Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS बारात से पहले बवाल ! बस की टक्कर के बाद बरातियों ने किया हंगामा
CITY NEWS
CITY NEWS बारात से पहले बवाल ! बस की टक्कर के बाद बरातियों ने किया हंगामा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन (भानु) प्रेस विज्ञप्ति "राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान और प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ भाकियू का हल्ला बोल" फर्रुखाबाद | 17 अप्रैल, 2026 आज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ मदन चौहान द्वारा की जा रही अभद्रता और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में, प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी मदन चौहान के घर का घेराव करने और गढ़मुक्तेश्वर कूच के लिए रवाना हो रही थी। लेकिन किसान विरोधी प्रशासन ने कायरता दिखाते हुए पुलिस के दम पर कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया। जैसे ही संगठन के पदाधिकारी निकले, घटिया घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी की और नेताओं को उनके घरों में ही कैद कर दिया। नजरबंद किए गए प्रमुख पदाधिकारी: प्रशासन की इस बर्बरता का शिकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विकास चंद्र अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष श्री जगपाल सिंह राठौर और जिला पंचायत प्रत्याशी (भानु गुट) श्री उदित मिश्रा हुए। इनके साथ ही श्री राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), श्री मुन्ना सिंह (जिला अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), श्री रामदास गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष), जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, बाल किशन और अनुज तिवारी को भी पुलिस ने बंधक बना लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान पर चेतावनी: संगठन के नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ मदन चौहान द्वारा की जा रही अभद्रता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन पुलिस का डर दिखाकर किसानों की आवाज और उनके सम्मान की लड़ाई को दबा नहीं सकता। मदन चौहान के घर का घेराव होकर रहेगा। रणनीति का ऐलान: इस दमनकारी कार्रवाई से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि अगली रणनीति माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेश पर तय होगी। जैसे ही ऊपर से आदेश मिलेगा, पूरे जिले का किसान सड़कों पर उतरकर प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देगा। किसान एकता जिंदाबाद! भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिंदाबाद! प्रसारण हेतु: जिला मीडिया प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन (भानु), फर्रुखाबाद1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पारिवारिक कलह के चलते महिला ने पी कीटनाशक दबा महिला के कीटनाशक पदार्थ पीने से हालत बिगड़ी महिला को सीएचसी में कराया भर्ती हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया किया रेफर थाना कम्पिल क्षेत्र के नसरुल्लापुर का मामला2
- छिबरामऊ के तालग्राम में उप जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने एक बैठक की जिसमें मतदाताओं को लेकर बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।1
- यह वीडियो सही जानकारी उद्देश्य के लिए बनाया गया है कुछ कोटेदार पैसे लेकर अनाज का वितरण कर रहे हैं इसीलिए हमारा आग्रह है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निशुल्क राशन प्राप्त हुआ SMS मिलता है अगर सरकार पैसे लेती है तो उसका मूल्य निर्धारित करें और SMS प्राप्त करने का मैसेज दें धन्यवाद,,1
- *प्रेस नोट - थाना तिलहर* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक - 17.04.2026* *“थाना तिलहर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसे 02 खोखा कारतूस 315 बोर, नगद रुपये 700/- तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के कुशल नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस को मिली बडी सफलता । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 17.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निगोही की ओर से तिलहर की तरफ 03 व्यक्ति अवैध असलहों के साथ मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु आने वाले हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय पश्चात निगोही की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा टॉर्च के माध्यम से रुकने का संकेत दिया गया। संकेत के बावजूद तीनो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पीछा किए जाने के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके पश्चात तीनो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। एक फायर प्रभारी निरीक्षक श्री जुगुलकिशोर पाल व उ0नि0 प्रदीप कुमार के समीप से होकर गुजरा। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्तों द्वारा पुनः फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा सरकारी पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया तथा उ0नि0 हरकिशोर मौर्य द्वारा अपनी सरकारी 9 एम0एम0 पिस्टल से 02 राउंड फायर किया गया, जिससे 02 अभियुक्त घायल होकर मौके पर पकड़ लिये गये जबकि तीसरे अभियुक्त को सही अवस्था में गिरफ्तार किया गया । पहले अभियुक्त ने अपना नाम फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर बताया तथा दूसरे ने अपना नाम वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत बताया तथा तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर बताया अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 17.04.2026 को ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से समय लगभग 02.