सेवा संकल्प अभियान का प्रदेशव्यापी शुभारम्भ आज 17 सितम्बर को आगर जिला 3 लाख 62 हजार दीयों की झिलमिल रोशनी से जगमगाएगा बाबा बैजनाथ धाम एवं प्रमुख मंदिरों सहित 10 स्थान 14 हजार दीयों से रोशन होंगे कलेक्टर डॉ. मीना के निर्देशन में अभियान एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण आगर-मालवा, 16 सितम्बर/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शासन द्वारा 14 सितम्बर से आयोजित किये जा रहे, सेवा संकल्प अभियान की प्रदेशव्यापी शुरूआत 17 सितम्बर को शाम 07.00 बजे से अशीर्वाद के दीया कार्यक्रम से हो रही है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस अवसर पर वृहद स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद के दीया कार्यक्रम की जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी ने बताया कि संकल्प सेवा अभियान के शुभारम्भ पर आज 17 सितम्बर को शाम 07.00 बजे आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में आगर मालवा जिला लगभग 3 लाख 62 हजार 500 से अधिक दीयों की झिलमिल रोशनी से झगमगाएगा। जिला मुख्यालय आगर के सुप्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम, हरिसिद्धी मंदिर बीजानगरी, शिव मंदिर नानूखेड़ी, शिव मंदिर पंच देहरिया पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत् 1-1 हजार कुल 04 हजार दीयें जलाएं जाएंगे। जिला मुख्यालय के मोतीसागर तालाब पर 5100 दीयें, माँ बगुलामुखी मंदिर पर 2100 दीये, नगर परिषद् कानड़ में 500, बड़ौद में 501, सोयत में 1000, बड़ागांव में 800 इस तरह कुल उक्त 10 स्थानों पर 14001 दीयों को रोशन करने की तैयारियां कर ली गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने बताया कि जनपद आगर की ग्राम पंचायत में 31000, बड़ौद में 34500, नलखेड़ा में 25000 हजार, सुसनेर में 31500, आगर नगर परिषद् के प्रत्येक वार्ड 500-500 तथा अन्य नगर परिषदों कें वार्डों में 250-250 कुल 1 लाख 22 हजार दीये और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 हजार 500 लाभार्थियों के घरों में, सार्वजनिक स्थलों पर 1180 कुल 1 लाख 95 हजार 680 दीये जलाएं जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी 1 लाख 13 हजार बहनों द्वारा भी अपने घरों में स्व-प्रेरणा से आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। कुण्डालिया डेम पर 5000 एवं टिल्लर डेम पर भी 500 आशीर्वाद के दीये जलाने का कार्यक्रम रखा गया है। इस तरह सेवा संकल्प अभियान के शुभारम्भ अवसर पर 17 सितम्बर 2026 की शाम 07.00 बजे सम्पूर्ण आगर-मालवा जिला व्यापक जनसहयोग एवं जनभागीदारी से आशीर्वाद के दीये की रोशनी से जगमगायेगा।

- सड़क पर बहाया दूध, क्यो बहाया सडको पर दूध देखिए यह खबर आगर मालवा मध्यप्रदेश -जिले के सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। डेयरियां बंद हैं और इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपए किया जाए। सुसनेर क्षेत्र समेत आगर-मालवा के ग्रामीण अंचलों में दूध विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते क्षेत्र की कई डेयरियां भी बंद हैं और दूध की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। दूध विक्रेताओं का कहना है कि मौजूदा दामों में दूध का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है। हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।2
- टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या सुसनेर नगर में नौजवान युवाओं के द्वारा भजन संध्या का भव्यभजन आयोजन किया जा रहा है सुसनेर नगर वासियों के लिए एक सुनहरा अवसर एक शाम बाबा के नाम भजनो का आनंद लेना का सुनहरा अवसर मिला है दिनांक 18/09/2026 शुक्रवार भजन गायिका हर्षिता जी सुमन राज स्थान मालीपुरा, नरबदिया, सुसनेर जिला आगार मालवा भजन आयोजकः त्रिशूल गणेश उत्सव समिति उक्त जानकारी पवन माली मंडावरा के द्वारा दी गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धति की ओर बढ़ा लोगों का रुझान हर्बालाइफ से जुड़े केंद्र पर कम खर्च में स्वास्थ्य जांच का दावा, शरीर में पोषण संबंधी कमियों को समझने की कोशिश डग झालावाड़। रिपोर्टर अब्दुल अलीम। बदलती जीवनशैली, खान-पान में बदलाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग अब अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं। इसी के चलते डग क्षेत्र में न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धतियों और हर्बालाइफ से जुड़े पोषण उत्पादों की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संचालित न्यूट्रिशन सेंटरों पर आने वाले लोगों को शरीर की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति और पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है। संचालकों के अनुसार, कम शुल्क में स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति को अपने शरीर में पोषण संबंधी संभावित कमियों और स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को समझने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर न्यूट्रिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि केवल बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय व्यक्ति को अपने खान-पान, पोषण, वजन और दैनिक जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित शारीरिक गतिविधि और बेहतर जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। डग में न्यूट्रिशन पद्धति से जुड़ी गतिविधियों में लोगों को खान-पान और पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उनकी दिनचर्या और खान-पान के आधार पर पोषण संबंधी सलाह देने की बात कही जा रही है। बीमारी का उपचार चिकित्सकीय सलाह से ही जरूरी हालांकि, न्यूट्रिशन संबंधी जांच और उत्पादों को किसी गंभीर बीमारी के चिकित्सकीय उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी के लक्षण होने पर योग्य चिकित्सक से जांच और सलाह लेना आवश्यक है। न्यूट्रिशन उत्पादों का उपयोग भी विशेषज्ञ की उचित सलाह और उत्पाद संबंधी निर्देशों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर न्यूट्रिशन को लेकर बढ़ती जागरूकता से यह संकेत मिलता है कि लोग अब स्वास्थ्य को केवल बीमारी के उपचार तक सीमित न रखकर खान-पान और पोषण के स्तर पर भी समझने में रुचि ले रहे हैं। आपको उपचार करने के लिए मंदसौर जिले के शामगढ़ में कान्हा मांगलिक भवन के सामने उचित दर पर उपचार है2
- 🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू! दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं। 👉 क्या है पूरा मामला? 👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी? 🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ❤️ हर खबर, आपके साथ अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें। #सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews1
- सोयत कला- जिज्ञासा पब्लिक स्कूल में गणपति बप्पा को लगा छप्पन भोग भक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर1
- देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल देवनारायण जन्म उत्सव मनाया गया चल समारोह के रूप में नगर में भगवान की झांकी घोड़ा पालकी डीजे के बैंड बाजे देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल में भगवान देवनारायण का जल समारोह निकाला जिसमें महिला पुरुषों ने भाग लिया एवं पडा जी वह देव महाराज की झांकी बनाई गई पांडा ईश्वर धनगर ने बताया कि पौराणिक काल से ही प्रतिवर्ष महोत्सव मनाया जाता है2
- स्वच्छ पाठशाला से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के निर्देशन में संस्था प्रभारी भैरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में विद्यालय में एकदिवसीय स्वच्छ पाठशाला गतिविधि आयोजिक की गई जिसमे विद्यालय के समस्त बच्चों द्वारा कक्षा अध्यापक के नेतृत्व में स्वच्छ पाठशाला हम सबका दायित्व गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने अपनी पाठशाला के प्रति कर्तव्यों को निर्वहन कर स्वच्छ पाठशाला का निर्माण किया।इस अवसर पर सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अंत में संस्था के वरिष्ठ छात्रों द्वारा गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चन कर स्वस्थ पाठशाला निरोग पाठशाला के लिए प्रार्थना की ।इस अवसर पर संस्था परिवार से शिक्षक कैलाशचंद्र दांगी, तिलोकचंद पाटीदार, राकेश पाटीदार उपस्थित रहे।1