logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्यापारी नेता अनुग्रह शंकर चौरसिया ने कुंवर रेवती रमण सिंह के 86 वें जन्मदिवस पर बधाई देकर दीर्घायु की कामना की प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कुंवर रेवती रमण सिंह का 86वां जन्मदिन केपी कम्युनिटी सेंटर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें राजनीतिक नेता और समर्थकों ने भाग लिया। पूर्व सांसद ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का 86वां जन्मदिन केपी कम्युनिटी सेंटर में धूमधाम से मनाया गया। 86 किलो का केक काटकर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग और स्नेह से ही अब तक राजनीतिक जीवन में बना हूं। अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा और उनके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। पूर्व सांसद के जन्मदिन मनाने के लिए शहर के शहर के कई गणमान्य लोग आयोजन में पहुंचे थे। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता भी पूर्व सांसद का जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। समारोह में पूर्व सांसद की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के साथ सिर्फ गंगाजल के सेवन के बारे में वाइड स्क्रीन पर दर्शाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।दो बार लोकसभा सदस्य, एक बार राज्यसभा सदस्य तथा आठ बार विधायक रहे कुंवर रेवती रमण सिंह को बधाई देने वालों में शहर उत्तरी विधायक हर्ष वाजपेई, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल यादव,पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह,ट्रेड यूनियन नेता सुभाष चंद्र पांडेय, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, राजेश कुमार शर्मा, रामाश्रय राय, निरंजन राय, प्रभात कुमार राय, भोले सिंह, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, विजय मिश्रा, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, तलत अज़ीम, गौरव पांडेय, प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज़ मोहम्मद, नयन कुशवाहा राकेश श्रीवास्तव, व्यापार मंडल की कोर कमेटी की ओर से चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, सुशांत कुमार केसरवानी, बनारसी साहू, संतोष गुप्ता, अखिलेश केसरवानी, धीरज केसरवानी और जूही श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। उज्जवल रमण सिंह,सांसद, इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र सीट, प्रयागराज। विनय कुशवाहा,सांसद, प्रतिनिधि, प्रयागराज। हर्षवर्धन वाजपेई,विधायक,भाजपा,शहर उत्तरी, प्रयागराज। शिवम् श्रीवास्तव,कार्यकर्ता, प्रयागराज। अनुग्रह शंकर चौरसिया, व्यापारी,प्रयागराज। पवनदेव,संवाददाता,प्रयागराज।

1 hr ago
user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

व्यापारी नेता अनुग्रह शंकर चौरसिया ने कुंवर रेवती रमण सिंह के 86 वें जन्मदिवस पर बधाई देकर दीर्घायु की कामना की प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कुंवर रेवती रमण सिंह का 86वां जन्मदिन केपी कम्युनिटी सेंटर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें राजनीतिक नेता और समर्थकों ने भाग लिया। पूर्व सांसद ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का 86वां जन्मदिन केपी कम्युनिटी सेंटर में धूमधाम से मनाया गया। 86 किलो का केक काटकर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग और स्नेह से ही अब तक राजनीतिक जीवन में बना हूं। अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा और उनके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। पूर्व सांसद के जन्मदिन मनाने के लिए शहर के शहर के कई गणमान्य लोग आयोजन में पहुंचे थे। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता भी पूर्व सांसद का जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। समारोह में पूर्व सांसद की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के साथ सिर्फ गंगाजल के सेवन के बारे में वाइड स्क्रीन पर दर्शाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।