Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- *थाना दुद्धी पुलिस द्वारा पशु तस्कर/गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद अवैध देशी तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस व ₹1,150/- नकद बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय की बाइट-*1
- *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 22.02.2026* *थाना करमा अन्तर्गत जुगनी जंगल में वांछित गौ तस्करों व पुलिस की मुठभेड़ में, 01 नफर वांछित गौ तस्कर घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद करने के सम्बन्ध में -* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में गौ-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.02.2026 को थाना घोरावल व थाना करमा जनपद सोनभद्र पुलिस को थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-30/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत से संबंधित में वांछित पशु तस्कर अपने को छिप छिपाकर थाना करमा अन्तर्गत जुगनी जंगल से भागने के प्रयास में है। उक्त सूचना पर थाना घोरावल, करमा व थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी की गई। जिसमें अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरता देखकर बाइक पर बैठा अभियुक्त द्वारा भागने के प्रयास में पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी बछाव पश्चिमपुरा थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हो गया तथा दूसरा अभियुक्त सहाबे आलम पुत्र अज्ञात निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को इलाज हेतु सीएचसी घोरावल पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। *प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 21.02.2026 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनसिरिया से पिकअप वाहन संख्या UP65 NT3216 में क्रूरता पूर्वक बाध कर वध हेतु बिहार ले जा रहे थे कि राजगढ़ पुलिस की घेराबंदी से अभियुक्तों द्वारा कुल 07 राशि गोवंशो से लदा पिकअप को ग्राम धनसिरिया में छोडकर भाग गये थे । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-30/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा था। *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वाराणसी का रहना वाला है। उन लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। पूछताछ में यह भी बताये कि वे लोग दिनांक 21.02.2026 को भी इन 07 राशि गौवंशों को मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास से लादकर ले जाते समय पुलिस घेराबंदी को देखकर ग्राम धनसिरिया में 07 गौवंश से लदा पिकअप वाहन को छोड़कर भाग गये थे । इसके पूर्व में भी कई बार ये लोग इसी योजना के तहत ले चुके है । वध के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है । *पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी बछाव पश्चिमपुरा थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष। *बरामदगी का विवरण -* 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, *वांछित अभियुक्त का विवरण-* सहाबे आलम पुत्र अज्ञात निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र। *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 01. मु0अ0सं0-111/2023 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र। 02. मु0अ0सं0-111/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना रायपुर जनपद सोनभद्र। 03. मु0अ0सं0-120/2021 धारा-432, 354बी, 323, 504, 427, भादवि 3(1)डी एस/एटी एक्ट, 67 आईटी एक्ट थाना रोहनिया जनपद वाराणसी। 04. मु0अ0सं0-105/2022 धारा-302, 34 भादवि थाना रोहनिया जनपद सोनभद्र। 05. मु0अ0सं0-208/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना रोहनिया जनपद सोनभद्र। *पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह, मय हमराह थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र। 2.प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश सिंह, मय हमराह थाना करमा जनपद सोनभद्र। 3.प्रभारी निरीक्षक श्री वेद प्रकाश पाण्डेय मय हमराह थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर।4
- सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र स्थित जुगनी जंगल में पुलिस और वांछित गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।1
- ब्रेकिंग,,,,, सोनभद्र।यातायात पुलिस की देखने को मिली बड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही। यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहनों चलाने वालों की वाहन किया सीज। यातायात पुलिस ने 6 बाईकों के ऊपर किया सीज की कार्यवाही। सोनभद्र के धर्मशाला चौक पर पुलिस ने किया कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्यवाही। यातायात प्रभारी के के शुक्ला द्वारा की गई कार्यवाही।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सिंदुरिया में जल संकट पर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह, हर घर नल योजना लागू करने की मांग चोपन/सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना का लाभ न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सोन नदी में बैठकर एक दिवसीय जल सत्याग्रह किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें दूषित सोन नदी का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेंद्र कुमार यादव तथा आचार्य अजय पाठक संस्थापक, धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व सर्वे और पाइपलाइन के नाम पर सड़क किनारे गड्ढे खोदे गए, लेकिन आज तक घरों में नल की टोटी नहीं लगी। पूर्व में अधिकारियों द्वारा 6-7 माह में कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया गया था, जो अब तक अधूरा है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में हर घर नल योजना के तहत तत्काल टोटी लगवाना, बंद पड़े हैंडपंप व खराब बोरिंग की मरम्मत, बखड़उर बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में नया बोरिंग तथा जल समस्या की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शामिल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर वे कमिश्नर कार्यालय तक पैदल मार्च कर भूख हड़ताल करेंगे। कार्यक्रम में मुन्नी लाल चेरो, सुरेंद्र यादव, मनीष, श्यामा, लालती सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र। रविवार की सुबह पुलिस व 25000 के इनामियां बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली मेडिकल कॉलेज में चल रहा घायल बदमाश का उपचार।1
- Post by पत्रकार अमान खान1