दमोह जिले में डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर का दबदबा, जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया; नंदिनी श्रीधर 98.6% अंकों के साथ जिले में अब्बल रहीं* केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर, नरसिंहगढ़ के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सत्र 2025-26 के परीक्षा फल में संपूर्ण जिले में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए । विद्यालय ने समग्र रूप से मध्य प्रदेश जोन-सी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।साथ ही विद्यालय की छात्रा नंदिनी श्रीधर ने भी 98.6% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में, बल्कि संपूर्ण दमोह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और नगर का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणामों के अनुसार, नंदिनी श्रीधर 98.6% के साथ शीर्ष पर रहीं। वहीं नमन उपाध्याय और प्रांशु पटेल ने 96.8% अंक साझा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपूर्वा श्रीवास्तव 95.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस वर्ष विद्यार्थियों ने कठिन विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। गणित विषय में नंदिनी श्रीधर और सागर सेन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं एफ.आई.टी. विषय में गौरी तिवारी और प्रांशु पटेल ने भी 100 में से 100 अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. कुर्मवंशी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि"यह हमारे विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इन उपलब्धियों ने डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर के लिए उत्कृष्टता का एक नया मानक स्थापित किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे।" विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं हाइडलवर्ग कंपनी के प्रबंधक श्री सुरेश दुबे जी एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री एस.के. सिन्हा जी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी के होनहारों ने पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

- Post by Vikas Soni1
- दमोह --प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज डिजिटल स्व-गणना अभियान के तहत स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज की उन्होंने जिलेवासियों से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की।1
- #सागर नए बस स्टैंड पहुंचकर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश बस ऑपरेटर में हलचल तेज1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले घटियारी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; प्रतीक्षालय में घुसा अनियंत्रित ट्रक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंस गई,हन्नु राजपूत बीना।घटियारी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्करएक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; प्रतीक्षालय में घुसा अनियंत्रित ट्रक।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंस गई,हन्नु राजपूत। मिली जानकारी अनुसार।देर रात घटियारी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शराब से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। *बीना से खुरई की ओर जा रहे थे* मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अज्ञात युवक बीना से खुरई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, खुरई से बीना की तरफ आ रहे ट्रक क्रमांक 16 जीए 1117 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बीना पुलिस मौके पर पहुंची। समाजसेवी हन्नू राजपूत भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। *गंभीर हालत को देखते हुए घायल को सागर रेफर कर दिया गया* मृतक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। घायल युवक बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर हालत को देखते हुए घायल को सागर रेफर कर दिया गया है। हन्नू राजपूत ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक अनियंत्रित होकर प्रतीक्षालय में जा घुसा। जिससे प्रतीक्षालय पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया गया।4
