logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड में सनसनीखेज वारदात – अपहरण, मारपीट और जबरन एग्रीमेंट का मामला । लातेहार / बालूमाथ झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक के साथ अपहरण, बेरहमी से मारपीट, लूट और जबरन एग्रीमेंट करवाने का आरोप लगा है। पीड़ित अखिलेश यादव (ग्राम – सीरम, पंचायत – भगेया) ने आरोप लगाया है कि दिनांक 08 मई 2026 को डब्बू साहू उर्फ शिवपुजन साहू पिता दिनेश प्रसाद साहू ने उसे काम के बहाने अपने भट्टा पर बुलाया। जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, आरोपी एवं उसके पुत्र पियूष साहू ने बंदूक के बल पर उसका मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद उसे करीब 300-500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर 10-12 लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे पेड़ से बांधकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसके हाथ से ब्रेसलेट भी छीन लिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अवैध हथियार के बल पर पीड़ित से ₹1,15,000 का जबरन एग्रीमेंट लिखवाकर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया। पीड़ित को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और छोड़ते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त भट्टा में अवैध कोयला कारोबार संचालित हो रहा है और पहले भी आरोपी द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। प्रशासन से मांग: पीड़ित ने मामले में तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और अवैध कारोबार की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई?

1 hr ago
user_Satish Kumar
Satish Kumar
Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

झारखंड में सनसनीखेज वारदात – अपहरण, मारपीट और जबरन एग्रीमेंट का मामला । लातेहार / बालूमाथ झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक के साथ अपहरण, बेरहमी से मारपीट, लूट और जबरन एग्रीमेंट करवाने का आरोप लगा है। पीड़ित अखिलेश यादव (ग्राम – सीरम, पंचायत – भगेया) ने आरोप लगाया है कि दिनांक 08 मई 2026 को डब्बू साहू उर्फ शिवपुजन साहू पिता दिनेश प्रसाद साहू ने उसे काम के बहाने अपने भट्टा पर बुलाया। जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, आरोपी एवं उसके पुत्र पियूष साहू ने बंदूक के बल पर उसका मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद उसे करीब 300-500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर 10-12 लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे पेड़ से बांधकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसके हाथ से ब्रेसलेट भी छीन लिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अवैध हथियार के बल पर पीड़ित से ₹1,15,000 का जबरन एग्रीमेंट लिखवाकर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया। पीड़ित को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और छोड़ते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त भट्टा में अवैध कोयला कारोबार संचालित हो रहा है और पहले भी आरोपी द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। प्रशासन से मांग: पीड़ित ने मामले में तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और अवैध कारोबार की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई?

