दहेज हत्या के मामले में अहिरौली बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो पुरुष एवं दो महिला अभियुक्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 161/2026 में बीएनएस की धारा 85 एवं 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज मामले में वांछित रितेश कुमार साहनी पुत्र राजेश उर्फ मनोज साहनी तथा राजेश उर्फ मनोज साहनी, निवासी नैपुर, थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मामले में नामजद दो महिला अभियुक्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमरनाथ सोनकर तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों द्वारा की गई। जनपद पुलिस ने कहा कि दहेज उत्पीड़न, महिलाओं के विरुद्ध अपराध तथा अन्य संगीन मामलों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण मास को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी निचलौल, निचलौल एवं ठूठीबारी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा नियमित गश्त और सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा। 📍 स्थान : पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया, महराजगंज1
- आई कैन न्यूज /पडरौना, कुशीनगर l अंदर-अंदर जाना है, खूबसूरत अंडरपास हमारा है, यह धरती पडरौना की है, विकास का गुणगान करना हमारा है। जिस देश में गंगा बहती है, वह पडरौना का अंडरपास हमारा है! विकास दिखे या न दिखे, उसकी तस्वीर दिखाना हमारा काम है; पडरौना की मिट्टी से जुड़े हैं हम, विकास की गाथा गाना हमारा पैदाइशी काम है! 😄 पडरौना बढ़े, आगे बढ़े— यही हमारा सपना, यही हमारा अभिमान है। 🙏1
- फरेन्दा:कलयुगी बहु ने ससुर के आंख में डाली लाल मिर्च,फिर डंडे से मार मारकर कर दी हत्या..1
- इटहिया मंदिर पहुंच सुरक्षा का लिया पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा का जायजा सुनाया क्या बोले -पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा* एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन* अवस्थी द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV निगरानी, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1
- चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अवैध पिस्टल के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना तरयासुजान क्षेत्र से 04 नफर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत करीब 12 घंटे तक चले तलाश अभियान एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के समीप सिधरिया ड्रेन में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तीनों के शव बरामद किए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दुबौली गांव निवासी शंभू की पुत्रियां सपना (10) और छोटी (8) तथा रंजीत की पुत्री कुंचन (12) शुक्रवार शाम खेत से घास काटकर घर लौट रही थीं। रास्ते में बभनौली गांव के समीप स्थित सिधरिया ड्रेन की पुलिया पर तीनों कुछ देर के लिए रुकीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों पुलिया से नीचे तेज बहाव वाली ड्रेन में जा गिरीं। देखते ही देखते तीनों पानी की तेज धारा में समा गईं। घटना के समय साथ मौजूद सपना का छोटा भाई कलुआ (10) शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, मछुआरे और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।रातभर चला एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन, सुबह ग्रामीणों ने बरामद किए शव सूचना मिलने पर सदर एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार अभिषेक मिश्र, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से देर रात करीब एक बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अभियान रोक दिया गया।शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही दर्जनों ग्रामीण स्वयं ड्रेन में उतर गए और करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।एक साथ तीन बेटियों की मौत से गांव में पसरा मातम शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।1