हनीट्रैप बना मौत का जाल: संवाददाता बालकिशन नामदेव युवक को बुलाकर बेरहमी से कत्ल, 36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा पत्नी ने रचा प्लान, पति और साले ने उतारा मौत के घाट; लूट की साजिश हुई बेनकाब कटनी। थाना एनकेजे क्षेत्र के प्रेमनगर में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। इस खौफनाक वारदात में एक महिला, उसके पति और साले की साजिश सामने आई है, जिन्होंने हनीट्रैप के जाल में फंसाकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। कैसे रचा गया मौत का खेल? 17 अप्रैल को प्रेमनगर स्थित काली मंदिर के पास एक युवक गंभीर हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। डायल-112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की पहचान प्रदीप साहू (23), निवासी ग्राम पहरिया (बड़वारा) के रूप में हुई। CCTV फुटेज ने खोला राज पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने जब आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में मृतक एक मकान से अधमरी हालत में बाहर निकलता दिखा। मकान मालकिन से पूछताछ के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। हनीट्रैप में फंसाकर बुलाया, फिर की बेरहमी से पिटाई जांच में सामने आया कि शिवानी जायसवाल ने प्रदीप को फोन कर शारीरिक संबंध का लालच देकर प्रेमनगर स्थित कमरे में बुलाया। जैसे ही प्रदीप वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे शिवानी का पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर प्रदीप से पैसों की मांग की और विरोध करने पर चाकू व डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण प्रदीप की अस्पताल में मौत हो गई। तीनों आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और डंडा भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238(बी) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका इस सनसनीखेज मामले के खुलासे में उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत अरुण पाल सिंह, नरेश झारिया सायबर सेल के अमित श्रीपाल, शुभम गुप्ता और पूरी एनकेजे पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

- कटनी नगर//- *पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* *7509747686* #निर्माण #सड़क #प्रगति1
- मवेशी मलिक इस तरह से लापरवाही करते हैं कृपया कर थोड़ा सा हिदायत दें1
- Post by सच की खबर 241
- पूरा मामला कटनी जिले रवी की उपज किसानो मजबूरीयो का फायदा व्यापारी उठाने से बाज नहीं आ रहे किसने की उपज 2200 और 2300 रुपए में खरीद सोसाइटी में बेचने की तैयारी पूरी कर लिई गई और सोसाइटी में शासन के समर्थन मूल्य पर विक्रय किया जाएगा जिससे ढाई सौ ₹300 प्रति कुंटल का फायदा होता है किन्तु फिर भी प्रशासन लंगड़ा सा साबित हो रहा है जिले की अधिक संबंधित अधिकारी कम ही नहीं करना चाहती क्योंकि एक में बैठकर मौज उड़ाने वाले अधिकारी कहां धूप में निकाल कर काम कर पाएंगे इसी के चलते किसान परेशान और व्यापारी नौकरों साधनों के चलते रुपए छापते हुए चैन की बंसी बजाता है3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 ग्राम धूरी में गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने काफी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित किसानों में शिवचरण चौधरी, सुभाष चौधरी, गेंदलाल और रामजी चौधरी सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।2
- भीम आर्मी का प्रदर्शन जारी?1
- मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अमदरा थाना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा जब स्कूल से अपनी छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में दो दरिंदों ने उसे अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने छात्रा को जबरन अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की हुई पहचान अमदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: सनी कोहली (उम्र 25 वर्ष, निवासी कटनी) गोलू उर्फ दीपक (उम्र 38 वर्ष, निवासी झुकेही, हाल निवासी कटनी) पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मध्य भारत न्यूज़ (MBN) के लिए मैहर से ब्यूरो रिपोर्ट।1
- कटनी नगर//- *आसमानी माता मंदिर* चक्की घाट खिरहनी फाटक कटनी में आज दिनांक 19/04/2026 दिन रविवार को सुमित साहू के बाड़े में विराजमान *आसमानी माता मंदिर* में जवारे कलस स्थापना की गई जिसमें दक्खिनी माता भगत समाज के कार्यकर्ताओं ने माई के मंदिर परिसर पर अपनी संगीतमय भगतो से मंत्रमुग्ध कर दिया मंदिर परिसर पर भारी संख्याओं में भक्तवृन्द उपस्थित रहे जवारे कलस स्थापना पर *आसमानी माता*के पंडा बुद्धु साहू /सुमित साहू एवम आसमानी माता के सभी भक्तवृन्द उपस्थित रहे *संवाददाता* *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* #7509747686 #धर्म #श्रद्धा #भक्ति #आस्था #विश्वास4