महिला आरक्षण अधिनियम लागू होने पर पर उचाना में बंटे लड्डू महिला आरक्षण विधेयक सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र की ओर एक ऐतिहासिक कदम: सुषमा अत्री कहा: आधी आबादी की भागीदारी से विकास होगा दुगना महिला आरक्षण अधिनियम लागू होने पर भौंगरा, खापड़ गांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियत कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर महिला आरक्षण अधिनियम लोकसभा में पारित होने पर महिलाओं ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर कर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुषमा देवेंद्र अत्री पहुंची। यहां पहुंचने पर महिलाओं ने उनका स्वागत किया। अत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है, जो न केवल महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगा। इस ऐतिहासिक विधेयक को साकार रूप देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को नीति के केंद्र में रखा है। महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम बनाए। महिला आरक्षण विधेयक उसी सोच का विस्तार है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की सर्वोच्च संस्थाओं में सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करता है। सीएम नायब सिंह सैनी ने भी लाडो लक्ष्मी योजना शुरू कर पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया। राशन डिपू में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विकास की दृष्टि से भी यह विधेयक अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब आधी आबादी को समान अवसर मिलता है, तो देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति दोगुनी गति से आगे बढ़ती है। विभिन्न अध्ययनों में यह सिद्ध हुआ है कि महिलाओं की भागीदारी बढऩे से प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास के परिणाम बेहतर होते हैं। यह विधेयक ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को प्रेरित करेगा कि वे आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका निभाएं। महिला आरक्षण विधेयक केवल एक कानून नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। इस मौके पर विधायक निजी सचिव अशोक कुमार, सतीशा देवी, संजय चहल, रोहताश खटकड़, सरपंच सुखविंद्र, देव दर्शन भौंगरा, राममेहर मखंड, मौजुद रहे ।

- Post by Journalist Anurag Mishra1
- Post by Bhajan Lal1
- दिल्ली से आने वाली मगध एक्सप्रेस में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि वेटिंग टिकट काउंटर से उपलब्ध नहीं हो रहा, लेकिन ट्रेन के अंदर टीटी द्वारा पैसे लेकर टिकट दिया जा रहा है। #MagadhExpress #RailwayCorruption #TTScam #TicketBlackMarketing #IndianRailways #TrainScam #PublicIssue #BreakingNews #RailwayNews #ViralNews #CommonManIssue #ReservationScam #TrainJourney #IndiaNews2
- जय माता दी।माता रानी के नियमित दिव्य दर्शनों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें1
- #नशे को छोड़कर शिक्षा की तरफ कदम बढ़ाये युवा : बलवान सिंह हेडमास्टर1
- Post by Rahul1
- Post by FojiNews241
- *हरियाणा में छात्र क्रांति! 🚩 BJP सरकार के खिलाफ एकजुट हुए सभी संगठन, विश्वविद्यालयों में भारी बवाल! #JPHNewsHaryana* *क्या विश्वविद्यालयों में लोकतंत्र की हत्या हो रही है? भिवानी महापंचायत से आई सरकार को सीधी चेतावनी!*⚠️ *छात्रों का सैलाब! 🌊 हरियाणा में सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग, देखें महापंचायत की पूरी रिपोर्ट!*1