Shuru
Apke Nagar Ki App…
जगतपुर थाना क्षेत्र में महिला ने लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के साई गांव निवासी साधना पत्नी वीरेंद्र ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति बिहार में रहते हैं और वह दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। विरोध करने पर विपक्षियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Deepak Kumar
जगतपुर थाना क्षेत्र में महिला ने लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के साई गांव निवासी साधना पत्नी वीरेंद्र ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति बिहार में रहते हैं और वह दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। विरोध करने पर विपक्षियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सांस्कृतिक पुनरुत्थान का केंद्र बना ऊंचाहार: 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर गौरी शंकरन शिवालय में उमड़ा जनसैलाब ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी खोई हुई सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित कर रहा है। इसी संकल्प की झलक सोमवार को ऊंचाहार के हमीदपुर बड़ागांव स्थित गौरी शंकरन शिवालय में देखने को मिली, जहाँ 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से आज देश का आत्मविश्वास पुनर्जागृत हुआ है। उन्होंने स्थानीय विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि ऊंचाहार विधायक और वर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने गौरी शंकरन मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर क्षेत्र की आस्था को नई ऊंचाई दी है। कौशल ने भावुक होते हुए कहा कि महादेव की विशेष कृपा से ही डॉ. पांडेय आज राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन हैं। धार्मिक गौरव का प्रतीक है मंदिर समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष तिवारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। नेताओं ने जोर देकर कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ पर अनगिनत हमलों के बावजूद हमारी आस्था कभी कम नहीं हुई। मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि हमारी पहचान हैं। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इस उत्सव में प्रमुख रूप से: संगठन एवं नेता: मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, बुदुन पांडेय, रीना पाल, विनीत कौशल, विनय शुक्ल, अमरेश यादव, राजेंद्र तिवारी बाबा, अनुभव सिंह और सूरज तिवारी। प्रशासन: खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह और महेंद्र सिंह यादव ने भी पूजा-अर्चना कर समारोह में सहभागिता की। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का संगम रहा, बल्कि इसने स्थानीय विकास और सांस्कृतिक गौरव के प्रति क्षेत्रवासियों के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।1
- हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाले शिंकुला पास को खोलने में BRO को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। लगातार बर्फबारी के कारण पास पर भारी बर्फ जमी हुई है, जिससे आवाजाही ठप है।1
- कौशांबी के मेडिकल कॉलेज का घिनौना कांड, कांड ऐसा की सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई कौशांबी के मेडिकल कॉलेज का घिनौना कांड, कांड ऐसा की सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई1
- जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, सराय अकिल थाना छेत्र का पूरा मामला जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, सराय अकिल थाना छेत्र का पूरा मामला1
- #कौशाम्बी : जमीनी बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल मंझनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी बसोहनी गांव में जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बधाई पूजन के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने लगीं। पीड़ित पक्ष ने संजय लोहा, धर्मेंद्र समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों के विरोध में कौशाम्बी जिले में जमकर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से इन मामलों को तत्काल वापस लेने की मांग की।1
- कौशांबी के सिराथू ब्लाक के बिदनपुर खारा ग्राम पंचायत में सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे उनके दैनिक जीवन में काफी परेशानियाँ आ रही हैं और सुविधाओं का अभाव है।1
- ऊंचाहार: डॉ. मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों का भव्य जुलूस, नारों से गूंजा नगर ऊंचाहार, रायबरेली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। सोमवार को स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर बिजली घर से एक विशाल विजय जुलूस निकाला। जय श्री राम के नारों के साथ निकला जुलूस ढोल-नगाड़ों की थाप और जबरदस्त आतिशबाजी के बीच निकले इस जुलूस में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। पूरा मार्ग "मनोज पाण्डेय जिंदाबाद" और "जय श्री राम" के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मुख्य चौराहे पर पहुँचा, जहाँ समर्थकों ने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया। मिठाई बांटकर मनाया जश्न इस मौके पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी साझा की। जश्न में मुख्य रूप से भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह, अभिलाषा चन्द कौशल, आशीष तिवारी, पवन सिंह, अमरेश तिवारी, श्यामू अवस्थी, अभिषेक पांडेय,सुनील पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार (बाबा), मोनू तिवारी, लालचंद, लालजी तिवारी, विनीत कौशल और ब्रजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों का मानना है कि डॉ. पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।1