दुर्गागंज क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई, दो डंपर पकड़े भदोही, सोमवार सुबह 9:30 बजे। जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्गागंज बाजार त्रिमुहानी के पास गिट्टी लदे दो डंपरों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सूचना के आधार पर खनन अधिकारी भदोही अपने दलबल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्गागंज थाने में खड़ा करा दिया गया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

- एटीम कार्ड बदल कर 94000 के सोने की खरीददारी। एटीम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद खाते से निकाले एक लाख 34 हजार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया *निकाल* लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- हमीरपुर में अनोखी शादी: बैलगाड़ियों पर निकली दूल्हे की बारात, बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की विदाई हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा बालेंद्र कुमार यादव अपनी बारात दर्जनों बैलगाड़ियों के साथ लेकर शादी स्थल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से कराई गई। यह सादगीपूर्ण और दहेज रहित शादी बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।1
- मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं ! क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए! मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!1
- Post by Mohan Lal2
- वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के ककरिया गांव में चोरी, नकदी व आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के ककरिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब घर के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर अलमारी और बक्से को खंगालते हुए नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है।1
- सपा नेता सतीश मिश्रा ने की पूछा हाल अपने शहर की राजनीति का तो लोगों ने मुस्कराकर कहा — “नेता तो ज़िंदा हैं, मगर उनके ज़मीर का पता नहीं!” मिर्जापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोर्चरी हाउस में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने की बात सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति किसी शहर के लिए हो सकती है? यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी विफलता है। जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। कम से कम स्वास्थ्य विभाग जैसी संवेदनशील व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।1
- shree maharaja suheldev rajbhar shiv mandir trust purava usaraw mariyahu jaunpur1