भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण का संदेश, आर.एस.एस. गुरुकुल में “बर्ड फीडर प्रतियोगिता” आयोजित सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रथम मासिक सह-शैक्षणिक गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। अप्रैल माह की इस विशेष गतिविधि का विषय “Save Birds Life – Birds Feeding Bottle Making Competition” रखा गया, जिसका मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता बहुत महत्वपूर्ण होती है, और इस तरह की छोटी-छोटी पहल उनके जीवन को बचाने में सहायक साबित हो सकती है। वहीं, विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका निशु सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं उपयोगी बर्ड वॉटर फीडर्स को विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया। इससे पक्षियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पुरानी प्लास्टिक बोतलों एवं अन्य अनुपयोगी सामग्रियों का उपयोग कर सुंदर और उपयोगी फीडर्स तैयार किए। विद्यार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे केवल बेकार सामग्री का उपयोग करें, फीडर सुरक्षित एवं उपयोगी हो, आकर्षक सजावट करें और निर्धारित तिथि तक अपना मॉडल जमा करें। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सामग्री के पुनः उपयोग, उपयोगिता एवं स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया। विद्यालय में इस प्रकार की मासिक सह-शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को नई-नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को इस सराहनीय पहल के लिए प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया— “आइए, हम सभी मिलकर इस भीषण गर्मी में पक्षियों की सहायता करें और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।”

- जबलपुर में घटना हुई है दुखद के बाद मुझे बहुत दुख हो रहा है बड़ी मौज दिया जाए1
- बलिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि संजय निषाद उनके भाई हैं और उनके खून का हिस्सा हैं, लेकिन समाज के हितों के आगे रिश्तों की अहमियत नहीं है। उन्होंने दो शर्तें रखीं: अगर संजय निषाद 6 महीने के अंदर भाजपा सरकार से निषाद समाज के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर देते हैं, तो मुकेश सहनी यूपी में चुनाव नहीं लड़ेंगे और संजय निषाद के साथ खड़े रहेंगे। यदि आरक्षण नहीं मिलता है, तो सहनी ने उन्हें अखिलेश यादव के साथ आकर इंडिया गठबंधन में शामिल होने की सलाह दी। मुकेश सहनी का सबसे तीखा हमला तब दिखा जब उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों को 'युद्ध' करार दिया। उन्होंने कहा: "अगर आरक्षण नहीं मिला और संजय निषाद फिर भी दूसरे दल (भाजपा) के साथ रहे, तो 2027 के युद्ध के मैदान में हमें अपने भाई, अपने खून का वध भी करना पड़ा, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।" बिहार चुनाव में मिली हार के बाद मुकेश सहनी अब उत्तर प्रदेश में निषाद वोट बैंक के सहारे अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। बलिया में दिया गया यह बयान सीधे तौर पर डॉ. संजय निषाद की राजनीति पर प्रहार है, जो वर्तमान में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। #BalliaNews #MukeshSahani #SanjayNishad #UPPolitics2027 #NishadReservation #VIPParty #BreakingNews #SamajwadiParty #YogiAdityanath #UPNews1
- भाई 🙏 भाई1
- Other Product Type : vintage car Brand : vintage car Rent : 20000 City / Locality : ballia Vehicle Type : Other bhai2
- Post by Ramjanam Ramjansm Sinh1
- Post by शत्रुधन1
- #चोरी #पेट्रोल के किल्लत में #पेट्रोल #चोर #fighting #acting #comedy #funny #trending #viral #fun #entertainment #memes #2026shorts #followme #sethji5g1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1