बिथान स्टेशन पर रेलवे कोच से बिजली का सामान चोरी करते दो गिरफ्तार, कबाड़ दुकानदार भी पकड़ा गया समस्तीपुर। बिथान रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री कोच से रेलवे की बिजली फिटिंग का सामान चोरी करते हुए (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने दो आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कोच से बड़ी मात्रा में बिजली उपकरण और तांबे का तार बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को रेसुब ओपी हसनपुर एवं अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिथान स्टेशन पर खड़े कोच संख्या ECR 034218/C में छापेमारी की। इस दौरान कोच से रेलवे की बिजली फिटिंग खोलकर चोरी करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों में सुशील कुमार कुशवाहा (27), पिता विघानंद कुशवाहा तथा एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। कार्रवाई रेसुब अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के सउनि संजीत प्रसाद के नेतृत्व में की गई। टीम में प्र०आर० सुरेंदर कुमार रजक, प्र०आर० देवशंकर सिंह, प्र०आर० संतोष कुमार झा, आरक्षी दीपक कुमार रजक और आरक्षी चंदन कुमार सिंह शामिल थे। आपातकालीन खिड़की से कोच में घुसकर करते थे चोरी पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे यात्रियों और रेलकर्मियों की नजर से बचकर कोच की आपातकालीन खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश करते थे। इसके बाद कोच में लगे बिजली के उपकरणों को खोलकर चोरी कर ले जाते थे। बरामद सामान से रेलवे को होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस के अनुसार, सुशील कुमार कुशवाहा के पास से करीब दो किलो तांबे का तार, चार चार्जिंग प्वाइंट, पांच ट्रगल स्विच, एक इमरजेंसी लाइट और चार ट्यूब लाइट बरामद की गईं। वहीं दूसरे विधि-विरुद्ध बालक के पास से करीब दो किलो तांबे का तार, चार चार्जिंग प्वाइंट, चार स्विच, एक फैन गार्ड और दो ट्यूब लाइट बरामद हुईं। पहले भी चोरी कर कबाड़ में बेच चुके थे तार पूछताछ में आरोपितों ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले भी वे रेलवे कोच से बिजली का सामान चोरी कर चुके हैं। चोरी किए गए तार को जलाकर उससे तांबा निकालने के बाद उसे कबाड़ में बेच दिया जाता था। आरोपितों ने बताया कि पूर्व में चोरी किए गए तार को तेलनी गांव स्थित एक कबाड़ दुकान में करीब 800 रुपये में बेच दिया था। आरोपितों की निशानदेही पर रेसुब की टीम ने तेलनी निवासी कबाड़ दुकानदार सत्यनारायण दास (49), पिता स्व. बिनो दास की दुकान पर छापेमारी की। वहां से तीन बंडल जला हुआ तार बरामद किया गया। पुलिस ने कबाड़ दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुकानदार द्वारा चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी दी गई है। रेलवे संपत्ति चोरी का मामला दर्ज इस मामले में सउनि संजीत प्रसाद के बयान पर रेसुब पोस्ट समस्तीपुर में अपराध संख्या 18/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है। आरोपितों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सउनि ब्रजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। रेसुब की इस कार्रवाई से रेलवे कोचों से बिजली उपकरण एवं अन्य रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस मामले में आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की घटनाओं में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी का सामान किन-किन स्थानों पर बेचा गया है।

- पटोरी प्रखंड क्षेत्र में रासायनिक यूरिया खाद के कीमतों में भारी बढ़ोतरी। प्रशासन बेखबर। समस्तीपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के पुरानी बाजार में कमल कृषि केंद्र के दुकानदारों ने रासायनिक यूरिया खाद की कालाबाजारी करते हुए 267/70 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है जहां क्षेत्र की युवा किसान 267 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा मजबूरी में खरीदारी करना पड़ रहा है। इस मामले में स्थानीय पदाधिकारी वे खबर है, जहां सरकार ने निर्धारित मूल्य तय करने के बाद भी दुकानदारों की मनमानी कहें या दबंगई खुलेआम 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री की जा रही है। ऐसे मामलों में चिन्हित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाना चाहिए।1
- मोहिउद्दीन नगर बाजार में 10 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन मोहिउद्दीन नगर बाजार में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के साथ ही शौचालय को आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। बताया गया कि पिछले लगभग तीन दशकों से बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को देखते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मोहिउद्दीन नगर बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। सार्वजनिक शौचालय के शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी मातृदेवी एनजीओ को सौंपी गई है, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित होती रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उद्घाटन समारोह में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह 'गुल्लू', लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी, सूरज चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्णा चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, लालबाबू पासवान, अनिल पासवान, प्रकाश साह, विकास सहनी, बैजू राय, पवन सिंह, भाई रणधीर, पंकज साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शौचालय के उद्घाटन से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने खुशी जताते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस सुविधा के शुरू होने से बाजार आने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- मुख्यमंत्री अभिनंदन समारोह में वैशाली की दमदार भागीदारी, पलवैया धाम को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग1
- स्थानीय विधायक ने मोहिउद्दीन नगर बाजार वासियों को दिया बड़ी सौगात। आम लोगों ने किया सराहना। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर बाजार में आने वाले आम जनताओं के द्वारा वर्षों से की जा रही है मांग को को लेकर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने आज फीता काटकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर जनता को किया समर्पित। इस मौके पर समाज सेवी भाई रणधीर ने सभा को किया संबोधित।1
- समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धनेश्वर स्थान मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर एसडीएम, नगर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीयों ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण.1
- समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर पश्चिम बाजार चौक स्थित CHC अस्पताल के समीप सार्वजनिक शौचालय का हुआ संचालन । बाजार आने वाले आम जनताओं को मिली बड़ी राहत। वर्षों से की जा रही मांग हुई पूरी।1
- समस्तीपुर पुलिस का एक्शन, इस्तिहारी मुजरिम समेत कोर्ट वारंटी गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक इस्तिहारी मुजरिम और एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इस्तिहारी मुजरिम मटिऔर गांव निवासी सुजिन्दर राय के 42 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार हैं, जबकि कोर्ट वारंटी धर्मपुर गांव निवासी जितेश कुमार के 26 वर्षीय पुत्र मंटू राय हैं। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1