दो बार लोकसभा सदस्य, एक बार राज्यसभा सदस्य तथा आठ बार विधायक रहे कुंवर रेवती रमण सिंह को बधाई देने वालों में शहर उत्तरी विधायक हर्ष वाजपेई, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल यादव,पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह,ट्रेड यूनियन नेता सुभाष चंद्र पांडेय, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, राजेश कुमार शर्मा, रामाश्रय राय, निरंजन राय, प्रभात कुमार राय, भोले सिंह, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, विजय मिश्रा, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, तलत अज़ीम, गौरव पांडेय, प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज़ मोहम्मद, नयन कुशवाहा राकेश श्रीवास्तव, व्यापार मंडल की कोर कमेटी की ओर से चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, सुशांत कुमार केसरवानी, बनारसी साहू, संतोष गुप्ता, अखिलेश केसरवानी, धीरज केसरवानी और जूही श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। उज्जवल रमण सिंह,सांसद, इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र सीट, प्रयागराज। विनय कुशवाहा,सांसद, प्रतिनिधि, प्रयागराज। हर्षवर्धन वाजपेई,विधायक,भाजपा,शहर उत्तरी, प्रयागराज। शिवम् श्रीवास्तव,कार्यकर्ता, प्रयागराज। अनुग्रह शंकर चौरसिया, व्यापारी,प्रयागराज। पवनदेव,संवाददाता,प्रयागराज।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज रक्षाबंधन सावन के आखिरी दिन शुभ अवसर पर अतरसुया चौराहे से लेकर रानी मंडी तक श्री श्री बाबा शंभू नाथ समिति की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया रक्षाबंधन सावन के आखिरी दिन शुभ अवसर पर अतरसुया चौराहे से लेकर रानी मंडी तक श्री श्री बाबा शंभू नाथ समिति की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बाबा बर्फानी को 56 भोग लगाने के बाद भक्तों के लिए भंडारा खोल दिया गया जबरदस्त भीड़ के साथ भक्तों ने महा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया आयोजन समिति के लोगों ने पूरी व्यवस्था करने में लग रहे और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस भी चाक चौबंद रही हर स्टॉल पर भक्तों की प्रसाद ग्रहण करने की भीड़ उमड़ी रही आयोजक समिति एलाउंसमेंट करते हुए सभी लोगों को चोरों से सतर्क रहने का निवेदन करते रहे
    1
    प्रयागराज रक्षाबंधन सावन के आखिरी दिन शुभ अवसर पर अतरसुया चौराहे से लेकर रानी मंडी तक श्री श्री बाबा शंभू नाथ समिति की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया
रक्षाबंधन सावन के आखिरी दिन शुभ अवसर पर अतरसुया चौराहे से लेकर रानी मंडी तक श्री श्री बाबा शंभू नाथ समिति की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बाबा बर्फानी को 56 भोग लगाने के बाद भक्तों के लिए भंडारा खोल दिया गया जबरदस्त भीड़ के साथ भक्तों ने महा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया आयोजन समिति के लोगों ने पूरी व्यवस्था करने में लग रहे और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस भी चाक चौबंद रही हर स्टॉल पर भक्तों की प्रसाद ग्रहण करने की भीड़ उमड़ी रही आयोजक समिति एलाउंसमेंट करते हुए सभी लोगों को चोरों से सतर्क रहने का निवेदन करते रहे
    user_सुनील सोमवंशी
    सुनील सोमवंशी
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • नाज़रेथ अस्पताल के निदेशक फादर विपिन डिसूजा ने सिस्टर से बंधवाई राखी,पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल प्रयागराज चंद्रशेखर आजाद पार्क चौराहा स्थित नाजरेथ हास्पिटल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व। रक्षाबंधन पर हास्पिटल के डायरेक्टर फादर विपिन डिसूजा ने सिस्टर से राखी बंधवाकर भाई बहन के त्यौहार पर सभी की रक्षा का संकल्प याद दिलाते हुए आपसी भाईचारे का पैगाम देता हुआ रक्षाबंधन पर्व को बताया,सभी देशवासियों प्रदेशवासियों और प्रयागराज वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    1
    नाज़रेथ अस्पताल के निदेशक फादर विपिन डिसूजा ने सिस्टर से बंधवाई राखी,पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल
