Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुढ़ाना में गर्लफ्रेंड के पति की गंडासे से हत्या का आरोपी आसिम मुठभेड़ में गिरफ्तार मुजफ्फरनगर पुलिस ने तालिब हत्याकांड के आरोपी आसिम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आसिम ने धारदार हथियार से तालिब पर कई वार कर उसकी हत्या की थी। बताया जा रहा है कि तालिब की पत्नी मीना और आसिम के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Aslam Tyagi
बुढ़ाना में गर्लफ्रेंड के पति की गंडासे से हत्या का आरोपी आसिम मुठभेड़ में गिरफ्तार मुजफ्फरनगर पुलिस ने तालिब हत्याकांड के आरोपी आसिम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आसिम ने धारदार हथियार से तालिब पर कई वार कर उसकी हत्या की थी। बताया जा रहा है कि तालिब की पत्नी मीना और आसिम के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्वतंत्रता दिवस पर 16 अगस्त को होगी ‘जज्बा दौड़’12, प्रेसवार्ता में दी तैयारियों की जानकारी मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘जज्बा दौड़’ को लेकर लिंक रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों एवं आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी गई। इस दौरान सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को आयोजित होने वाली जज्बा दौड़ को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगरपालिका चेयरमैन भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से जज्बा दौड़ में सहभागिता करने का आह्वान किया।3
- हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया गया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया गया। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए1
- मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग एक पैर से चलकर हरिद्वार से मुज़फ्फरनगर पहुंचा भोला अजय ❤️🙏 मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग *एक पैर पर चलकर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचा भोला! ज्ञअजय भोला की अनोखी कांवड़ यात्रा बनी चर्चा का विषय* मुजफ्फरनगर। हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा के रोहतक स्थित अपने गांव के लिए निकले अजय भोला आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। खास बात यह है कि अजय भोला एक पैर पर चलकर गंगाजल लेकर अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं। अजय भोला का कहना है कि उन्होंने यह गंगाजल अपने गांव की सुख-शांति और खुशहाली की कामना के लिए उठाया है। उनका कहना है कि यह सब भोले बाबा की इच्छा और आशीर्वाद से संभव हो रहा है। अजय भोला ने कहा कि यदि भोले बाबा की इच्छा रही, तो वह हर सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दरबार में जाकर पवित्र गंगाजल लेकर आएंगे।1
- बुढ़ाना में युवक पर गंडासे से हमला, मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत; आरोपी फरार । मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना क्षेत्र में एक युवक पर गंडासे से किए गए हमले के बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है और दो टीमों को लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, तालिब पुत्र तौसीफ निवासी लखीपुरा, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ वर्तमान में बुढ़ाना की नई बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रहा था। 08 अगस्त को हाशिम पुत्र अनीश अब्बासी ने उस पर कथित तौर पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तालिब को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हाशिम की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस की कार्रवाई और स्थिति की जानकारी दी।1
- कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाददाता: शफीक राजपूत कांवड़ मार्ग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद मुजफ्फरनगर, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाददाता: शफीक राजपूत1
- *तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *तितावी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के रसोईघर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* *मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम भमेला स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से राशन, गैस सिलेंडर व चूल्हा चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मात्र चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।* *पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र शिव चरण (21) और तुषार पुत्र श्याम सिंह (22) निवासी ग्राम भमेला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार कट्टे राशन (गेहूं-चावल), दो इंडेन गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, एक रेगुलेटर और एक कुकर बरामद किया है।* *थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैमरों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जसोई-भमेला मार्ग पर ट्यूबवेल के पास गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक गौरव मलिक, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, रिजर्व पुलिसकर्मी ज्वाला सिंह व विपिन।*1