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त फत्ते के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस तथा 300 रुपये नगद तथा अभियुक्त वाहिद खां के कब्जे से 01 अदद तमंचा , तमंचे की नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस व 400 रूपये नगद तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (रंग काला/लाल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851) बरामद हुई। उक्त संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 - 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त 1. फत्ते पुत्र राजपाल नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. फत्ते पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 भाउपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर (घायल) 2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पहाड़गंज थाना बिसलण्डा जनपद पीलीभीत (घायल) 3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मो0 ककराखुर्द थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* 1. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1)/3(5) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय:-* ग्राम बख्तियारपुर रोड रटा पुल के पास से दिनांक 17.04.2026 समय लगभग 02.10 बजे रात्रि *आपराधिक इतिहास अभियुक्त फत्ते-* 1. मु0अ0सं0- 43/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज शाहजहाँपुर 2. मु0अ0सं0 21/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 3. मु0अ0सं0 185/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 4. मु0अ0सं0 118/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर । 5. मु0अ0सं0 1360/17 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 265/2024 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 8. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त वाहिद:-* 1. मु0अ0सं0- 719/2016 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 482/2018 धारा 120बी/342/380/411/457 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहांपुर । 3. मु0अ0सं0 433/20 धारा 401 भादवि थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 435/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 714/2016 धारा 379 भादवि थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर । 6. मु0अ0सं0 580/2016 धारा 379/411 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7. मु0अ0सं0 715/2016 धारा 379/399/401 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर । 8. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 9. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुन्ना कुरेशी* 1. मु0अ0सं0 171/2026 धारा 303(2) BNS थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 174/26 धारा 109(1) बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर *अभियुक्तगण से माल बरामदगी का विवरण :-* 1. 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 2. बरामद तमंचो की नाल में फँसे 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 3. नकद 700/- रुपये 4. एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेंडर रंग काला व लाल रजिस्ट्रेशन नं0 UP 26 Z 4851 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-* 1. प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 2. प्रभारी निरीक्षक जुगुलकिशोर पाल तिलहर शाहजहाँपुर। 3. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री मनोज कुमार मय टीम जनपद शाहजहाँपुर। 4. उ0नि0 हरकिशोर मौर्य 5. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार 6. हे0का0 मो0 अहसान 7. हे0का0 सुनील कुमार4
- पंचायत के दौरान दामाद पर हमला, कई लोगों पर मारपीट का आरोप शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बेहठा पाठक में पारिवारिक विवाद को लेकर चल रही पंचायत उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब दामाद के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी गई। जानकारी के अनुसार पंचायत के दौरान साले अनमोल, सतीश पुत्र गिरीश, साली रूबी, फूलन देवी तथा सास गीता पर एक राय होकर दामाद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाना मदनापुर पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- *वर्तमान समय मे योग के महत्व को बताते हुए स्वामी परमार्थ देव जी ने की पत्रकार वार्ता* गुना। हरिद्वार पतंजलि योगपीठ के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी ने बुधवार को मानस भवन गुना में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान समय में योग और ध्यान का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना होता है, जो हमें स्वयं से समाज से और समस्त ब्रह्मांड से जोड़ता है। योग के नियमित अभ्यास से मानसिक शांति एकाग्रता और चेतना में वृद्धि होती है। स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी और मशीनी दिनचर्या एवं हमारे खान पान ओर आहार विहार व मोबाइल के अधिक सेवन के कारण व्यक्ति के जीवन मे तनाव चिंता और शारीरिक बीमारियों (जैसे मोटापा पीठ गर्दन दर्द) शुगर ब्लूडप्रेशर आदी रोग अधिक मात्रा में होने लगे है। जिसको कम करने के लिए योग एक अनिवार्य जीवनशैली बन गया है। यह मानसिक शांति शारीरिक शक्ति लचीलापन रोग प्रतिरोधक क्षमता और एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है।1
- Post by CITY NEWS1
- छिबरामऊ के तालग्राम थाना क्षेत्र के भवानी सराय गांव का रहने वाला एक व्यक्ति कथित तौर पर भाजपा व हिंदुओं पर अभद्र टिप्पणी वह गाली गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हिंदुओं एवं भाजपा पर अवध टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है ऐसे में स्थानीय लोगों में भारी रोस व्याप्त है और स्थानीय लोग अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1