Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांका में भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, हजारों लोगों ने अदा की नमाज बांका जिले में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और गहरी आस्था के साथ मनाया गया। अमरपुर सहित विभिन्न प्रखंडों के ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे जिले में भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Banka Today News

More news from बिहार and nearby areas
- बगडुम्बा में 27 मार्च तक आयोजित श्रीराम कथा का भक्तिपूर्ण शुभारंभ मंदार से कथा मंदिर तक निकली विराट कलश यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित सीएचसी के समीप चल रहे गौ कृपा कथा आयोजन में बीती रात तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवा के झोंकों के कारण श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया लाखों रुपये का टेंट हाउस पूरी तरह से धराशाई हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना से आयोजन समिति को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और क्षति का आकलन किया जा रहा है।1
- Post by Pritam Kumar1
- बांका बाराहाट राधानगर में बिजली का तार टूट कर गिर गया है बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं क्या जा रहा है2
- Post by Lal Mohammad1
- अमरपुर में ईद पर गूंजा भाईचारे का संदेश, प्रशासन भी रहा अलर्ट—नवरात्रि को लेकर दी गई शुभकामनाएं ईद के मौके पर अमरपुर में जहां एक ओर नमाज के बाद गले मिलकर लोगों ने मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया, वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।1
- बिहार बांका में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में गैस एजेंसियों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन की टीम ने कई गैस एजेंसियों और दर्जनों स्थानों पर जांच करते हुए स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी और सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि तय दर पर ही गैस की बिक्री हो और समय पर उपभोक्ताओं तक डिलीवरी पहुंचे। जिले में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि बांका में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।1