logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ठेकेदारों की मनमानी से चीनी मिल से निकली मई सड़क पर गिरी जिससे फिसलन, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर ठेकेदारों की मनमानी से सड़क पर फिसलन, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर * बेलरायां खीरी | क्षेत्र में ठेकेदारों की खुलेआम मनमानी के चलते आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। तकिया पुरवा मैन रोड से मांझा मार्ग पर बेलरायां चीनीमिल से निकली मई रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए ढोकर ले जाई जा रही है, जिसका उपयोग ठेकेदार कोयला बनाने में कर रहे है। इस दौरान ट्रॉलियों से काली मई रास्ते में गिरती रहती है, जिससे सड़क पर गंदगी और फिसलन बढ़ गई है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क पर गिरी सामग्री भीगकर बेहद फिसलन भरी हो जाती है, जिससे राहगीर और वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ट्रॉलियों में सामग्री को सुरक्षित तरीके से नहीं ढका जाता, जिससे रास्ते में गिरना आम बात हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का संज्ञान लेते हुए ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।

1 day ago
user_Pappu Singh
Pappu Singh
Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

ठेकेदारों की मनमानी से चीनी मिल से निकली मई सड़क पर गिरी जिससे फिसलन, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर ठेकेदारों की मनमानी से सड़क पर फिसलन, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर * बेलरायां खीरी | क्षेत्र में ठेकेदारों की खुलेआम मनमानी के चलते आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। तकिया पुरवा मैन रोड से मांझा मार्ग पर बेलरायां चीनीमिल से निकली मई रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए ढोकर ले जाई जा रही है, जिसका उपयोग ठेकेदार कोयला बनाने में कर रहे है। इस दौरान ट्रॉलियों से काली मई रास्ते में गिरती रहती है, जिससे सड़क पर गंदगी और फिसलन बढ़ गई है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क पर गिरी सामग्री भीगकर बेहद फिसलन भरी हो जाती है, जिससे राहगीर और वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ट्रॉलियों में सामग्री को सुरक्षित तरीके से नहीं ढका जाता, जिससे रास्ते में गिरना आम बात हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का संज्ञान लेते हुए ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तिकुनिया खीरी तहसील निघासन क्षेत्र के तिकुनिया में बने दा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में किया गया एनुअल फंक्शन जिसमें छोटे-छोटे बच्चे वह बड़े-बड़े बच्चों ने अपनी अपनी कला से सभी आए अध्यापकों एवं गर्जनों का मन मोह लिया सुंदर-सुंदर कला दिखाकर स्कूल चलो एवं स्कूल नहीं जाने वह पंजाबी गुजराती संस्कृति आदि सॉन्ग पर अपनी कलाकारी दिखाई जिसमें आए समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं के गार्डन एवं समस्त मीडिया उपस्थित रहे स्कूल के में डायरेक्टर के द्वारा प्रेस क्लब तिकुनिया को भी सम्मानित किया गया
    1
    तिकुनिया खीरी 
तहसील निघासन क्षेत्र के तिकुनिया में बने दा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में किया गया एनुअल फंक्शन 
जिसमें छोटे-छोटे बच्चे वह बड़े-बड़े बच्चों ने अपनी अपनी कला से सभी आए अध्यापकों एवं गर्जनों का मन मोह लिया सुंदर-सुंदर कला दिखाकर स्कूल चलो एवं स्कूल नहीं जाने वह पंजाबी गुजराती संस्कृति आदि सॉन्ग पर अपनी कलाकारी दिखाई जिसमें आए समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं के गार्डन एवं समस्त मीडिया उपस्थित रहे स्कूल के में डायरेक्टर के द्वारा प्रेस क्लब तिकुनिया को भी सम्मानित किया गया
    user_Pappu Singh
    Pappu Singh
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पाँच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला नीमगांव थाना क्षेत्र की बेहजम चौकी का है, जहां लखीमपुर–मैगलगंज मार्ग पर गौहरपुर गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सामने चल रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेहजम पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    2
    लखीमपुर खीरी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पाँच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मामला नीमगांव थाना क्षेत्र की बेहजम चौकी का है, जहां लखीमपुर–मैगलगंज मार्ग पर गौहरपुर गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सामने चल रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बेहजम पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Anas Khan
    Anas Khan
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव ने दी जानकारी।
    1
    थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव ने दी जानकारी।
    user_Shahid lakhahi
    Shahid lakhahi
    Artist निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी निघासन के बंगलहा तकिया में लाखों का घोटाला, महिला प्रधान ने सचिवों पर ठोका आरोप डोंगल कब्जे में, मनमानी भुगतान! नॉन सप्लायर फर्मों को पैसा ट्रांसफर का आरोप गोला में लेखपाल पर ₹30 हजार मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेने के बाद भी नहीं लगी रिपोर्ट सिस्टम कटघरे में! सचिव पंकज कुमार पर भी उठे संरक्षण के सवाल।
    1
    लखीमपुर खीरी
निघासन के बंगलहा तकिया में लाखों का घोटाला, महिला प्रधान ने सचिवों पर ठोका आरोप
डोंगल कब्जे में, मनमानी भुगतान! 
