Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीएम ने जनता दर्शन के दौरान अपने कार्यालय सुनी शिकायते और किया निस्तारण शाहजहांपुर शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु डीएम धर्मद्र प्रताप सिंह ने जन सुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए
A K DIXIT
डीएम ने जनता दर्शन के दौरान अपने कार्यालय सुनी शिकायते और किया निस्तारण शाहजहांपुर शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु डीएम धर्मद्र प्रताप सिंह ने जन सुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर शासन की मंशा के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Journalist Amit Dixit1
- *थाना खुदागंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। दिनांक 06.03.2026 को वादी द्वारा थाना खुदागंज दी गई लिखित तहरीर के आधार पर NCR NO-31/2026 धारा 115(2)/352 बी0एन0एस0 बनाम रंजीत सिंह आदि के विरुद्ध पंजीकृत की गयी थी । वादी द्वारा दिनांक 09.03.2026 को सूचना दी गयी कि उसके पिता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। नियामानुसार NCR NO-31/2026 धारा 115(2)/352 बी0एन0एस0 से तरमीम कर मु0अ0स0 52/2026 धारा 115(2)/352/105 बी0एन0एस0 बनाम 1-रंजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह 2-विजी सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह सर्वनिवासीगण ग्राम भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । अभियुक्त विजी सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह को दिनांक 11.03.26 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है । आज दिनांक 13.03.26 को मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0ग्रा0 भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर समय 07:27 AM बजे ग्राम कन्धरापुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है1
- साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण1
- शाहजहांपुर। थाना बण्डा पुलिस ने बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संजय सिंह उर्फ टिंडी निवासी ग्राम बाग महरारा, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस को पट्टी छज्जुपुर मोड़ से गुरुवार सुबह करीब 10:55 बजे गिरफ्तार किया। बताया गया कि 21 फरवरी 2026 को थाना बण्डा में वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में मुकदमा संख्या 079/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह व कांस्टेबल सचिन मिश्रा शामिल रहे।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- #वायरल_वीडियो। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है। शाहजहांपुर के तिलहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बाबा जी सरकार में #अपराध 0 जीरो टॉलरेंस में ऐसे अपराधिक वीडियो वायरल होना आम बात सी हो जैसे क्योंकि अपराधियों में फिलहाल रत्तीभर खौफ देखने को नहीं मिलता। #highlightseveryonefollowers1
- *“थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार“* श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । 13.03.2026 को थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कुंवर मौर्या पुत्र जयचन्द्र मौर्या, उम्र करीब 26 वर्ष, नि0 ग्राम सरही, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर को समय करीब 12.23 बजे थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत हुसैनापुर पुलिया से शाहगंज जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।2
- Post by Journalist Amit Dixit1
- शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी की साज-सज्जा, टर्नआउट और शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। परेड का निरीक्षण कर परखा पुलिस बल का अनुशासन साप्ताहिक शुक्रवार परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, चाल-ढाल और परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था को ध्यानपूर्वक देखा। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहचान उसके अनुशासन और कार्यकुशलता से होती है, इसलिए सभी पुलिसकर्मी अपने व्यवहार और कार्यशैली में अनुशासन बनाए रखें। साथ ही उन्होंने ड्यूटी के दौरान सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर दिया फिटनेस का संदेश परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिदिन व्यायाम करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया।1