गत चैंपियन काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से धमाकेदार जीत गत चैंपियन काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से धमाकेदार जीत लखनऊ, 26 अगस्त 2026। मैन ऑफ द मैच कार्तिक सिद्धू (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के लखनऊ चरण के अंतिम मैच में काशी रुद्रास को पांच विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में नोएडा किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। इस लगातार दूसरी जीत के साथ नोएडा किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि काशी लगातार चौथी हार के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण (आईपीएस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजनों से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिल रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के साथ आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे बढ़कर खुद को साबित करते हुए अपनी पहचान बना सकें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य फैसल शेरवानी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे । पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। काशी की ओर से साहब युवराज सिंह खाता भी नहीं खोल सके और तीसरे ओवर में कुणाल त्यागी की गेंद पर बॉबी यादव को कैच थमा बैठे। विराट जायसवाल 13 ही रन बना सके। टीम का तीसरा विकेट अभिषेक गोस्वामी (15) के रुप में पांचवें ओवर में गिरा जिन्हें प्रशांत वीर की गेंद पर आदित्य शर्मा ने स्टंप किया। कप्तान करन शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उपेन्द्र यादव ने 15 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कार्तिक सिद्धू ने प्रशांत वीर के हाथों कैच करा दिया। नोएडा किंग्स की ओर से कार्तिक सिद्धू ने 3.3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवा सिंह ने चार ओवर में 14 रन जबकि वंश ने तीन ओवर में आठ रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह काशी रुद्रास की पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। जवाब में नोएडा किंग्स ने 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने अपने शीर्ष दो बल्लेबाजों के विकेट 6 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आदित्य शर्मा ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर पारी को संभाला। बॉबी यादव 10 रन और रवि सिंह 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ऐसे में अनिवेश चौधरी ने 43 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से नाबाद 31 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
गत चैंपियन काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से धमाकेदार जीत गत चैंपियन काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से धमाकेदार जीत लखनऊ, 26 अगस्त 2026। मैन ऑफ द मैच कार्तिक सिद्धू (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के लखनऊ चरण के अंतिम मैच में काशी रुद्रास को पांच विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में नोएडा किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। इस लगातार दूसरी जीत के साथ नोएडा किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि काशी लगातार चौथी हार के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना
क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण (आईपीएस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजनों से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिल रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के साथ आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे बढ़कर खुद को साबित करते हुए अपनी पहचान बना सकें। इस अवसर पर उत्तर
प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य फैसल शेरवानी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे । पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। काशी की ओर से साहब युवराज सिंह खाता भी नहीं खोल सके और तीसरे ओवर में कुणाल त्यागी की गेंद पर बॉबी यादव को कैच थमा बैठे। विराट जायसवाल 13 ही रन बना सके। टीम का तीसरा विकेट अभिषेक गोस्वामी (15) के रुप में पांचवें ओवर में गिरा जिन्हें प्रशांत वीर की गेंद पर आदित्य शर्मा ने स्टंप किया। कप्तान करन शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उपेन्द्र यादव ने 15 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कार्तिक सिद्धू ने प्रशांत वीर के हाथों कैच करा दिया। नोएडा किंग्स की ओर से कार्तिक सिद्धू ने 3.3 ओवर
में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवा सिंह ने चार ओवर में 14 रन जबकि वंश ने तीन ओवर में आठ रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह काशी रुद्रास की पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। जवाब में नोएडा किंग्स ने 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने अपने शीर्ष दो बल्लेबाजों के विकेट 6 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आदित्य शर्मा ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर पारी को संभाला। बॉबी यादव 10 रन और रवि सिंह 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ऐसे में अनिवेश चौधरी ने 43 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से नाबाद 31 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
- लखनऊ में राजू दास के खिलाफ जलवंशी महासभा का जोरदार प्रदर्शन। हजरतगंज चौराहे पर महंत राजू दास का पुतला फूंका राजू दास के खिलाफ FIR दर्ज करने की उठी मांग कश्यप-निषाद समाज के अपमान पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता लाइव डिबेट में अभद्र भाषा के आरोप पर भड़का जलवंशी समाज राजू दास के खिलाफ जमकर नारेबाजी, कार्रवाई की मांग जलवंशी महासभा ने कहा- समाज के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे हजरतगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल रहा तैनात कुंवर सिंह निषाद के साथ अभद्रता का आरोप, विरोध तेज महंत राजू दास पर कार्रवाई की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन।1
