दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा ATM उखाड़कर लूट लेने वाले सिंडिकेट का मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी पर दिल्ली में 12 से ज्यादा और दूसरे राज्यों में करीब 8 ATM चोरी के मामलों में शामिल होने का आरोप है। वह कई मामलों में फरार था, दो मामलों में घोषित अपराधी (PO) और छह मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे। क्राइम ब्रांच की NDR टीम ने तकनीकी सर्विलांस, CCTV फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी का पीछा किया। आखिरकार पुलिस को उसकी लोकेशन राजस्थान के भिवाड़ी स्थित ग्वालदा हिल्स के घने जंगल इलाके में मिली। 2 सितंबर को चलाए गए हाई-रिस्क ऑपरेशन में पुलिस टीम ने जंगल में छिपे ठिकाने से इमरान को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली के दो और ATM चोरी के मामलों में अपनी कथित संलिप्तता का खुलासा किया है
दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा ATM उखाड़कर लूट लेने वाले सिंडिकेट का मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी पर दिल्ली में 12 से ज्यादा और दूसरे राज्यों में करीब 8 ATM चोरी के मामलों में शामिल होने का आरोप है। वह कई मामलों में फरार था, दो मामलों में घोषित अपराधी (PO) और छह मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे। क्राइम ब्रांच की NDR टीम ने तकनीकी सर्विलांस, CCTV फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी का पीछा किया। आखिरकार पुलिस को उसकी लोकेशन राजस्थान के भिवाड़ी स्थित ग्वालदा हिल्स के घने जंगल इलाके में मिली। 2 सितंबर को चलाए गए हाई-रिस्क ऑपरेशन में पुलिस टीम ने जंगल में छिपे ठिकाने से इमरान को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली के दो और ATM चोरी के मामलों में अपनी कथित संलिप्तता का खुलासा किया है
- शहादरा जिला की ASB सेल की टीम ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया 6 टू व्हीलर वाहन बारामत किये शहादरा जिला की ASB सेल की टीम ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया 6 टू व्हीलर वाहन बारामत किये पुलिस मेरी जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद जाल बिछाया जा एक गाड़ी पर आरोपियों को आते देखा उनसे गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सके गाड़ी की वेरिफिकेशन की तो पता चला कि वह चोरी की पाएगी इसके बाद और उपयोग गिरफ्तार किया उनके पास से पांच और टू व्हीलर वाहन बारहमद किये टोटल 6 टू व्हीलर वाहन बरामद किए1
- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद कल सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा सहारनपुर सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद कल सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा सहारनपुर सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद तोड़े जाने की कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी ने मामले को लेकर कल सहारनपुर में प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। सपा का यह प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेगा और संबंधित लोगों से मुलाकात करेगा। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल में सपा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक अतुल प्रधान, आशु मलिक, उमर अली और रामऔतार सैनी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। सहारनपुर में हुई मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर पहले ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। अब सपा के इस प्रतिनिधिमंडल के दौरे को मामले में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर अहम क़दम माना जा रहा है।1
- MCD office mein Aam Janata Party ke sadasyon Ne Kata Hungama1
- नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि महंगाई कंट्रोल में है, जबकि सच्चाई यह है कि देश के अंदर बेरोजगारी और महंगाई ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा है। नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि महंगाई कंट्रोल में है, जबकि सच्चाई यह है कि देश के अंदर बेरोजगारी और महंगाई ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा है। मतलब देश की जनता आपके PR कैंपेन में बोले गए झूठ को सच मानकर अपने हालात भुला दे। देश में स्कूल-कॉलेज बंद हो रहे हैं, आप एक परीक्षा ठीक से करवा नहीं पा रहे और यूनिवर्सिटी में जाकर, छात्रों को 'हिरासत' में लेकर अपना PR कैंपेन चला रहे हैं। मोदी जी, अब आपकी सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। इसलिए आपको 'छात्रों की गूंज' से परेशानी हो रही है। लेकिन याद रखिए, छात्रों की यही गूंज देश में बदलाव की आवाज बनेगी। यही आवाज आपके झूठ और खोखले दावों का पर्दाफाश करेगी।1
- मदनपुर खादर में दुश्मनी की आग! चली 2 गोलियां… साजिशकर्ता गिरफ्तार1
- हर्ष विहार पुलिस स्टेशन ने SBI ATM से AC इंडोर यूनिट चोरी करते हुए चोर को रंगे हाथों पकड़ा हर्ष विहार पुलिस स्टेशन की सतर्क नाइट पेट्रोलिंग टीम ने एक तेज़ और असरदार कार्रवाई करते हुए, दिल्ली के मंडोली में सेवा धाम रोड पर स्थित SBI ATM से AC इंडोर यूनिट चोरी करने वाले एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा। चोरी की गई AC इंडोर यूनिट और चोरी में इस्तेमाल किया गया औज़ार उसके पास से बरामद किया गया। 2-3 सितंबर 2026 की रात को, हर्ष विहार पुलिस स्टेशन को मुंबई, महाराष्ट्र में SBI ATM कंट्रोल रूम के सागर पोलेकर से सूचना मिली कि सेवा धाम रोड पर स्थित SBI ATM में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस गया है।1
- *क्या जयंत चौधरी पत्नी चारु को चुनाव लड़ाएंगे?:* सहारनपुर में सिर्फ 2 मिनट बोलीं; अखिलेश को जवाब देकर लूटी महफिल अखिलेश यादव के 'चवन्नी' बयान पर पलटवार: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए कहा था कि "हमने चवन्नी से रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए।" इसका करारा जवाब देते हुए चारु चौधरी ने बिना नाम लिए कहा— "किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह आपका अपमान करे। इस तरह की बयानबाजी केवल उनका अहंकार और मानसिकता दर्शाती है।" ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- शिक्षक महाकुंभ में सीएम रेखा गुप्ता का संबोधन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों को बताया सबसे अहम कड़ी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार की ओर से शिक्षक महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और मौजूदा चुनौतियों को दूर करने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब वह खुद छात्र थीं, तभी से उनके मन में यह सवाल रहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है और छात्रों की समस्याओं का समाधान किस तरह किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रहते हुए भी वह लगातार छात्रों की समस्याओं और व्यवस्था में सुधार को लेकर सोचती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ईश्वर की कृपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। इसके बावजूद उनके मन में आज भी यही सवाल है कि मौजूदा चुनौतियों और व्यवस्था में मौजूद अव्यवस्थाओं को कैसे दूर किया जाए। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के पास जो समय और अवसर मिला है, उसका बेहतर से बेहतर इस्तेमाल करते हुए पूरी शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षक सबसे अहम कड़ी हैं और सरकार उनके सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए लगातार काम करेगी।1