प्रयागराज चंद्रशेखर आजाद पार्क चौराहा स्थित नाजरेथ हास्पिटल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व। रक्षाबंधन पर हास्पिटल के डायरेक्टर फादर विपिन डिसूजा ने सिस्टर से राखी बंधवाकर भाई बहन के त्यौहार पर सभी की रक्षा का संकल्प याद दिलाते हुए आपसी भाईचारे का पैगाम देता हुआ रक्षाबंधन पर्व को बताया,सभी देशवासियों प्रदेशवासियों और प्रयागराज वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज: लच्छीपुर वार्ड 50 में जलभराव से हाहाकार, नगर निगम और पार्षद की अनदेखी से ग्रामीण त्रस्त प्रयागराज: लच्छीपुर वार्ड 50 में जलभराव से हाहाकार, नगर निगम और पार्षद की अनदेखी से ग्रामीण त्रस्त प्रयागराज। नगर निगम के बड़े-बड़े दावों और वादों की पोल खोलती एक तस्वीर झूंसी स्थित लच्छीपुर (वार्ड संख्या 50) से सामने आई है, जहाँ बुनियादी सुविधाओं के अभाव में स्थानीय नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गाँव की मुख्य सड़कों और गलियों में लंबे समय से बना जलभराव अब क्षेत्रवासियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है। कीचड़ और पानी से ढकी सड़कें, बीमारी का खतरा बढ़ा स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जमा पानी और कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इस रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह रुके पानी के कारण जहरीले मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। 'चुनाव में वोट, काम के समय बजट का बहाना' ग्रामीणों का आक्रोश स्थानीय पार्षद और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चरम पर है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करके वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि अब समस्या की ओर देखने तक को तैयार नहीं हैं। जब भी सड़क और नाली निर्माण की गुहार लगाई जाती है, तो "बजट नहीं है" का रटा-रटाया बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। नगर निगम की इस घोर लापरवाही का खामियाजा पूरे गाँव को भुगतना पड़ रहा है।
    1
    प्रयागराज: लच्छीपुर वार्ड 50 में जलभराव से हाहाकार, नगर निगम और पार्षद की अनदेखी से ग्रामीण त्रस्त
प्रयागराज: लच्छीपुर वार्ड 50 में जलभराव से हाहाकार, नगर निगम और पार्षद की अनदेखी से ग्रामीण त्रस्त
प्रयागराज।
नगर निगम के बड़े-बड़े दावों और वादों की पोल खोलती एक तस्वीर झूंसी स्थित लच्छीपुर (वार्ड संख्या 50) से सामने आई है, जहाँ बुनियादी सुविधाओं के अभाव में स्थानीय नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गाँव की मुख्य सड़कों और गलियों में लंबे समय से बना जलभराव अब क्षेत्रवासियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है।
कीचड़ और पानी से ढकी सड़कें, बीमारी का खतरा बढ़ा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जमा पानी और कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इस रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह रुके पानी के कारण जहरीले मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
'चुनाव में वोट, काम के समय बजट का बहाना'
ग्रामीणों का आक्रोश स्थानीय पार्षद और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चरम पर है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करके वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि अब समस्या की ओर देखने तक को तैयार नहीं हैं। जब भी सड़क और नाली निर्माण की गुहार लगाई जाती है, तो "बजट नहीं है" का रटा-रटाया बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। नगर निगम की इस घोर लापरवाही का खामियाजा पूरे गाँव को भुगतना पड़ रहा है।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज। जमुना नगर में नलों से आ रहा सीवर का पानी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा जल संस्थान रक्षाबंधन पर फूटा आक्रोश बोतल में गंदा पानी भरकर जल संस्थान पहुंचने को मजबूर हुए मोहल्लेवासी प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ जमुना नगर मोहल्ले में पिछले काफी समय से नलों में सीवर का गंदा पानी आने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जल संस्थान में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नल से निकल रहे गंदे पानी को बोतल में भर लिया और इसे लेकर जल संस्थान जाने की तैयारी की। हालांकि, उन्हें बताया गया कि रक्षाबंधन के चलते अधिकारी उपलब्ध नहीं होंगे। मोहल्ले की निवासी लक्ष्मी केसरी ने जलकर में फोन कर अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी। इस पर अधिकारियों की ओर से पानी का टैंकर भेजने की बात कही गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जमुना नगर की संकरी गली में टैंकर पहुंचना संभव नहीं है, ऐसे में टैंकर भेजने का आश्वासन भी समस्या का व्यावहारिक समाधान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीने के लिए वे किसी तरह पानी खरीद सकते हैं, लेकिन नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था कैसे होगी। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से मांग की है कि नलों में आ रहे गंदे पानी की समस्या की तत्काल जांच कराकर पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जाए और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों में लक्ष्मी केसरी, सुमन मिश्रा, गीता सैनी, कामिनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, विष्णु कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार और लालू केसरी आदि शामिल रहे।