- *★ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर।* *★पत्रकार चंद्रकांत भोले लोधी .✍🏻* *★मो.7566246632..* *★ठेकेदार की काले कलर की बुलोरो कार से गांव गांव भेजी जा रही अबैध शराब।* *★धड़ल्ले से गांव गांव बेची जा रही ठेकेदार की अबैध शराब।* *★नई शराब नीति में सरकार भले तमाम बदलाव की सोच बना कर छोटे छोटे ग्रुपों में शराब दुकान आवंटित की है लेकिन सरकार की इस शराब नीति का असर गांव के बच्चों सहित महिलाओं पर असर देखा जा रहा है।* *★👉🏻आपको बता दे ग्रुप में घुवारा बमनोरा रामटोरिया भगवां दुकान है जो करीब 27 करोड़ में शासन ने ठेकेदारों को दी है चूंकि दुकान इस बार 7 करोड़ महंगी है इस मंहगाई को लेकर ठेकेदार की मनमर्जी पर उतारू हो गए है ठेकेदार अपनी 15लाख रुपया दिन की विक्री को लेकर गुणा भाग लगा रहे है जिससे अब शासकीय दुकानों के अलावा गांव गांव में बेचने का फैसला ले लिया है।* *★बात अगर घुवारा की कहे तो नगर घुवारा में 15 वार्ड है लेकिन यहां करीब 15 जगहों पर अबैध रूप से शराब बेची जा रही है।* *★ऐसे ही समूचे क्षेत्र के ग्रामों में अब एक जगह बल्कि कई जगहों पर शराब की कमिशनदारों के द्वारा ठेकेदार शराब का विक्रय कर रहे है।* *★हाल ही में एक शासकीय दुकान शराब के अबैध परिवहन की तैयारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्पस्ट दिखाई दे रहा है कि शराब दुकान भगवां रोड पर काले कलर की बगैर नंम्बर की बुलोरो कार से अबैध शराब उतारी जा रही है।* *★मजे की बात तो यह कि स्थानीय प्रशासन का ठेकेदार को निश्चित ही भरपूर सहयोग दिखाई दे रहा है।*1
- *★ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर।* *★पत्रकार संदीप सिंह घोष.✍🏻* *★मो.7489514951....* *★ठेकेदार की काले कलर की बुलोरो कार से गांव गांव भेजी जा रही अबैध शराब।* *★धड़ल्ले से गांव गांव बेची जा रही ठेकेदार की अबैध शराब।* *★नई शराब नीति में सरकार भले तमाम बदलाव की सोच बना कर छोटे छोटे ग्रुपों में शराब दुकान आवंटित की है लेकिन सरकार की इस शराब नीति का असर गांव के बच्चों सहित महिलाओं पर असर देखा जा रहा है।* *★👉🏻आपको बता दे ग्रुप में घुवारा बमनोरा रामटोरिया भगवां दुकान है जो करीब 27 करोड़ में शासन ने ठेकेदारों को दी है चूंकि दुकान इस बार 7 करोड़ महंगी है इस मंहगाई को लेकर ठेकेदार की मनमर्जी पर उतारू हो गए है ठेकेदार अपनी 15लाख रुपया दिन की विक्री को लेकर गुणा भाग लगा रहे है जिससे अब शासकीय दुकानों के अलावा गांव गांव में बेचने का फैसला ले लिया है।* *★बात अगर घुवारा की कहे तो नगर घुवारा में 15 वार्ड है लेकिन यहां करीब 15 जगहों पर अबैध रूप से शराब बेची जा रही है।* *★ऐसे ही समूचे क्षेत्र के ग्रामों में अब एक जगह बल्कि कई जगहों पर शराब की कमिशनदारों के द्वारा ठेकेदार शराब का विक्रय कर रहे है।* *★हाल ही में एक शासकीय दुकान शराब के अबैध परिवहन की तैयारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्पस्ट दिखाई दे रहा है कि शराब दुकान भगवां रोड पर काले कलर की बगैर नंम्बर की बुलोरो कार से अबैध शराब उतारी जा रही है।* *★मजे की बात तो यह कि स्थानीय प्रशासन का ठेकेदार को निश्चित ही भरपूर सहयोग दिखाई दे रहा है।*1
- दमोह नगर अंतर्गत कचोरा की पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग जाने से अपना टपरी के माहौल नजर आने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे अक्षय तृतीया में छोटे दुकानदार जो की अपनी दुकान सजे हुए थे वह भी हादसे के दर से इधर-उधर अपना सामान रखते हुए नजर आए आज का कारण क्या है यह बताया नहीं गया!1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश रविवार को बीना ब्लॉक के ग्राम खिमलासा क्षेत्र में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक पैर कटा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर, चालक फरार राजेश बबेले बीना। रविवार को बीना ब्लॉक के ग्राम खिमलासा क्षेत्र में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक पैर कटा, गंभीर हालत में भोपाल रेफर, चालक फरार।मिली जानकारी अनुसार रविवार को बीना ब्लॉक के ग्राम खिमलासा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालवाहक वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। *टक्कर इतनी तेज कि पैर कटकर अलग हुआ* मिली जानकारी के अनुसार, बरोदिया कलां थाना क्षेत्र के मालथौन निवासी धनराज लोधी (35) बाइक से खिमलासा से बरोदिया कलां जा रहे थे। इसी दौरान खिमलासा के मालथौन रोड पर गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि धनराज का एक पैर कटकर अलग हो गया। *मालवाहक पलटा, चालक मौके से फरार* टक्कर के बाद मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। *112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल* घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक राजेश्वर यादव और पायलट देवेंद्र सिंह राजपूत की मदद से घायल को बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। *गंभीर हालत में भोपाल रेफर* सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। खिमलासा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- सागर : ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में भाजपा विधायक गोपाल भार्गव बोले- आपके वोट से नौकरी, रोजगार, अधिकार और संपन्नता कुछ भी नही : समाज के लोगों को एकजुट होना होगा : जाति के सामने पार्टी कुछ भी नहीं होती है, यही व्यावहारिक राजनीति है..!!1