logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नालंदा में रेड क्रॉस सोसाइटी का साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 190 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार नालंदा में रेड क्रॉस सोसाइटी का साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 190 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार बिहारशरीफ (नालंदा): रविवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जरूरतमंद एवं निसहाय लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को सुलभ और मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी द्वारा 45 मरीजों की जांच, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह द्वारा 50 मरीज, फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार एवं डॉ. उमेश कुमार सिन्हा द्वारा 70 मरीज, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरदीप नारायण द्वारा 25 मरीज, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृति सिन्हा द्वारा 15 मरीज, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम द्वारा 20 मरीज, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार द्वारा 20 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा 40 लोगों की मधुमेह (शुगर) जांच भी की गई। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट) सहित अन्य डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं दीं और मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया। शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी जारी रहेगा और प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जाती रहेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित सहित कार्यकारिणी एवं आजीवन सदस्यों—मनोज कुमार, बृज बिहारी, राकेश कुमार पंकज, चंद्रमणि कुमार, एनएम मुस्कान कुमारी, कुणाल गौरव, शंभू कश्यप, डॉ. एसएम मुजफ्फर जमाल, राजीव कुमार, स्वधर्म कुमार, रवि नंदन कुमार, अरुण कुमार एवं संजय कुमार—का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों ने मरीजों के पंजीकरण, कतार प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। उनकी सेवा भावना और समर्पण को शिविर की सफलता का प्रमुख आधार माना गया।

2 hrs ago
user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
Vandebharat news bihar sarif nalanda
Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है।
    1
    हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार।
मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • जय सूर्यदेव भगवान 🌝🙏
    1
    जय सूर्यदेव भगवान 🌝🙏
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    23 hrs ago
  • Mamata Banerjee का ओवैसी पर वार 💥 | “BJP को जिताने आया है” 🚨 Mamata Banerjee ने मालदा की चुनावी रैली में बड़ा बयान दिया है 🚨 👉 उन्होंने इशारों में Asaduddin Owaisi पर निशाना साधते हुए कहा— “हैदराबाद से कोई BJP की मदद करने आया है” 😳 👉 दावा किया कि बिहार चुनाव में भी इसी तरह फायदा हुआ था 👉 अब वही रणनीति West Bengal के मालदा और मुर्शिदाबाद में अपनाई जा रही है ⚠️ बयान के बाद सियासत गरमा गई ⚠️ आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज 💬 आपकी क्या राय है? क्या ये रणनीति है या सियासी बयानबाज़ी? Comment में जरूर बताएं 👇
    1
    Mamata Banerjee का ओवैसी पर वार 💥 | “BJP को जिताने आया है” 🚨
Mamata Banerjee ने मालदा की चुनावी रैली में बड़ा बयान दिया है 🚨
👉 उन्होंने इशारों में Asaduddin Owaisi पर निशाना साधते हुए कहा—
“हैदराबाद से कोई BJP की मदद करने आया है” 😳
👉 दावा किया कि बिहार चुनाव में भी इसी तरह फायदा हुआ था
👉 अब वही रणनीति West Bengal के मालदा और मुर्शिदाबाद में अपनाई जा रही है
⚠️ बयान के बाद सियासत गरमा गई
⚠️ आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
💬 आपकी क्या राय है? क्या ये रणनीति है या सियासी बयानबाज़ी? Comment में जरूर बताएं 👇
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Mohan Panday
    3
    Post by Mohan Panday
    user_Mohan Panday
    Mohan Panday
    बेन, नालंदा, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार शरीफ में भारतीय सामाजिक न्याय संघ, नालंदा जिला कमिटी के बैनर तले महात्मा ज्योतिबा फूले की 199वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मंडल ने महात्मा फूले के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज से जातीय भेदभाव समाप्त करने, शिक्षा का प्रसार करने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रेरणा देते हैं।
    1
    बिहार शरीफ में भारतीय सामाजिक न्याय संघ, नालंदा जिला कमिटी के बैनर तले महात्मा ज्योतिबा फूले की 199वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मंडल ने महात्मा फूले के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज से जातीय भेदभाव समाप्त करने, शिक्षा का प्रसार करने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रेरणा देते हैं।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बिहार, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Shrikant Tiwari
    1
    Post by Shrikant Tiwari
    user_Shrikant Tiwari
    Shrikant Tiwari
    बेन, नालंदा, बिहार•
    10 hrs ago
  • हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है।
    1
    हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार।
मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सहरसा में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जनता को भ्रमित करने के लिए नीतीश कुमार के चेहरे का "मुखौटा" के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं और ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि सरकार इन समस्याओं से निपटने के बजाय शराबबंदी कानून को हटाने की चर्चा कर रही है, जो जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
    1
    जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सहरसा में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जनता को भ्रमित करने के लिए नीतीश कुमार के चेहरे का "मुखौटा" के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं और ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है।
प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि सरकार इन समस्याओं से निपटने के बजाय शराबबंदी कानून को हटाने की चर्चा कर रही है, जो जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    21 hrs ago
  • जय श्री सीताराम जय श्री राम ♥️🙏🌺🙏🚩
    1
    जय श्री सीताराम जय श्री राम ♥️🙏🌺🙏🚩
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.