थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंधे कत्ल का मामला 6 घंटे में सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार सक्ति/मालखरौदा। जिले के ग्राम बंदोरा में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल मामले का खुलासा करते हुए थाना मालखरौदा पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस तेज कार्रवाई ने पुलिस की सतर्कता और दक्षता को एक बार फिर साबित कर दिया है। बेरहमी से की गई हत्या प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बंदोरा निवासी राहुल कुर्मी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोपीयों ने पहले कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर ईंट के टुकड़े से उसके माथे, सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। 6 घंटे में खुलासा, पुलिस की बड़ी सफलता घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल जांच शुरू की। अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और संदेहियों की तलाश तेज कर दी। गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इंद्र कुमार गबेल उर्फ इंदर गबेल (35 वर्ष) और नारायण यादव उर्फ निखिल (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामूली विवाद बना हत्या की वजह पूछताछ में सामने आया कि हत्या की वजह बेहद मामूली लेकिन चौंकाने वाली थी। आरोपी इंद्र कुमार गबेल के पॉकेट से निकले 1800 रुपये को लेकर विवाद मृतक के मोबाइल का फेसलॉक खोलने को लेकर बहस और मोबाइल चोरी की शंका इन्हीं बातों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर राहुल की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गला घोंटने में प्रयुक्त कपड़ा सिर पर वार करने में इस्तेमाल किया गया ईंट का टुकड़ा जप्त कर लिया है, जो मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होंगे। न्यायालय में पेश, भेजे गए जेल आरोपियों को 29 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कैसे सामने आया मामला प्रार्थी विनोद वर्मा (42 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भतीजे राहुल कुर्मी का शव घर के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली। मालखरौदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक जघन्य हत्या का पर्दाफाश किया, बल्कि यह भी दिखाया कि अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे तेज हैं।

- ग्राम दगौरी में शराबी बेटे ने मोबाइल मांगने की बात पर पिता एवं बहन के साथ की मारपीट थाना बिल्हा में मामला दर्ज आज सोमवार की सुबह 11:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - मेलू राम सूर्यवंशी पिता स्व.सुखनाथ सूर्यवंशी उम्र 61 साल ग्राम दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने रविवार की की साम 17.11 बजे थाना बिल्हा मे रिपोर्ट दर्ज कराई है की विववरण – मैं ग्राम दगौरी मे रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि दिनांक 29.03.2026 के दोपहर 03.00 बजे मै अपने घर पर था उसी समय मेरा छोटा बेटा दुर्गेश सूर्यवशी शराब पीकर घर आया और मेरी बेटी सुर्किता से मोबाईल मांगने लगा तो वह मोबाईल दिया तो दुर्गेश मोबाईल को गिरा दिया तो मै बोला तुम्हारे पास भी तो मोबाईल है उससे मोबाईल क्यो मांग रहा है उतने मे तुम चुप रहो बोल कर गाली दिया तो मै चुप चाप बैठे रहा उतने मे वह मेरी बेटी सुर्किता से इयर फोन मांगा नही देने पर सुर्किता को गंदी गंदी गाली देने लगा जिसे मेरे द्वारा मना करने पर मुझे भी बीच मे आते हो बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज देकर जान से मार दुंगा कहते हुए आंगन मे पडे डण्डा को उठा कर मेरे शरीर मे मारा है जिससे मेरे कमर, दोनो पैर एवं पीठ मे दर्द हो रहा है घटना को मेरी बेटी सुर्किता एवं पडोस के लोग देखे सुने है बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा धारा- 296, 115(2), 351(2) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी1
- तिल्दा नेवरा से इस वाक्ता बडी खबर सासाहोली से संकरा सडक निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। सासाहोली से संकरा मार्ग सडक निर्माण कार्य कछुआ की चल चल ही है। जिससे मार्ग मे आने जाने वाले लोगो को दिक्क़तो का समाना करना पडता है। इसी मार्ग मे कारखाने होने से भारी वाहनों का रेला लगा रहता है जिससे धूलो के अबार उडते रहते है। एक सायकिल सावार मजदूर ने नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया की तेज रफ्तार भारी वाहन से धूल के साथ छोटी बडी पथ्थर के टुकड़े पडने से उसे गंभीर चोट आई है नहीं पानी का छिडकाव होता है और नहीं सही गुणवत्ता का मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है लाखों रूपये की लगत से हो रहे निर्माण कार्य आखिर किसके भेट चड रही है2
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश1
- बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा तट पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा अनावरण को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस दौरान 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी हुआ। सीएम ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण कर विकास की नींव रखी। उन्होंने बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा स्थापना को भी बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने और नई उड़ानों के शुभारंभ को जनता के लिए बड़ी राहत बताया।1
- जिला बिलासपुर के ग्राम के “चोरभट्टी खुर्द में ताले ही ताले: नवनिर्मित सुलभ शौचालय बंद, सोसाइटी में राशन ठप” — ताले में कैद विकास, चोरभट्टी खुर्द की सच्चाई सब-हेडिंग: मूलभूत सुविधाओं का अभाव — सरपंच-सचिव नदारद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश बिलासपुर / चोरभट्टी खुर्द बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द (जनपद पंचायत तखतपुर) में विकास के दावों की हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और ही नजर आ रही है। गांव में मूलभूत सुविधाएं आज भी भगवान भरोसे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव में बने नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर निर्माण के बाद से ही ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीण आज तक इसका उपयोग नहीं कर पाए हैं। वहीं, सरकारी राशन सोसाइटी में भी ताले लटके होने से हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क से चर्चा में बताया कि गांव में आज तक पक्की सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कच्ची सड़कों और अव्यवस्थित नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तालाब तक जाने के लिए पचरी (रास्ता) का अभाव भी ग्रामीणों की बड़ी समस्या बना हुआ है। इस स्थिति से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव दोनों ही अपने कर्तव्यों से नदारद हैं और गांव के विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मीडिया द्वारा सरपंच संजय पांडे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। राजनीतिक संदर्भ: ग्रामीणों का कहना है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने और क्षेत्र में जनप्रतिनिधि मौजूद होने के बावजूद गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्वलंत सवाल: नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर ताला क्यों? सोसाइटी में राशन वितरण कब शुरू होगा? सरपंच-सचिव की जिम्मेदारी तय कब होगी? आखिर कब मिलेगा ग्रामीणों को उनका हक? जनहित में मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और गांव में बुनियादी सुविधाएं जल्द सुनिश्चित की जाएं।3
- विकास नगर चकरभाठा में दो छोटी-छोटी बच्चियों को बेरहमी से पिट रहा था पिता ग्रामीणों के रोकने पर पिता हुआ बच्चों को छोड़कर फर्क रविवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात 8:00 बजे के करीब दुर्गा मंदिर विकास नगर चकरभाठा के पास एक अज्ञात जुल्मी पिता अज्ञात कारणों से अपनी दो छोटी-छोटी बच्ची उम्र ढाई वर्ष और 5 वर्ष के करीब को बहुत ही बेरहमी से पिटाई कर रहा था जिसकी वजह से एक बच्ची बेहोश हो गई थी जिसे देखकर वहां उपस्थित लोगों की भीड़ ने विरोध किया और बच्ची को आरोपी पिता से लूट तो आरोपी पिता वहां से फरार हो गया साथ ही बड़ी बच्ची भी मार के दर से वहां से भाग गई लेकिन यह छोटी नन्ही बच्ची जिसकी उम्र ढाई वर्ष बताई जा रही है वह लावारिस हालत में रोती रही जिस पर विकास नगर के युवक राजा पांडे एवं राहुल की नजर पड़ी तो उन्होंने बच्ची को तत्काल थाना चकरभाठा पहुंचाया और पूरे मामले की जानकारी दी क्योंकि बच्ची के माता-पिता नहीं मिल रहे थे इसलिए दोनों युवकों ने बच्ची को सुरक्षित ढंग से अपने घर रखने का आश्वासन दिया इसके बाद दोनो युवक जब थाने से बच्ची को लेकर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे तो इस बच्ची की बड़ी बहन वहां आ चुकी थी जिसके बाद दोनों बच्चियों को दुर्गा मंदिर चकरभाठा में सुरक्षित रखा गया है मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता अकलतरा क्षेत्र का रहने वाला है जो अज्ञात कारणों से दोनों बच्चियों को पीट रहा था लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं थी फिलहाल चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है और दोनों बच्चियों को दुर्गा मंदिर के पुजारी ने मंदिर में सुरक्षित रखा हुआ है1
- स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय t20 क्रिकेट प्रतियोगिता में समापन1
- *रायपुर विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया*। रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने डीआई वाहन को रौंदा, चालक फरार रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित जीरो प्वाइंट के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना के चलते विधानसभा रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1