कांवड़ यात्रा को लेकर कैलाश मंदिर पहुंचे एएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा को लेकर कैलाश मंदिर पहुंचे एएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा एटा, 30 जुलाई। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने गुरुवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख कैलाश मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, नियमित पेट्रोलिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा को लेकर कैलाश मंदिर पहुंचे एएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा को लेकर कैलाश मंदिर पहुंचे एएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा एटा, 30 जुलाई। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने गुरुवार को थाना कोतवाली नगर
क्षेत्र के प्रमुख कैलाश मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, नियमित पेट्रोलिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी
के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
- कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।1
- राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके1
- मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में एक बार फिर उड़द की फसल में भारी नुकसान पर भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन उपशीर्षक फसल सर्वे, मुआवजा, बीमा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उड़द की फसल में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2025 की खरीफ फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डिजिटल सर्वे एवं फसल बीमा से संबंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।3
- फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने एसपी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ में दर्ज फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मामले की साइबर, डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर गहन जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना एलाऊ में अपराध संख्या 61/2025 के तहत दर्ज मुकदमे में फर्जी सेना भर्ती, फर्जी मेडिकल एडमिट कार्ड, फर्जी नियुक्ति/ज्वाइनिंग लेटर तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप हैं। संगठन का कहना है कि मामले में केवल कुछ व्यक्तियों तक जांच सीमित न रखकर पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराई जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने मांग की है कि सभी बैंक खातों के लेन-देन, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा कथित फर्जी दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और साइबर विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कहीं इसी तरीके से अन्य युवाओं को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी तो नहीं की गई। संगठन ने ज्ञापन में यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष जांच से पीड़ितों को न्याय मिलेगा और भविष्य में इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी। वाइट मनोज कुमार यादव,, मंडल अध्यक्ष आगरा भारतीय किसान यूनियन ,बलराज3
- महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।1
- UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें! वीडियो में जानें: * यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे? * प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी? * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। * राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां। दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!1
- एटा में सड़क सुरक्षा को मिलेगी हाईटेक रफ्तार, एसएसपी ने इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी , 31 जुलाई। जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एटा पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पुलिस कार्यालय परिसर से इस हाईटेक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। यह इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और ब्रीथ एनालाइज़र जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। रडार प्रणाली चलते वाहनों की गति का सटीक आकलन कर निर्धारित सीमा से अधिक गति वाले वाहनों की तुरंत पहचान करेगी। वहीं हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे 250 मीटर से लेकर लगभग एक किलोमीटर तक की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। अब ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड वाहन संचालन, शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तकनीकी निगरानी रखी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ई-चालान के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की।4
- छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।1