मिर्जापुर के मड़िहान स्थित देवरी कला में माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने स्वयं पौधारोपण करके किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री हरिश्चंद्र, कुलसचिव, वित्त अधिकारी श्री गिरीशकुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी और विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर देवेन्द्र पांडेय सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिसर में आम, आंवला, नीम, बरगद और पीपल जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और हरित एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लेते हुए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

- मीरजापुर के तारकेश्वर नाथ मंदिर एवं महर्षि दयानंद विद्यालय परिसर में "महर्षि हरित मीरजापुर–स्वच्छ मीरजापुर–सुंदर मीरजापुर" अभियान के तहत 500 वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, मीरजापुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महाअभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक करने के बाद मंदिर परिसर और महर्षि दयानंद विद्यालय में पौधरोपण करके किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने भी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही और नगरवासियों से "एक परिवार–एक वृक्ष" का संकल्प लेने तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित यह विशेष अभियान 12 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और "पेड़ लगाएँ–जीवन बचाएँ" तथा "500 पौधे–एक संकल्प" जैसे नारों को दोहराया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी. लाल, राजकुमार उपाध्याय, सभासद नीरज गुप्ता 'बज्जू' सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य l4
- मिर्जापुर के कोतवाली कटरा में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर एसपी नगर नितेश सिंह ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं।1
- उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मीरजापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्ज 'जिम जिहाद' प्रकरण से जुड़े गैंग लीडर इमरान (पुत्र इशरार खान) की लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर लिया है। अपराध से अर्जित की गई इस अवैध संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार को की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, थाना पड़री प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध कोतवाली देहात मनोज कुमार सिंह और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। इस टीम ने ग्राम मेवली स्थित आराजी संख्या 265, रकबा 0.7330 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस जमीन को आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों के जरिए अवैध तरीके से अर्जित किया था। गैंग लीडर इमरान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ मीरजापुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, आईटी एक्ट, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध बेहद कठोर कदम उठाए जाएंगे।2
- मिर्जापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र अंतर्गत रतेह चौराहा सेमरा कलां गांव के रहने वाले लक्ष्मीकांत पांडेय साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। साइबर ठगों ने महज 15 मिनट के भीतर उनके बैंक खाते से 4 लाख 111 रुपये 43 पैसे उड़ा दिए। अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने के बाद पीड़ित लक्ष्मीकांत पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, और इतनी बड़ी धनराशि गायब होने से उनकी नींद उड़ गई है। पीड़ित के अनुसार, उनका खाता इंडियन बैंक की पवांरी कलां शाखा में है। बीते 6 जुलाई को खाते से 1 रुपये कटने पर जब वह शाखा पहुंचे, तो सहायक शाखा प्रबंधक ने कहा कि यह रुपया बैंक द्वारा ही काटा गया है। इसके बाद 9 जुलाई की शाम को उनके खाते से लगातार पैसे कटकर कुल 4 लाख 111 रुपये 43 पैसे गायब हो गए। पीड़ित का कहना है कि यदि बैंक प्रशासन ने 6 जुलाई को ही उनके खाते पर होल्ड लगा दिया होता, तो वे इस ठगी का शिकार होने से बच जाते। शिकायत दर्ज होने के बाद अब बैंक ने खाते पर होल्ड लगा दिया है। ड्रमंडगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है और साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नटवा नई बस्ती में हैंडपंप खराब होने की समस्या सामने आई है। यहाँ की बस्ती का हैंडपंप पूरी तरह से खराब पड़ा हुआ है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन1
- भदोही के औराई में अनट्रेंड ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली है, जबकि इस हादसे में एक किशोर भी घायल हो गया है। इस घटना के बाद सीधे तौर पर प्रशासन की अनदेखी पर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है और यह गंभीर सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग कब जागेगा।1