ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण व मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं- राज्यमंत्री श्री लोधी ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राम बम्होरी (पांजी) में 65 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण, राज्यमंत्री श्री लोधी ने क्षेत्रवासियों को किया समर्पित दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह ब्यूरो विजय यादव दमोह : यह उप-स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम बम्होरी सहित आसपास के कई ग्रामों के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। अब स्थानीय ग्रामीणों को सामान्य उपचार, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगे। इससे छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ग्राम बम्होरी (पांजी) में नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र लोकार्पण के दौरान व्यक्त किये। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह उप-स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आने वाले समय में जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार मोदी, संत कुमार पाल, भारत सिंह लोधी, विनीता कुलस्ते, परम सिंह, दीपक नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

- होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट दमोह -कुम्हारी होली मिलन समारोह का आयोजन जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह के द्वारा मझगुवा हंसराज में आयोजित करवाया गया जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई | आए हुए सभी क्षेत्रीय,ग्रामीण,वरिष्ठ जन, प्रतिनिधि, जिन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी रंग पंचमी तक यह लगातार त्यौहार मनाया जाता है | जिसमें सभी रंग ग़ुलाल एक दूसरे को लगाते हैं और उत्सव मनाते हैं | रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति में कलाकारों ने विशेष प्रस्तुत दिया दी मनमोहक नृत्य किया सभी समर्थक झूमते हुए नजर आए |1
- एंकर/- हटा में 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। इसी के संबंध में सोमवार दोपहर सागर कमिश्नर अनिल सुचारी, सागर आईजी हिमानी खन्ना के साथ दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने हटा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल सभी स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कमिश्नर और आईजी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने की निर्देश दिए।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सरखड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सागर नाका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देहात थाना इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। मृतक की पहचान तुलसीराम अठ्या के रूप में बताई जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी या टक्कर लगने के कुछ समय बाद हुई। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।1
- *टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में जश्न के दौरान मचा उत्पात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 4 गिरफ्तार* देवास। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में सयाजी गेट के सामने मन रहे जश्न उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने पटाखे जलाकर आसपास खड़े लोगों व महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों पर फेंकना शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, जो पुलिसकर्मियों पर गिरे। पुलिसकर्मियों के साथ सीएसपी को भी मामूली चोट आई। देर रात तक सयाजी द्वार पर भीड़ लगी रही और फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने पटाखे फेंककर शांति भंग करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई। *कई परिवार पहुंचकर जश्न मना रहे थे:* भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर विश्व कप अपने नाम किया तो रंगपंचमी के दिन देवास में उत्साह चरम पर पहुंच गया था। रंग-गुलाल के साथ हुई आतिशबाजी ने पूरे माहौल को दीवाली जैसा बना दिया था। मैच खत्म होने से पहले ही शहर में जश्न शुरू हो गया था। रात को सयाजी द्वार पर बड़ी संख्या में युवा और कई परिवार पहुंचे और जमकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई और युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी के समय जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। मुख्य मार्गों से युवा भारत माता की जय और जय-जय सियाराम के उद्घोष करते हुए जुलूस की शक्ल में सयाजी द्वार पहुंचने लगे। सयाजी द्वार पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। युवाओं ने नृत्य किया, देशभक्ति के नारे लगाए और रंगपंचमी के रंगों के बीच भारत की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल और आतिशबाजी के साथ रंगपंचमी और दीवाली दोनों का उत्सव एक साथ मनाया गया।1
- चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें SARTHI NEWS NETWORK चैनल हेड-शैलेष श्रीवास्तव1
- Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande1
- ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।1
- हटा- दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य करेगी में दमोह कलेक्ट्रेट में 10 मार्च को होने बाली जनसुनवाई में महिला अधिकारी कर्मचारी सुनेंगी लोगो की समस्याए भृत्य, डेटा इंट्री ऑपरेटर से लेकर विभागीय अधिकारी कमर्चारी सभी पदों पर जनसुनवाई के लिए मौजूद रहेगी महिला अधिकारी,अपर कलेक्टर मीना मसराम करेगी जनसुनवाई को लीड करेगी |1