    3
    प्रयागराज।  जमुना नगर में नलों से आ रहा सीवर का पानी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा जल संस्थान
रक्षाबंधन पर फूटा आक्रोश बोतल में गंदा पानी भरकर जल संस्थान पहुंचने को मजबूर हुए मोहल्लेवासी 
प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ जमुना नगर मोहल्ले में पिछले काफी समय से नलों में सीवर का गंदा पानी आने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जल संस्थान में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नल से निकल रहे गंदे पानी को बोतल में भर लिया और इसे लेकर जल संस्थान जाने की तैयारी की। हालांकि, उन्हें बताया गया कि रक्षाबंधन के चलते अधिकारी उपलब्ध नहीं होंगे। मोहल्ले की निवासी लक्ष्मी केसरी ने जलकर में फोन कर अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी। इस पर अधिकारियों की ओर से पानी का टैंकर भेजने की बात कही गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जमुना नगर की संकरी गली में टैंकर पहुंचना संभव नहीं है, ऐसे में टैंकर भेजने का आश्वासन भी समस्या का व्यावहारिक समाधान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीने के लिए वे किसी तरह पानी खरीद सकते हैं, लेकिन नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था कैसे होगी। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से मांग की है कि नलों में आ रहे गंदे पानी की समस्या की तत्काल जांच कराकर पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जाए और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों में लक्ष्मी केसरी, सुमन मिश्रा, गीता सैनी, कामिनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, विष्णु कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार और लालू केसरी आदि शामिल रहे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करेली में गौकशी मामले को पुलिस ने गोवध को बनाया चोरी की घटना, थाना प्रभारी पर लगा लापरवाही का आरोप प्रयागराज करेली थाना क्षेत्र में गाय चोरी और गौकशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि करेली पुलिस ने गौकशी जैसे संगीन मामले को सिर्फ सामान्य चोरी की घटना दिखाकर खानापूर्ति कर दी है इधर वायरल हो रहे इस वीडियो में रात के समय गली में दो युवकों द्वारा एक गाय को ले जाते हुए साफ देखा जा रहा है।वीडियो कार से बनाया गया प्रतीत होता है, जिसमें गली में हरे रंग की लाइटें लगी दिख रही हैं। यह वही वीडियो है जिसके आधार पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित माजिद ने तहरीर देकर बताया कि एयरपोर्ट इलाके के रहने वाले नूरैन और गोचु।उसकी गाय को खोलकर ले गए और बाद में काट दिया।पीड़ित के अनुसार करेली थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने सिर्फ गाय चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि मामला उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम का बनता है।इधर गाय काटने की बात और वीडियो सबूत होने के बावजूद पुलिस ने जानबूझकर मुकदमे में गोवध की धारा नहीं लगाई और इसे सिर्फ चोरी का केस दिखा दिया।।और नामजद आरोपी होने और वीडियो वायरल होने के बाद भी दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, पुलिस गिरफ्तारी में टालमटोल कर रही है। दूसरी बात सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस पहुंची, जिससे आरोपियों को सबूत मिटाने का मौका मिल गया इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि करेली क्षेत्र में लगातार गोवंश चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराकर मुकदमे में गोवध निवारण अधिनियम की धाराएं बढ़ाई जाएं और कमी पाई जाने पर लापरवाह थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाए शुरू ऐप इस समाचार की पुष्टि नहीं करता
    1
    करेली में गौकशी मामले को पुलिस ने गोवध को बनाया चोरी की घटना, थाना प्रभारी पर लगा लापरवाही का आरोप
