logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे” – विधायक विनय बिहारी का बयान वायरल होली के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे योगापट्टी प्रखंड कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे” – विधायक विनय बिहारी का बयान वायरल होली के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे योगापट्टी प्रखंड

4 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
4 hrs ago

कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे” – विधायक विनय बिहारी का बयान वायरल होली के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे योगापट्टी प्रखंड कानून में बदलाव हो, प्रजा के पसंद नईखे” – विधायक विनय बिहारी का बयान वायरल होली के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे योगापट्टी प्रखंड

More news from बिहार and nearby areas
  • भाजपा का मुख्यमंत्री क्या कोई ऐसा बनेगा जिसके नाम की नहीं है कोई चर्चा
    1
    भाजपा का मुख्यमंत्री क्या कोई ऐसा बनेगा जिसके नाम की नहीं है कोई चर्चा
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • संदिग्ध अवस्था में मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
    1
    संदिग्ध अवस्था में मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • भारी मात्रा में शराब सहित दो बाइक जब्त। --- दो धंधेबाज गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस। नौतन: स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के पांडेय टोला मुख्य सड़क से दो बाइक पर लदे भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है। पकड़े गए धंधेबाज रामानंद सहनी व सुमन सहनी पांडेय टोला मलाह टोली के बताए गए हैं। इनके पास से पुलिस ने साठ लीटर विदेशी शराब व दस लीटर देशी शराब बरामद किया है। गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि दोनों धंधेबाज दो बाइक पर शराब की खेप लेकर कहीं डिलेवरी करने जा रहे थे।तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया। जहां दोनों धंधेबाजों को बाइक व शराब के साथ दबोच लिया गया।मामले में पुछताछ कर कांड अंकित कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    भारी मात्रा में शराब सहित दो बाइक जब्त।
--- दो धंधेबाज गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस।
नौतन: स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के पांडेय टोला मुख्य सड़क से दो बाइक पर लदे भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है। पकड़े गए धंधेबाज रामानंद सहनी व सुमन सहनी पांडेय टोला मलाह टोली के बताए गए हैं। इनके पास से पुलिस ने साठ लीटर विदेशी शराब व दस लीटर देशी शराब बरामद किया है। गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि दोनों धंधेबाज दो बाइक पर शराब की खेप लेकर कहीं डिलेवरी करने जा रहे थे।तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया। जहां दोनों धंधेबाजों को बाइक व शराब के साथ दबोच लिया गया।मामले में पुछताछ कर कांड अंकित कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • बेतिया। नगर निगम बेतिया की नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित (भा.प्र.से.) ने होली के पावन अवसर पर वृद्धजन आश्रय स्थल, नगर निगम बेतिया में उपस्थित होकर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाइयाँ वितरित कीं, उनसे आत्मीय संवाद किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर आयुक्त ने आश्रय स्थल में रह रहे बुजुर्गों का कुशल-क्षेम जाना और उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व एवं सम्मान का एहसास कराया। उन्होंने वृद्धजन आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया तथा वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और अधिक सुखद, सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद से ही समाज की दिशा तय होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वृद्धजन आश्रय स्थल केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि एक “सेवा आश्रम” है, जहाँ प्रत्येक बुजुर्ग को सम्मान, स्नेह और बेहतर जीवन देने के लिए नगर प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कर्मियों से संवेदनशीलता और समर्पण के साथ सेवा कार्य करने का आह्वान किया, ताकि आश्रय स्थल में रहने वाले प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को परिवार जैसा वातावरण मिल सके। इस अवसर पर वृद्धजन आश्रय स्थल के अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर तथा आश्रय स्थल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दे रहा था। जो होली के इस पर्व को और भी अधिक अर्थपूर्ण बना दिया।
    1
