भूमि के दिक्कत होने से 646 में से 55 जगह नही हो पाया बोरिंग। पेयजल के लिए रैयती जमीन की खोज। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक दरभंगा, 13 अप्रैल, 2026 :-समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व तथा जन शिकायत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को सूक्ष्म एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अपर समाहर्ताओं को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जनगणना कार्यों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा जनगणना कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर को एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार को आवश्यक निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल के लिए बोरिंग कार्य के लिए जहां भूमि उपलब्ध नहीं है,वहां शीघ्र भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि 646 स्थलों पर बोरिंग होना था जिसमें 55 जगह पर जमीन की दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि रैयती जमीन भी खोजें जहां पेयजल के लिए बोरिंग कराय जा सके। सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री शशि रंजन को शेष बचे हुए वृद्धा पेंशन योजना के लाभुकों का लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीपीग्राम एवं आरटीपीएस से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अपर समाहर्ता, (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भूमि के दिक्कत होने से 646 में से 55 जगह नही हो पाया बोरिंग। पेयजल के लिए रैयती जमीन की खोज। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक दरभंगा, 13 अप्रैल, 2026 :-समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व तथा जन शिकायत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को सूक्ष्म एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अपर समाहर्ताओं को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जनगणना कार्यों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा जनगणना कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर को एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंचायत सरकार भवन निर्माण
कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार को आवश्यक निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल के लिए बोरिंग कार्य के लिए जहां भूमि उपलब्ध नहीं है,वहां शीघ्र भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि 646 स्थलों पर बोरिंग होना था जिसमें 55 जगह पर जमीन की दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि रैयती जमीन भी खोजें जहां पेयजल के लिए बोरिंग कराय जा सके। सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री शशि रंजन को शेष बचे हुए वृद्धा पेंशन योजना के लाभुकों का लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीपीग्राम एवं आरटीपीएस से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अपर समाहर्ता, (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- बिहार भाजपा के पहले मुख्यमंत्री राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुँचे Samrat Choudhary...1
- दरभंगा: जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, पानी की किल्लत एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। आज के समय में पानी की बर्बादी रोकना न केवल हमारी ज़रूरत है, बल्कि हमारी ज़िम्मेदारी भी है। पानी की बर्बादी पर रोक: अक्सर हम अनजाने में बहुत सारा पानी बर्बाद कर देते हैं, जैसा कि वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है ,जबकि कई हिस्सों में लोग एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। अगर अभी सावधानी नहीं बरती गई, तो आने वाला कल और भी मुश्किल हो सकता है। बेजुबानों के लिए बढ़ाया हाथ: इंसान तो अपनी प्यास मांग कर बुझा सकता है, लेकिन इस भीषण गर्मी में पक्षियों और जानवरों का हाल बेहाल है। आपसे अपील की है कि: अपनी छत पर मिट्टी के बर्तनों में पानी रखें। घर के बाहर या गली के कोने में पानी का इंतजाम करें ताकि आवारा पशु प्यासे न रहें। संदेश: आपकी थोड़ी सी जागरूकता किसी की जान बचा सकती है। पानी बचाएं और दूसरों की प्यास बुझाने का जरिया बनें।1
- Post by Santu Kumar SAH1
- दरभंगा:_मिर्जापुर-देकुली स्थित जानकी पोखर मैदान में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होगा “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन” कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में दलित शोषण मुक्ति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली उपस्थित होंगी1
- Post by सुरेश चौहान4
- दरभंगा के SSP के जनता दरबार में लगातार फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं कई थाना के खिलाफ भी आवेदन इस महिला की दर्द भरी कहानी सुने क्या आपके भी किसी आवेदक को दबा दिया गया ! #JantaDarbar #jantadarbarsspdarbhanga #sspdarbhanga #simritha #dmdarbhanga #Darbhangapolice #dmch #dmchbetathana1
- दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने और मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा है, जहां की रहने वाली रौनक परवीन ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रौनक परवीन का आरोप है कि उनके पति के साथ हुए मारपीट के मामले में सिमरी थाना जानबूझकर FIR दर्ज नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को जमीन विवाद को लेकर उनके पति के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार, DMCH में भर्ती के दौरान उनके पति का फर्द बयान बेंता थाना द्वारा 2 अप्रैल को सिमरी थाना भेजा गया था। उनके पास पोस्ट ऑफिस की रिसीविंग भी मौजूद है, जिससे यह साबित होता है कि फर्द बयान समय पर भेज दिया गया था। लेकिन जब रौनक परवीन सिमरी थाना पहुंची, तो बार-बार उन्हें बताया गया कि फर्द बयान थाना तक पहुंचा ही नहीं है। रौनक परवीन ने आरोप लगाया है कि सिमरी थाना प्रभारी विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर पहले भी FIR दर्ज करने में टालमटोल करते रहे हैं और इस बार भी जानबूझकर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण ही उनके पति के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़िता ने SSP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- बहादुरपुर (दरभंगा) 8 अप्रैल 2026। बेमौसम बारिश से फसलों की हुई भयंकर क्षति के मुआवजा देने, उन्नत किस्म के सरकारी बीज के नाम पर मिलें खराब बीज की वजह से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने, दोषी कंपनी पर कार्रवाई करने, विभिन्न फसलों के खेती से अग्रिम बीज वितरण करवाने आदि मांगों को लेकर सैकड़ों किसान बटाईदारों ने अखिल भारतीय किसान महासभा की दरभंगा जिला परिषद के बैनर तले दरभंगा जिला कृषि पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय से जुलूस के शक्ल में जुटकर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला सचिव धर्मेश यादव, प्रवीण कुमार, सूर्य नारायण शर्मा, मकसूदन यादव "नथुनी यादव, केशरी यादव, दामोदर पासवान, अमर राम, हरि पासवान, विनोद सिंह आदि नेतृत्व में निकला । प्रदर्शनकारी जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गेट को जामकरके नारेबाजी करने लगे। गेट पर सुर्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के राज्य सह सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि बेमौसम बारिश ने जहां किसानों के पूरे मेहनत पर पानी फेर दिया हैं ऊपर से सरकार प्रशासन के फसल क्षति नहीं देने के लिए कागजी आंकलन बना रही हैं। हम जिला प्रशासन/कृषि विभाग को कहने आएं हैं कि जो भी आंकलन करिए किसानों बटाईदारों के फसल का जो नुकसान हुआ है उसका भरपाई करना होगा। नहीं तो आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव धर्मेश यादव ने कहा कि कृषि पदाधिकारी को इस बात को अफसोस या ग्लानि भी नहीं हैं कि किसानों को उन्नत बीज के नाम पर खराब बीज दिया गया जो अंकुरित भी नहीं हुआ। सरकार प्रशासन को तो उन किसानों से माफी मांगना चाहिए और दोषी लोगों पर कार्रवाई करना चाहिए लेकिन शिकायतों के बाद किसानों की बात नहीं सुनी जा रही हैं। प्रदर्शन को प्रवीण यादव, शिवन यादव, केशरी यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, जय नारायण यादव, लक्षो महतो, कोमल कांत यादव, नथुनी यादव, माले नेता हरि पासवान, विनोद सिंह, हरिश्चंद्र पासवान, अमर राम, मिथिलेश मुखिया, माला देवी, गन्नौरी देवी आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कृषि पदाधिकारी के अनुपस्थित में नियुक्त पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।1