प्रयागराज करेली थाना क्षेत्र में गाय चोरी और गौकशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि करेली पुलिस ने गौकशी जैसे संगीन मामले को सिर्फ सामान्य चोरी की घटना दिखाकर खानापूर्ति कर दी है इधर वायरल हो रहे इस वीडियो में रात के समय गली में दो युवकों द्वारा एक गाय को ले जाते हुए साफ देखा जा रहा है।वीडियो कार से बनाया गया प्रतीत होता है, जिसमें गली में हरे रंग की लाइटें लगी दिख रही हैं। यह वही वीडियो है जिसके आधार पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित माजिद ने तहरीर देकर बताया कि एयरपोर्ट इलाके के रहने वाले नूरैन और गोचु।उसकी गाय को खोलकर ले गए और बाद में काट दिया।पीड़ित के अनुसार करेली थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने सिर्फ गाय चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि मामला उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम का बनता है।इधर गाय काटने की बात और वीडियो सबूत होने के बावजूद पुलिस ने जानबूझकर मुकदमे में गोवध की धारा नहीं लगाई और इसे सिर्फ चोरी का केस दिखा दिया।।और नामजद आरोपी होने और वीडियो वायरल होने के बाद भी दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, पुलिस गिरफ्तारी में टालमटोल कर रही है। दूसरी बात सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस पहुंची, जिससे आरोपियों को सबूत मिटाने का मौका मिल गया इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि करेली क्षेत्र में लगातार गोवंश चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराकर मुकदमे में गोवध निवारण अधिनियम की धाराएं बढ़ाई जाएं और कमी पाई जाने पर लापरवाह थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाए शुरू ऐप इस समाचार की पुष्टि नहीं करता
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नदियों के किनारे बसे गांवों और गांवो के लोगों के आकस्मिक जल संकट से बचाव के लिए प्रशासन करे जरूरी इंतजाम- अजय सोनी कौशाम्बी : शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी की टीम ने जिले भर की नदियों में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न हालात और भारी जल प्रवाह से होने वाले संभावित जल संकट से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजामों एवं जल संकट से जनजागरूकता के लिए जनपद के कड़ा ब्लॉक के गंगा किनारे बसे कई गांवों अकबरपुर, असदपुर, जहगीराबाद, हब्बूनगर, शहजादपुर, तरसौरा आदि गांवो का भ्रमण कर नदियों में आए भारी जल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से वार्ता की। वार्ता के दौरान लोगों का कहना था कि प्रशासन द्वारा आकस्मिक जल संकट से बचाव के लिए किसी प्रकार का कोई इंतजाम या लोगों में जनजागरूकता के लिए कोई पहल नही की गई जिससे नदी किनारे बसे गांवों के लोग चिंतित हैं। भ्रमण के दौरान गंगा किनारे बसे गांवों के पास गंगा नदी में भारी जलप्रवाह दिखाई दिया। नदी के भारी जलप्रवाह से किनारे पर बने घाट और स्थल पूरी तरह से जलमग्न दिखे। इस दौरान ग्राम असदपुर में गंगा घाट पर लोग गंगा नदी मे काफी अंदर तक पानी मे नहाते और जलक्रीड़ा करते नजर आए जबकि मौके पर न तो कोई जल पुलिस का जवान नजर आया और न ही पुलिस प्रशासन के जवान नजर आए। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति भारी जल प्रवाह में डूबने लगे तो प्रशासन की ओर से कोई बचाने वाला नहीं था। इस अवसर पर अजय सोनी ने स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में करीब एक सप्ताह पहले लिखित ज्ञापन देकर नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों के जल संकट से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने और जन जागरूकता हेतु मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने प्रशासन से तत्काल जिले भर की नदियों के किनारे बसे गांवों एवं गांवों के लोगों के हित में आकस्मिक जल संकट से बचाव हेतु समुचित इंतजाम करने और अचानक से हुए जल संकट से बचाव के लिए स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करने की मांग की। इस अवसर पर अतुल त्रिपाठी, छोटू मौर्य, सुरेश चंद्र, संतोष मौर्य, श्याम लाल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
    1
    नदियों के किनारे बसे गांवों और गांवो के लोगों के आकस्मिक जल संकट से बचाव के लिए प्रशासन करे जरूरी इंतजाम- अजय सोनी

