logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत होंगे कार्यक्रम - 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान - 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस - कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्र गीत वंदे मातरम का भी होगा गायन - राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम होंगे आयोजित चरखी दादरी, 31 जुलाई। हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोडऩा, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना व युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों से अवगत कराना है। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग ने वीसी में अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम उपायुक्त मनदीप कौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राज्य एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीडि़त परिवारों के अनुभव साझा करना, मौन श्रद्धांजलि तथा शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन विभाजन से प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा। हर घर तिरंगा अभियान में वंदे मातरम के 150 वर्ष होंगे विशेष आकर्षण उन्होंने कहा कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम के गायन पर भी विशेष फोकस होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत जिला स्तर पर देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली आदि कार्यक्रम होंगे और राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। 18 अगस्त तक भेजनी होगी अनुपालन रिपोर्ट उपायुक्त ने कहा कि अभियान के अंतर्गत सभी जिलों एवं संबंधित विभागों को 10 अगस्त तक प्रगति रिपोर्ट तथा 18 अगस्त 2026 तक विस्तृत अंतिम अनुपालन रिपोर्ट सूचना, जनसंपर्क, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा को भेजनी होगी, ताकि राज्य स्तर पर समेकित रिपोर्ट तैयार की जा सके।

16 hrs ago
user_PPT News
PPT News
रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
16 hrs ago
198a3d38-bcff-404a-89df-157f738c2350

More news from हरियाणा and nearby areas
  • जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस
    1
    जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।
    3
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान 
जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।
    user_Jagdish Jailwal
    Jagdish Jailwal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण
    1
    #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
#हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी
#पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ
#भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण

    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    1
    कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • भिवानी ब्रेकिंग भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान
    4
    भिवानी ब्रेकिंग 
भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी 
भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी 
भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में 
डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान 
चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात 
डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान
    user_Narender
    Narender
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • "IESL को बड़ा झटका!" "जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला" "पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस" हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है। ✅ सदस्यता बहाल ✅ वोट देने का अधिकार वापस ✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश ✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश
    1
    "IESL को बड़ा झटका!"
"जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला"
"पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस"
हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है।
✅ सदस्यता बहाल
✅ वोट देने का अधिकार वापस
✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश
✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026
    1
    हरियाणा  में  मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 

1  अगस्त  2026
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Electrician महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    1
    गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.