Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरादाबाद। विधानसभा का घेराव करने लखनऊ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका।सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। मुरादाबाद। विधानसभा का घेराव करने लखनऊ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका।सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ की गई जमकर नारेबाजी। कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाने की जिद पर अड़े। गलशहीद थाना इलाके में महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस नेता धरने पर बैठे।
इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
मुरादाबाद। विधानसभा का घेराव करने लखनऊ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका।सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। मुरादाबाद। विधानसभा का घेराव करने लखनऊ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका।सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ की गई जमकर नारेबाजी। कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाने की जिद पर अड़े। गलशहीद थाना इलाके में महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस नेता धरने पर बैठे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विधानसभा में गरजे कमाल अख्तर, बेलगाम नौकरशाही पर उठाए तीखे सवाल।1
- धामपुर में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट व अपहरण के आरोप सर्राफा व्यापारियों का हंगामा, बाजार बंद; डॉ. एन.पी. सिंह ने आरोपों को बताया निराधार, जांच में जुटी पुलिस1
- मुरादाबाद जनपद मुंढापांडे थाना क्षेत्र के बरवाला खास गांव में के बच्चों, बच्चों,की मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद दबंग पक्ष के लोग पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी बात को लेकर तौफीक, नदीम, शरीफ उर्फ तिला, अकील और जलीस समेत पांच लोग एकजुट होकर रिजवान के चाचा के घर पहुंच गए। इन लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में जाकिर और इदरीश समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा। खून से लथपथ हालत देखकर पुलिस ने तत्काल घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गांव में स्थिति को नियंत्रण में लिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित रिजवान ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है (या दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है) और मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।4
- श्रीमान अंजुम सक्सेना और उनकी सामाजिक संस्था ने हॉकी गर्ल्स उपहार भेंट कर। हौसलाफजाई की। रामपुर यूपी1
- मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के मोहब्बतपुर–भगवन्तपुर रोड किनारे बने यात्री शेड के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र सुबह करीब 6:30 बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था तभी मुरादाबाद से सब्जी लेकर डिलारी की ओर जा रही एक पिकअप वाहन ने सामने से बाइक को रौंद दिया और रौंदते हुए बाइक को ले गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को हटवाकर चौकी इस्लामनगर भिजवाया।1
- Post by India News1
- बिजनौर में फिर दिखा गुलदार का खौफ!1
- पीपलसाना में सड़क निर्माण को लेकर बवाल, मारपीट के बाद बाजार बंद जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। जानकारी के अनुसार गांव में भाजपा नेता डॉ. एनपी सिंह का श्री राम सर्वोदय अस्पताल संचालित है। अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को ठेकेदार द्वारा खेतों के किनारे से मिट्टी उठाकर सड़क की पटरी बनाई जा रही थी। इसी दौरान खेत स्वामी विनीत कुमार बंसल मौके पर पहुंच गए। मिट्टी उठाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बंसल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। खेत से मिट्टी उठा रही जेसीबी मशीन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष4
- मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के मोहब्बतपुर–भगवन्तपुर रोड किनारे बने यात्री शेड के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जीशान के रूप में हुई है, जो सुबह करीब 6:30 बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद से सब्जी लेकर डिलारी की ओर जा रही एक पिकअप वाहन ने ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को हटवाकर चौकी इस्लामनगर भिजवाया। मृतक जीशान 12वीं कक्षा का छात्र था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है।2