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के लातेहार में एक युवक को बंदूक के बल पर अगवा कर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि उसे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस गंभीर मामले में पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    झारखंड के लातेहार में एक युवक को बंदूक के बल पर अगवा कर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि उसे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस गंभीर मामले में पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_संजय यादव
    संजय यादव
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। यहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। यहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • झारखंड के बालूमाथ में NTPC के प्रस्तावित प्रदूषण नियंत्रण जनसुनवाई का आजसू ने पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया है। आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने आरोप लगाया कि कंपनी विस्थापित क्षेत्रों के बजाय प्रखंड कार्यालय में जनसुनवाई कराकर ग्रामीणों को वंचित करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जनसुनवाई रद्द नहीं हुई तो 'जल, जंगल, ज़मीन' बचाने के लिए बड़ा जन आंदोलन होगा।
    1
    झारखंड के बालूमाथ में NTPC के प्रस्तावित प्रदूषण नियंत्रण जनसुनवाई का आजसू ने पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया है। आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने आरोप लगाया कि कंपनी विस्थापित क्षेत्रों के बजाय प्रखंड कार्यालय में जनसुनवाई कराकर ग्रामीणों को वंचित करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जनसुनवाई रद्द नहीं हुई तो 'जल, जंगल, ज़मीन' बचाने के लिए बड़ा जन आंदोलन होगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • झारखंड के लातेहार में मां नगर भगवती मंदिर परिसर में मौली बांधकर जीविका चलाने वाले एक युवक से मारपीट की गई। हमलावरों ने उसकी चांदी की चेन और ₹300 छीन लिए, साथ ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    झारखंड के लातेहार में मां नगर भगवती मंदिर परिसर में मौली बांधकर जीविका चलाने वाले एक युवक से मारपीट की गई। हमलावरों ने उसकी चांदी की चेन और ₹300 छीन लिए, साथ ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    20 hrs ago
  • कांके विधायक प्रतिनिधि ने बुढ़मू में ट्रांसफार्मर उद्घाटन कर ग्रामीणों को दी बिजली राहत बुढ़मू: विधायक कांके श्री सुरेश कुमार बैठा के प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने बुढ़मू प्रखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मुर्गी गांव में झामुमो कार्यकर्ता राम लाल यादव की दशकर्म विधि में शामील होकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिनकी 10 दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अकतान गांव में 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। फिर आरीद गांव में 63 केवी तथा 100 केवी के दो ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को स्थायी बिजली आपूर्ति और आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र में बिजली की लंबे समय की समस्या का समाधान होगा। कार्यक्रमों में प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उराव, मुखिया प्रतिनिधि राजू उराव, पूर्व मुखिया विनोद मुंडा, कांग्रेस नेता तस्लीम अंसारी, सुरेश मुंडा, कुदुस अंसारी, मुदस्सिर एहरार, हाफिज राजा, अमीरुल हक, हरिश्चंद्र मुंडा, राजेंद्र लोहार, हीरालाल यादव, अजय कुमार यादव आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    कांके विधायक प्रतिनिधि ने बुढ़मू में ट्रांसफार्मर उद्घाटन कर ग्रामीणों को दी बिजली राहत
बुढ़मू:  विधायक कांके श्री सुरेश कुमार बैठा के प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने बुढ़मू प्रखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मुर्गी गांव में झामुमो कार्यकर्ता राम लाल यादव की दशकर्म विधि में शामील होकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिनकी 10 दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी।
इसके बाद अकतान गांव में 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। फिर आरीद गांव में 63 केवी तथा 100 केवी के दो ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को स्थायी बिजली आपूर्ति और आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र में बिजली की लंबे समय की समस्या का समाधान होगा।
कार्यक्रमों में प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उराव, मुखिया प्रतिनिधि राजू उराव, पूर्व मुखिया विनोद मुंडा, कांग्रेस नेता तस्लीम अंसारी, सुरेश मुंडा, कुदुस अंसारी, मुदस्सिर एहरार, हाफिज राजा, अमीरुल हक, हरिश्चंद्र मुंडा, राजेंद्र लोहार, हीरालाल यादव, अजय कुमार यादव आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • कटहल फल किसको-किसको खाना है.🥰 #shortvideo #shorts #viral #reels #kathal #ped #fall #lohardaga
    1
    कटहल फल किसको-किसको खाना है.🥰 #shortvideo #shorts #viral #reels #kathal #ped #fall #lohardaga
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार में उपायुक्त ने 'दिशा' बैठक के निर्देशों के अनुपालन और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और आम जनता से जुड़ी योजनाओं में किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त चेतावनी दी। उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
    1
    लातेहार में उपायुक्त ने 'दिशा' बैठक के निर्देशों के अनुपालन और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और आम जनता से जुड़ी योजनाओं में किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त चेतावनी दी। उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
    user_संजय यादव
    संजय यादव
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • लातेहार के चंदवा में मंदिर में मौली बांधकर जीवनयापन करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसकी चांदी की चेन और ₹300 छीन लिए, साथ ही गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लातेहार के चंदवा में मंदिर में मौली बांधकर जीवनयापन करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसकी चांदी की चेन और ₹300 छीन लिए, साथ ही गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • बुढ़मू में दो एकड़ मकई फसल नष्ट, तेजू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी तेजू कुमार की दो एकड़ जमीन पर लगी मकई की फसल गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने दरांती से काटकर नष्ट कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही तेजू ने शुक्रवार को बुढ़मू थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। तेजू ने बताया कि उन्होंने लीज पर ली गई जमीन पर मकई की खेती की थी। गुरुवार रात वे परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को खेत का मुआयना करने पर फसल को पूरी तरह नष्ट पाया। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण कृत्य बताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बुढ़मू में दो एकड़ मकई फसल नष्ट, तेजू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी तेजू कुमार की दो एकड़ जमीन पर लगी मकई की फसल गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने दरांती से काटकर नष्ट कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही तेजू ने शुक्रवार को बुढ़मू थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।
तेजू ने बताया कि उन्होंने लीज पर ली गई जमीन पर मकई की खेती की थी। गुरुवार रात वे परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को खेत का मुआयना करने पर फसल को पूरी तरह नष्ट पाया। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण कृत्य बताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.