    बेतिया।  नगर निगम बेतिया की नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित (भा.प्र.से.) ने होली के पावन अवसर पर वृद्धजन आश्रय स्थल, नगर निगम बेतिया में उपस्थित होकर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाइयाँ वितरित कीं, उनसे आत्मीय संवाद किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर आयुक्त ने आश्रय स्थल में रह रहे बुजुर्गों का कुशल-क्षेम जाना और उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व एवं सम्मान का एहसास कराया। उन्होंने वृद्धजन आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया तथा वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और अधिक सुखद, सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद से ही समाज की दिशा तय होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वृद्धजन आश्रय स्थल केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि एक “सेवा आश्रम” है, जहाँ प्रत्येक बुजुर्ग को सम्मान, स्नेह और बेहतर जीवन देने के लिए नगर प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सभी कर्मियों से संवेदनशीलता और समर्पण के साथ सेवा कार्य करने का आह्वान किया, ताकि आश्रय स्थल में रहने वाले प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को परिवार जैसा वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर वृद्धजन आश्रय स्थल के अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर तथा आश्रय स्थल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दे रहा था।
जो होली के इस पर्व को और भी अधिक अर्थपूर्ण बना दिया।
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण से आज 5 मार्च 2026, गुरुवार की शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि फरवरी माह में बेतिया पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना हेलमेट 2582 वाहनों से 25 लाख 82 हजार, ट्रिपल लोडिंग के 522 मामलों में 5 लाख 22 हजार, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के 2 मामलों में 10 हजार, तेज रफ्तार के 586 मामलों में 11 लाख 72 हजार, बिना लाइसेंस 353 मामलों में 12 लाख 65 हजार, बिना सीट बेल्ट 39 मामलों में 39 हजार, बिना नंबर प्लेट 30 मामलों में 15 हजार, नो पार्किंग 180 मामलों में 90 हजार, ध्वनि व वायु प्रदूषण 163 मामलों में 1 लाख 63 हजार, बिना इंश्योरेंस 239 मामलों में 4 लाख 78 हजार, रॉन्ग साइड 2 मामलों में 10 हजार तथा अन्य कारणों से 1346 वाहनों से 16 लाख 15 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर 4609 वाहनों का चालान करते हुए 79 लाख 61 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण से आज 5 मार्च 2026, गुरुवार की शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि फरवरी माह में बेतिया पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
इस दौरान बिना हेलमेट 2582 वाहनों से 25 लाख 82 हजार, ट्रिपल लोडिंग के 522 मामलों में 5 लाख 22 हजार, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के 2 मामलों में 10 हजार, तेज रफ्तार के 586 मामलों में 11 लाख 72 हजार, बिना लाइसेंस 353 मामलों में 12 लाख 65 हजार, बिना सीट बेल्ट 39 मामलों में 39 हजार, बिना नंबर प्लेट 30 मामलों में 15 हजार, नो पार्किंग 180 मामलों में 90 हजार, ध्वनि व वायु प्रदूषण 163 मामलों में 1 लाख 63 हजार, बिना इंश्योरेंस 239 मामलों में 4 लाख 78 हजार, रॉन्ग साइड 2 मामलों में 10 हजार तथा अन्य कारणों से 1346 वाहनों से 16 लाख 15 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
कुल मिलाकर 4609 वाहनों का चालान करते हुए 79 लाख 61 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    16 hrs ago
  • शिवाघाट पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाघाट पुल के समीप बुधवार 4 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। वहीं घायल युवक मनीष कुमार को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के सगेरवा गांव वार्ड संख्या 13 निवासी शेख अब्बास के बड़े बेटे शाबिर आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाबिर आलम इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुआ था। परिजनों के अनुसार, अफतारी के बाद गांव के ही युवक मनीष कुमार शाबिर को बाइक से घूमाने के लिए लेकर गया था। इसी दौरान शिवाघाट पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में शाबिर आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पिछले वर्ष हुए हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भी साजिश की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं गुरुवार 5 मार्च को सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतक के दो छोटे भाई शेख कादिर और शेख जाकिर बताए गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    शिवाघाट पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत
पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाघाट पुल के समीप बुधवार 4 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। वहीं घायल युवक मनीष कुमार को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के सगेरवा गांव वार्ड संख्या 13 निवासी शेख अब्बास के बड़े बेटे शाबिर आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाबिर आलम इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुआ था।
परिजनों के अनुसार, अफतारी के बाद गांव के ही युवक मनीष कुमार शाबिर को बाइक से घूमाने के लिए लेकर गया था। इसी दौरान शिवाघाट पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया।
हादसे में शाबिर आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पिछले वर्ष हुए हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भी साजिश की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं गुरुवार 5 मार्च को सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतक के दो छोटे भाई शेख कादिर और शेख जाकिर बताए गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.