नॉन सप्लायर फर्मों को पैसा ट्रांसफर का आरोप
गोला में लेखपाल पर ₹30 हजार मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेने के बाद भी नहीं लगी रिपोर्ट
सिस्टम कटघरे में! सचिव पंकज कुमार पर भी उठे संरक्षण के सवाल।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    1 hr ago
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य (राज्य मंत्री) उत्तर प्रदेश के यशस्वी *मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विशेष सहयोगी के रूप में प्रदेश में कार्य कर रहे श्री सत्येंद्र बारी जी* संगठन प्रवास हेतु पालिया पहुंचे जहां पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पलिया क्षेत्र की *शानदार प्रतिभा नजरु निशा के बारे में माननीय मंत्री जी को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा इतनी कम उम्र में सैकड़ो जहरीले सांपों को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने के साथ ही मगरमच्छ सहित अन्य तमाम जंगली जानवरों को पकड़ने कासाहसी कार्य करने वाली शानदार व्यक्तित्व युवा प्रतिभा पलिया क्षेत्र का गौरव है*! भाजपा नेता रवि गुप्ता के साथ माननीय मंत्री जी पूरे काफिले को लेकर नज़रू निशा के घर ग्राम फुलवरिया अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे! मंत्री जी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर नज़रू निशा को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी! और साथ ही कहा कि ऐसी प्रतिभा को वह उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी से वार्ताकार शीघ्र ही सम्मानित कराने का कार्य करेंगे! भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया पलिया विधानसभा में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए परिवार की तरह है जो भी उत्कृष्ट कार्य करेगा वह उच्च मंच पर सदैव उसको ऐसे ही सम्मान दिलाने का कार्य करते रहेंगे! *भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया की वह अपने द्वारा 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम एक दिया शहीदों के नाम* में आने वाले समय में वह पलिया की इस युवा प्रतिभा को *पलिया रन* से सम्मानित करेंगे!इस अवसर पर तमाम ग्राम वासियों के साथ नज़रू निशा का पूरा परिवार मौजूद रहा!
    2
    उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य (राज्य मंत्री) उत्तर प्रदेश के यशस्वी *मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विशेष सहयोगी के रूप में प्रदेश में कार्य कर रहे श्री सत्येंद्र बारी जी* संगठन प्रवास हेतु पालिया पहुंचे जहां पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पलिया क्षेत्र की *शानदार प्रतिभा नजरु निशा के बारे में माननीय मंत्री जी को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा इतनी कम उम्र में सैकड़ो जहरीले सांपों को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने के साथ ही मगरमच्छ सहित अन्य तमाम जंगली जानवरों को पकड़ने कासाहसी कार्य करने वाली शानदार व्यक्तित्व युवा प्रतिभा पलिया क्षेत्र का गौरव है*! भाजपा नेता रवि गुप्ता के साथ माननीय मंत्री जी पूरे काफिले को लेकर नज़रू निशा के घर ग्राम फुलवरिया अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे! मंत्री जी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर नज़रू निशा को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी! और साथ ही कहा कि ऐसी प्रतिभा को वह उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी से वार्ताकार शीघ्र ही सम्मानित  कराने का कार्य करेंगे! भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया पलिया विधानसभा में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए परिवार की तरह है जो भी उत्कृष्ट कार्य करेगा वह उच्च मंच पर सदैव उसको ऐसे ही सम्मान दिलाने का कार्य करते रहेंगे!
*भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया की वह अपने द्वारा 15 अगस्त को आयोजित  कार्यक्रम एक दिया शहीदों के नाम* में आने वाले समय में वह पलिया की इस युवा प्रतिभा को *पलिया रन* से सम्मानित करेंगे!इस अवसर पर तमाम ग्राम वासियों के साथ नज़रू निशा का पूरा परिवार मौजूद रहा!
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैगलगंज खीरी। मैगलगंज मढिया घाट मार्ग पर ग्राम पंचायत खखरा के सदस्य महात्मा रछपाल ने अपने वार्ड संख्या 15 में नाली खड़ंजा न बनने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गए, ग्रामीणों के समझाने के बावजूद पेड़ से नहीं उतर रहे नीचे. नवरात्र व्रत धारण किये महात्मा इससे पूर्व भी कई बार अनशन व प्रदर्शन कर चुके हैँ।
    1
    मैगलगंज खीरी। मैगलगंज मढिया घाट मार्ग पर ग्राम पंचायत खखरा के सदस्य महात्मा रछपाल ने अपने वार्ड संख्या 15 में नाली खड़ंजा न बनने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गए, ग्रामीणों के समझाने के बावजूद पेड़ से नहीं उतर रहे नीचे. नवरात्र व्रत धारण किये महात्मा इससे पूर्व भी कई बार अनशन व प्रदर्शन कर चुके हैँ।
    user_Shahid lakhahi
    Shahid lakhahi
    Artist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.