से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम के साथ आयोजित 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ।
11 सितंबर से शुरू हुए इस समारोह में आयुर्वेद के महत्व, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
समारोह के शुभारंभ के अवसर पर कॉलेज की प्रबंध निदेशक श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या डॉ. जीना पटनायक, एमएस डॉ. प्रवीण गोयल और समन्वयक डॉ. किरण तंवर सहित संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार रहा। इसमें देशभर से पहुंचे विषय विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने आयुर्वेद के वैज्ञानिक अनुसंधान, वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता और चिकित्सकीय उपयोगिता को लेकर अपने विचार साझा किए।
वहीं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए निबंध लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, क्विज, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर लगाए गए और औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया।
समारोह के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन और धन्वंतरि होम यानी हवन किया गया। इस दौरान सभी के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य और मंगल की कामना की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान की ओर से आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
11वें आ
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • हापुड़ केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा! 😢🚨 हापुड़ केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा! 😢🚨 4 सितंबर को जन्म, 23 सितंबर को मौत—इन दोनों तारीखों के बीच आखिर क्या हुआ? परिजनों ने डिलीवरी में लापरवाही और सफाई कर्मचारी से डिलीवरी कराने के आरोप लगाए। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। #CareHospital #HapurNews #nonfollowers #barahbastitv #viralpost
    1
    हापुड़ केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा! 😢🚨 
हापुड़ केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा! 😢🚨 4 सितंबर को जन्म, 23 सितंबर को मौत—इन दोनों तारीखों के बीच आखिर क्या हुआ? परिजनों ने डिलीवरी में लापरवाही और सफाई कर्मचारी से डिलीवरी कराने के आरोप लगाए। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
#CareHospital #HapurNews #nonfollowers #barahbastitv #viralpost
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खानपुर सरकारी अस्पताल की बदहाली के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का मोर्चा, CMO से मिले *खानपुर सरकारी अस्पताल की बदहाली के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का मोर्चा, CMO से मिले* *बुलंदशहर।* खानपुर स्थित सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, बाहर से दवाइयां लिखने, डॉक्टरों की सीमित उपलब्धता और प्रसूताओं से महिला स्टाफ द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे से मिला और अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर दो टूक शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नियमित नहीं आते, मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखी जाती हैं और डिलीवरी के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। इससे गरीब मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए CMO डॉ. सुनील दोहरे ने अस्पताल में चिकित्सक की नियमित तैनाती, स्टाफ की शिकायतों की जांच और व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों और आम जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 1 अक्टूबर को तहसील स्याना पर पंचायत आयोजित की जाएगी। सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। प्रतिनिधिमंडल में खानपुर नगर अध्यक्ष सावेज खान, मोहम्मद कैफ, फूल मियां, इकबाल खान, नसीम, अनीश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    खानपुर सरकारी अस्पताल की बदहाली के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का मोर्चा, CMO से मिले
*खानपुर सरकारी अस्पताल की बदहाली के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का मोर्चा, CMO से मिले*
*बुलंदशहर।* खानपुर स्थित सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, बाहर से दवाइयां लिखने, डॉक्टरों की सीमित उपलब्धता और प्रसूताओं से महिला स्टाफ द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मोर्चा खोल दिया है।
बुधवार को भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे से मिला और अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर दो टूक शिकायत की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नियमित नहीं आते, मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखी जाती हैं और डिलीवरी के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। इससे गरीब मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए CMO डॉ. सुनील दोहरे ने अस्पताल में चिकित्सक की नियमित तैनाती, स्टाफ की शिकायतों की जांच और व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों और आम जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 1 अक्टूबर को तहसील स्याना पर पंचायत आयोजित की जाएगी। सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं।
प्रतिनिधिमंडल में खानपुर नगर अध्यक्ष सावेज खान, मोहम्मद कैफ, फूल मियां, इकबाल खान, नसीम, अनीश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    Siana, Bulandshahr•
    5 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद की विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर में नाटक नुक्कड़ के माध्यम से सरकार की योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है हापुड़। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत आज विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम कन्या कल्याणपुर, मतनोरा व सिंभावली में नाटक नुक्कड़ के कार्यक्रम किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद की सभी ग्राम पंचायत में आम जन को दी जा रही है जिससे कि सरकार की लाभार्थी परख योजनाओं का लाभ लिया जा सके। नुक्कड़ नाटक की टीम जनपद की तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियां के दौरान सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं ग्राम वासियों के द्वार/चौपाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराएगी। सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
    2
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद की विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर में नाटक नुक्कड़ के माध्यम से सरकार की योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है 
हापुड़। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत आज विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम कन्या कल्याणपुर, मतनोरा व सिंभावली में नाटक नुक्कड़ के कार्यक्रम किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद की सभी ग्राम पंचायत में आम जन को दी जा रही है जिससे कि सरकार की लाभार्थी परख योजनाओं का लाभ लिया जा सके। नुक्कड़ नाटक की टीम जनपद की तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियां के दौरान सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं ग्राम वासियों के द्वार/चौपाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराएगी। 
सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संगठन का स्पष्ट कहना है की गौ माता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है प्रेस नोट तालाब में फंसी घायल गौ माता को भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, कराया उपचार गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। ग्राम अलमगीरपुर क्षेत्र से भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना प्राप्त हुई कि एक गौ माता तालाब में फंसी हुई है और गंभीर अवस्था में है। सूचना मिलते ही परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिना देर किए कड़ी मशक्कत करते हुए गौ माता को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल आवश्यक उपचार एवं देखभाल की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान सोनू राणा, अजय राणा, रोहित राणा सहित भारतीय गोरक्षा परिषद के कई अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और गौ माता को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया। भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि निराश्रित एवं संकट में फंसे गोवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए परिषद के कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करते रहेंगे। स्थान: ग्राम अलमगीरपुर, गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ दिनांक: 24 सितंबर 2026 🚩 जय गौ माता | जय गोपाल 🐄 भारतीय गोरक्षा परिषद
    1
    संगठन का स्पष्ट कहना है की गौ माता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है
प्रेस नोट
तालाब में फंसी घायल गौ माता को भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, कराया उपचार
गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़।
ग्राम अलमगीरपुर क्षेत्र से भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना प्राप्त हुई कि एक गौ माता तालाब में फंसी हुई है और गंभीर अवस्था में है। सूचना मिलते ही परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने बिना देर किए कड़ी मशक्कत करते हुए गौ माता को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल आवश्यक उपचार एवं देखभाल की व्यवस्था कराई गई।
इस दौरान सोनू राणा, अजय राणा, रोहित राणा सहित भारतीय गोरक्षा परिषद के कई अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और गौ माता को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया।
भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि निराश्रित एवं संकट में फंसे गोवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए परिषद के कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
स्थान: ग्राम अलमगीरपुर, गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़
दिनांक: 24 सितंबर 2026
🚩 जय गौ माता | जय गोपाल 🐄
भारतीय गोरक्षा परिषद
    user_गौ सेवक मोहित चौधरी
    गौ सेवक मोहित चौधरी
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिसवां / सीतापुर।कस्बे के शीतला देवी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को भव्य आरती का आयोजन बिसवां / सीतापुर।कस्बे के शीतला देवी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को भव्य आरती का आयोजन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।उसके उपरांत गणेश शोभायात्रा नगर में निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते नजर आए। साथ ही गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू फिर आना के उद्बोधन के साथ अबीर गुलाल उड़ते महिलाएं पुरुष बच्चे सभी चल रहे थे ।कस्बे के बड़े चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मटकी को फोड़ने की होड लगी रही। पिरामिड बना बना कर मटकी फोड़ने का प्रयास किया गया अंत में आखिर मटकी फूठी ही गई। इसके उपरांत शारदा नहर के पुल पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन वैदिक रीति रिवाज के साथ किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारी पुलिस दल साथ में मौजूद रहा। रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र तहसील संवाददाता बिसवां
    1
    बिसवां / सीतापुर।कस्बे के शीतला देवी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को भव्य आरती का आयोजन 
बिसवां / सीतापुर।कस्बे के शीतला देवी मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को भव्य आरती का आयोजन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।उसके उपरांत  गणेश शोभायात्रा नगर में निकाली गई  जिसमें श्रद्धालुओं ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते नजर आए। साथ ही गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू फिर आना के उद्बोधन के साथ अबीर गुलाल  उड़ते महिलाएं पुरुष बच्चे सभी चल रहे थे ।कस्बे के बड़े चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मटकी को फोड़ने की होड लगी रही। पिरामिड बना बना कर मटकी फोड़ने का प्रयास किया गया अंत में आखिर मटकी फूठी ही गई। इसके उपरांत शारदा नहर के पुल पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन वैदिक रीति रिवाज के साथ किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारी पुलिस दल साथ में मौजूद रहा। रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र तहसील संवाददाता बिसवां
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • > 🚨 BREAKING NEWS - दुखद सड़क हादसा > जनपद बुलंदशहर न्यूज़ अपडेट > 🚨 BREAKING NEWS - दुखद सड़क हादसा > जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचल दिया। > धनौरा मंडी, अमरोहा निवासी गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती। > > ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे 🙏 > #Bulandshahr #SikandrabadAccident #Amroha #DhanauraMandi #RoadAccident #GalgotiasUniversity #nonfollowers
    1
    > 🚨 BREAKING NEWS - दुखद सड़क हादसा
> जनपद बुलंदशहर न्यूज़ अपडेट 
> 🚨 BREAKING NEWS - दुखद सड़क हादसा
> जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचल दिया।
> धनौरा मंडी, अमरोहा निवासी गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
>
> ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे 🙏
> #Bulandshahr #SikandrabadAccident #Amroha #DhanauraMandi #RoadAccident #GalgotiasUniversity #nonfollowers
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मकान में हुई चोरी की घटना का बाबूगढ़ पुलिस ने किया खुलासा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामद जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम शाहपुर जट्ट मे एक मकान में चोरी करने की घटना का किया खुलासा एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी चोर है, जिसके विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर आदि से सम्बन्धित करीब 02 अभियोग पंजीकृत हैं।
    1
    मकान में हुई चोरी की घटना का बाबूगढ़ पुलिस ने किया खुलासा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामद
जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम शाहपुर जट्ट मे एक मकान में चोरी करने की घटना का किया खुलासा एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
जिसके कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी चोर है, जिसके विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर आदि से सम्बन्धित करीब 02 अभियोग पंजीकृत हैं।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.