गजरौला में कार्मेल स्कूल की बस ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, छात्रा समेत चालक घायल,बिना परिचालक के संचालित हो रही थी बस अमरोहा जनपद के गजरौला में फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह कार्मेल पब्लिक स्कूल की बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक छात्रा घायल हो गई। जबकि ई रिक्शा में छह छात्र सवार थी। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे एक खोखे से टकराकर रुक गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि ई-रिक्शा खोखे से नहीं टकराती तो वह पास के नाले में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे में घायल छात्रा की पहचान स्वाति के रूप में हुई है, जो ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में पढ़ती है। ई-रिक्शा चालक संदीप भी हादसे में घायल हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के समय कारमेल पब्लिक स्कूल की बस बिना परिचालक के संचालित हो रही थी। इसको लेकर स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे की वास्तविक वजह और स्कूल बस के संचालन में नियमों के पालन की स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

- बिजनौर यूपी! बच्चा चोरी के शक में दो लोगों को भीड़ ने पीटा। दर्जनों लोगों ने दो लोगों पर जमकर लात घूसे बरसाए। बच्चा चोरी का आरोप लगाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों के साथ मारपीट। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। थाना स्योहारा के बुडेरन रोड का मामला।1
- करनपुर में ईद मिलाद उल नबी का जुलूस ए मोहम्मदी शान - ओ -शौकत से निकला *करनपुर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत से निकला* *करनपुर, दिदौली / अमरोहा।* थाना दिदौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस ए-मोहम्मदी बड़ी अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में सबसे आगे नन्हे-मुन्ने बच्चों की टोली रही। बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर नात-ए-पाक पढ़ते हुए और नारे लगाते हुए पूरे जोशो-खरोश के साथ हिस्सा लिया। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान पूरे गांव का माहौल खुशी और भाईचारे से भरा रहा। जुलूस में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग और नौजवान भी शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, अमन-शांति और सौहार्द का पैगाम दिया। ग्रामीणों ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने में पूरा सहयोग किया। जुलूस के समापन पर देश और समाज में अमन-ओ-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए विशेष दुआ की गई। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे मजहबी कार्यक्रम समाज में एकता और मोहब्बत की भावना को मजबूत करते हैं।4
- कपिल चिकारा एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन अमरोहा की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी 12 रबी उल अव्वल पर सभी देश वासियों अमरोहा वासियों साथी अधिवक्ताओं न्यायिक अधिकारियों साथियों को तहे दिल से मुबारकबाद देते हुए सभी की तरक्की और खुशहाली की दुआ करते हैं। Mashkor Amrohi JPN 7 NEWS 86304422011
- सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं1
- अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान1
- संभल से बड़ी खबर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल से बड़ी खबर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर संभल के मऊ भूड़ स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे लिए अकीदतमंद जुलूस में शामिल नजर आए। पूरे इलाके को सजाया गया और जगह-जगह मिलाद व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। बाइट — हजरत मोहम्मद कासिम2
- गढ़वाली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जुलूस को लेकर विवाद उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप पर आपसी सहमति से दोनों पक्ष हुए राजी। डिडौली क्षेत्र के गाव में जुलूस को लेकर विवाद आपसी सहमति से दोनों पक्ष हुए राजी आपको बता दे कि जोया ब्लाक के गाव खरखोदा आजम में पिछले बर्ष भीमराव अंबेडकर जयंती के जुलूस में हुए विवाद के कारण जुलूस पर रोक लगाई गई जिसमें इस बर्ष ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भी आपत्ति दर्ज की गई आज देर रात डिडौली कोतवाली पहुँचे एसडीएम शशि भूषण पाठक व सीओ सिटी डॉ प्रदीप कुमार ने दोनों पक्षो को डिडौली कोतवाली परिसर में बुलाकर दोनों पक्षो को सुना व गत बर्ष की भांति परम्परागत तरीके से दोनों पक्ष अपना अपना त्योहार मनाएंगे इस विषय पर दोनों पक्ष रजामंद हुए दोनों पक्षो की सहमति के बाद लिखित समझौता डिडौली पुलिस को सौंपा गया सीओ सिटी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की सहमति बनी है जिस प्रकार हर बर्ष अपना त्योहार मनाते थे उसी प्रकार इस बर्ष भी अपना अपना त्योहार मनाएंगे इस सम्बंध में दोनों पक्ष सहमत हैं4
- संपत्ति विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत अमरोहा शहर में संपत्ति के विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान नदीम अहमद पुत्र नसीम, निवासी मोहल्ला कुरैशी, अमरोहा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी वसीम और उसके दो अज्ञात साथियों ने नदीम अहमद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के संबंध में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वसीम और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।2