कौशाम्बी : शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी की टीम ने जिले भर की नदियों में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न हालात और भारी जल प्रवाह से होने वाले संभावित जल संकट से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजामों एवं जल संकट से जनजागरूकता के लिए जनपद के कड़ा ब्लॉक के गंगा किनारे बसे कई गांवों अकबरपुर, असदपुर, जहगीराबाद, हब्बूनगर, शहजादपुर, तरसौरा आदि गांवो का भ्रमण कर नदियों में आए भारी जल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से वार्ता की। वार्ता के दौरान लोगों का कहना था कि प्रशासन द्वारा आकस्मिक जल संकट से बचाव के लिए किसी प्रकार का कोई इंतजाम या लोगों में जनजागरूकता के लिए कोई पहल नही की गई जिससे नदी किनारे बसे गांवों के लोग चिंतित हैं। भ्रमण के दौरान गंगा किनारे बसे गांवों के पास गंगा नदी में भारी जलप्रवाह दिखाई दिया। नदी के भारी जलप्रवाह से किनारे पर बने घाट और स्थल पूरी तरह से जलमग्न दिखे। इस दौरान ग्राम असदपुर में गंगा घाट पर लोग गंगा नदी मे काफी अंदर तक पानी मे नहाते और जलक्रीड़ा करते नजर आए जबकि मौके पर न तो कोई जल पुलिस का जवान नजर आया और न ही पुलिस प्रशासन के जवान नजर आए। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति भारी जल प्रवाह में डूबने लगे तो प्रशासन की ओर से कोई बचाने वाला नहीं था। इस अवसर पर अजय सोनी ने स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में करीब एक सप्ताह पहले लिखित ज्ञापन देकर नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों के जल संकट से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने और जन जागरूकता हेतु मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने प्रशासन से तत्काल जिले भर की नदियों के किनारे बसे गांवों एवं गांवों के लोगों के हित में आकस्मिक जल संकट से बचाव हेतु समुचित इंतजाम करने और अचानक से हुए जल संकट से बचाव के लिए स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करने की मांग की। इस अवसर पर अतुल त्रिपाठी, छोटू मौर्य, सुरेश चंद्र, संतोष मौर्य, श्याम लाल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
    user_ईश्वर दीन
    ईश्वर दीन
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाज़रेथ अस्पताल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार, सिस्टर ने फादर को बांधी राखी,दिखी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल प्रयागराज चंद्रशेखर आजाद पार्क चौराहा स्थित नाजरेथ हास्पिटल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व। रक्षाबंधन पर हास्पिटल के डायरेक्टर फादर विपिन डिसूजा ने सिस्टर से राखी बंधवाकर भाई बहन के त्यौहार पर सभी की रक्षा का संकल्प याद दिलाते हुए आपसी भाईचारे का पैगाम देता हुआ रक्षाबंधन पर्व को बताया,सभी देशवासियों प्रदेशवासियों और प्रयागराज वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    1
    नाज़रेथ अस्पताल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार, सिस्टर ने फादर को बांधी राखी,दिखी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल 
प्रयागराज चंद्रशेखर आजाद पार्क चौराहा स्थित नाजरेथ हास्पिटल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व। रक्षाबंधन पर हास्पिटल के डायरेक्टर फादर विपिन डिसूजा ने सिस्टर से राखी बंधवाकर भाई बहन के त्यौहार पर सभी की रक्षा का संकल्प याद दिलाते हुए आपसी भाईचारे का पैगाम देता हुआ रक्षाबंधन पर्व को बताया,सभी देशवासियों प्रदेशवासियों और प्रयागराज वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाली सेना ने त्रिशूली जलविद्युत सुरंग में फंसे करीब 350 लोगों को जिंदा बचाया और करीब 100 लोग सुरंग के अंदर ही फंसे हुए हैं। जिनके लिए बचाव राहत अभियान जारी है। नेपाली सेना ने त्रिशूली जलविद्युत सुरंग में फंसे करीब 350 लोगों को जिंदा बचाया और करीब 100 लोग सुरंग के अंदर ही फंसे हुए हैं। जिनके लिए बचाव राहत अभियान जारी है।
    1
    नेपाली सेना ने त्रिशूली जलविद्युत सुरंग में फंसे करीब 350 लोगों को जिंदा बचाया और करीब 100 लोग सुरंग के अंदर ही फंसे हुए हैं। जिनके लिए बचाव राहत अभियान जारी है।
नेपाली सेना ने त्रिशूली जलविद्युत सुरंग में फंसे करीब 350 लोगों को जिंदा बचाया और करीब 100 लोग सुरंग के अंदर ही फंसे हुए हैं। जिनके लिए बचाव राहत अभियान जारी है।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.