- लखनऊ ब्रेकिंग | 4 साल की बच्ची मिली, परिजनों की तलाश...... 🚨 लखनऊ ब्रेकिंग | 4 साल की बच्ची मिली, परिजनों की तलाश थाना गाजीपुर क्षेत्र के लवकुश नगर पुरानी बस्ती में मुन्नी देवी स्कूल के पास करीब 4 वर्ष की बच्ची अकेली घूमती हुई मिली है। बच्ची फिलहाल गाजीपुर पुलिस की सुरक्षित अभिरक्षा में है। कम उम्र होने के कारण बच्ची अपना नाम-पता और माता-पिता के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं बता पा रही है। यदि कोई व्यक्ति बच्ची को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो तो तत्काल संपर्क करें। 📞 प्रभारी निरीक्षक, थाना गाजीपुर: 9454403848 📞 चौकी प्रभारी, सर्वोदय नगर: 7839861329 कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि बच्ची जल्द अपने परिजनों तक पहुंच सके। — समीर नक़वी | ग्राउंड रिपोर्ट1
- चंद मिनटों की बारिश में ही जलमग्न हो गया फैजुल्लागंज लेकिन यह स्मार्ट सिटी कही जाने वाली राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके की सच्चाई लखनऊ..चंद मिनटों की बारिश में ही जलमग्न हो गया फैजुल्लागंज.. इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है मानो यह कोई नदी, तालाब या गांव हो लेकिन यह स्मार्ट सिटी कही जाने वाली राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके की सच्चाई है।यहाँ थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें स्विमिंग पूल में तब्दील हो जाती हैं1
- इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मचा हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी लखनऊ इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मचा हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है। यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।1
- इस Video को देखकर नेपाल के रसुवा जिले में तबाही का अंदाजा लगाइए भोटेकोशी नदी में अचानक सैलाब आया इस Video को देखकर नेपाल के रसुवा जिले में तबाही का अंदाजा लगाइए भोटेकोशी नदी में अचानक सैलाब आया मकान–दुकान, गाड़ियों और भाग रहे लोगों सबको बहा ले गया1
- लखनऊ के गुड़ंबा इलाके से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है।** आरोप है कि **सृष्टि अपार्टमेंट के पास राजकिशोर से ₹30 हजार की लूट** की गई। पीड़ित ने अपने साथियों की मदद से कथित लुटेरे को पकड़ लिया और **112 पर सूचना देकर पुलिस के हवाले** किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी को सौंपे जाने के बावजूद **न मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आगे कार्रवाई की गई।** अगर पीड़ित की शिकायत सही है, तो सवाल यह है कि मौके पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पूरे मामले की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 📍 **गुड़ंबा, लखनऊ लखनऊ के गुड़ंबा इलाके से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है।** आरोप है कि **सृष्टि अपार्टमेंट के पास राजकिशोर से ₹30 हजार की लूट** की गई। पीड़ित ने अपने साथियों की मदद से कथित लुटेरे को पकड़ लिया और **112 पर सूचना देकर पुलिस के हवाले** किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी को सौंपे जाने के बावजूद **न मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आगे कार्रवाई की गई।** अगर पीड़ित की शिकायत सही है, तो सवाल यह है कि मौके पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पूरे मामले की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 📍 **गुड़ंबा, लखनऊ1
- लखनऊ राजधानी लखनऊ में आया फिर मामला एक सामने एक घर के सामने जल भराव की समस्या परिवार काफी दिनों से कर रहा है जल भराव का सामना नगर निगम की बड़ी लापरवाही बादल खेड़ा लोधी मार्केट के सामने गली में लगातार जल भराव की रहती है समस्या लगता है कि क्षेत्री पार्षद कई बार कहने पर भी नहीं नाली की सुविधा नहीं रोड बनाने की सुविधा क्या लोगों को क्षेत्री पार्षद के द्वारा ऐसे ही दिया जाता है आश्वासन परिवार पानी से बारिश के दिनों में घर के सामने पानी से होकर गुजरता आया नजर देखने वाली बात यह होगी कि इस पर नगर निगम व क्षेत्रीय पार्षद क्या लेते हैं एक्शन पीड़ित परिवार मजबूरन पानी से निकलने में मजबूर वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है गंगाराम सिटी लोधी मार्केट के सामने वार्ड नंबर 9 जून 6 लखनऊ1
- *मां ने 2 बेटों को रॉड से पीटकर मार डाला:* गाजीपुर में मुंह में कपड़ा ठूसा, तेज आवाज में म्यूजिक बजायी; 9 साल की बेटी ने खोला राज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहलाइचा रजहटी गांव में एक मां द्वारा अपने ही दो सगे बेटों की लोहे की रॉड से पीटकर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय करन और 12 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मां पूजा राजभर को हिरासत में ले लिया है।घटना का विवरणसाजिश: चीख-पुकार बाहर न सुनाई दे, इसके लिए आरोपी महिला ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे कमरे में तेज आवाज में भक्ति गाना (म्यूजिक) बजा दिया।क्रूरता: महिला ने पहले बड़े बेटे करन के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। जब छोटा बेटा आर्यन जान बचाकर भागने लगा, तो उसे भी जमीन पर गिराकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और रॉड से उसका सिर कूच दिया।बेटी ने बचाया जीवन: इस दौरान 9 वर्षीय बेटी प्रतिभा किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे से बाहर भागी और दादी के पास जाकर छिप गई।राजफाश: बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को लोहे की रॉड छत से पीछे खेत में फेंकते हुए देख लिया था ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1