व्यक्तिगत हमलों पर भाजपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- हताशा में मर्यादा खो चुकी है सपा व्यक्तिगत हमलों पर भाजपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- हताशा में मर्यादा खो चुकी है सपा अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पर किए गए व्यक्तिगत हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा प्रमुख की बयानबाज़ी को “घटिया और तुच्छ मानसिकता” का परिचायक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा अब वैचारिक बहस छोड़ व्यक्तिगत हमलों पर उतर आई है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर निजी हमला समाजवादी पार्टी की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और गिरते स्तर को उजागर करता है। लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का सम्मान होता है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां किसी भी सभ्य राजनीतिक परंपरा में स्वीकार्य नहीं हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से बैकफुट पर पहुंच चुकी सपा अब संवाद, संयम और विचारों की राजनीति के बजाय अराजकता और व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता नकारात्मक राजनीति और व्यक्तिगत कटाक्ष को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
व्यक्तिगत हमलों पर भाजपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- हताशा में मर्यादा खो चुकी है सपा व्यक्तिगत हमलों पर भाजपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- हताशा में मर्यादा खो चुकी है सपा अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पर किए गए व्यक्तिगत हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा प्रमुख की बयानबाज़ी को “घटिया और तुच्छ मानसिकता” का परिचायक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा अब वैचारिक बहस छोड़ व्यक्तिगत हमलों पर उतर आई है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर निजी हमला समाजवादी पार्टी की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और गिरते स्तर को उजागर करता है। लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का सम्मान होता है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां किसी भी सभ्य राजनीतिक परंपरा में स्वीकार्य नहीं हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से बैकफुट पर पहुंच चुकी सपा अब संवाद, संयम और विचारों की राजनीति के बजाय अराजकता और व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता नकारात्मक राजनीति और व्यक्तिगत कटाक्ष को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
- तमिलनाडु में थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद हैं। आश्चर्यजनक रूप से, कांग्रेस ने अपने सहयोगी DMK का साथ छोड़कर 5 विधायकों के साथ विजय की पार्टी का हाथ थामा है। यह फैसला राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर है।1
- संत कबीर नगर के रमेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ने माँ दिवस के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कॉलेज ने इस खास दिन पर माताओं के अमूल्य योगदान को सराहा।1
- केवटला मठ विवाद में नया विस्फोट: “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप, लेखपाल पर ग्रामीणों का हमला मठ की जमीन बेचने की साजिश या प्रशासनिक खेल? बाबा मनीष दास और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा केवटला मठ विवाद में नया विस्फोट: “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप, लेखपाल पर ग्रामीणों का हमला मठ की जमीन बेचने की साजिश या प्रशासनिक खेल? बाबा मनीष दास और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा “गलत रिपोर्टों ने बढ़ाया विवाद” — केवटला मठ बचाने को आंदोलन की चेतावनी अम्बेडकरनगर। तहसील टांडा अन्तर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित प्राचीन केवटला मठ का विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। धार्मिक आस्था, जमीन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनता1
- अंबेडकरनगर के अशरफपुर किछौछा में एसडीएम ने गेस्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक कर नए नियम बताए। बिना रजिस्ट्रेशन वाले गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, साथ ही अग्निशमन और सीसीटीवी जैसे सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य किए गए हैं। छह से अधिक कमरों वाले मकान किराए पर देने वालों को भी अब गेस्ट हाउस के रूप में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।1
- अमित भारती के नेतृत्व में 24 वर्षों की गौरवशाली सैन्य सेवा पूर्ण कर गांव पहुंचे ज्ञानेश्वर भारती ‘सोनू’, भव्य स्वागत से गूंजा तामेश्वर नाथ धाम संतकबीरनगर।। जनपद के तामेश्वर नाथ धाम स्थित गांव में आज भारतीय सेना में 24 वर्षों की स्वर्णिम सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होकर पहुंचे श्री ज्ञानेश्वर भारती “सोनू” के सम्मान में अमित भारती के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह एवं ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया। स्वागत यात्रा मैनसर चौराहे से प्रारंभ होकर नौरंगिया चौराहे होते हुए बाबा तामेश्वर नाथ धाम पहुंची, जहां श्री ज्ञानेश्वर भारती ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत रैली उनके पैतृक आवास पहुंचकर सम्मान समारोह में परिवर्तित हो गई। इस दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ज्ञानेश्वर भारती का परिवार पूरे जिले में एक गौरवशाली फौजी परिवार के रूप में जाना जाता है। उनके पिता श्री फूलचंद भारती भारतीय सेना में सूबेदार मेजर पद से वर्ष 1990 में सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके बड़े भाई जगदीश भारती भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवार के कुल सात सदस्य भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर देश की रक्षा कर चुके हैं, जिनमें इंद्रेश्वर भारती, ताड़केश्वर भारती, सत्येंद्र भारती, गौकर्ण भारती और दिनेश भारती प्रमुख हैं।परिवार की इस गौरवशाली परंपरा में ज्ञानेश्वर भारती इस पीढ़ी के अंतिम सैनिक रहे, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपनी सैन्य सेवा पूर्ण कर गांव लौटकर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया। उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर पूरे गांव में हर्ष और गौरव का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व उनके भतीजे अमित भारती ‘मोनू बाबा’ ने किया। उनके नेतृत्व में निकली सम्मान रैली भावनात्मक और ऐतिहासिक रही। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर एवं माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त सैनिक का स्वागत किया। लोगों ने भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों के साथ सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री नंदेश्वर भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, ध्रुव गिरि, पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती, वर्तमान प्रधान डॉ. राम सुरेश पासवान, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि, शिक्षक ज्ञानेंद्र वेद मूर्ति गिरि, रोहित भारती(शिक्षक), विकास भारती, विशाल भारती (मर्चेंटनेवी,) दिलीप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- *उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत गैगेस्टर की ₹7.60 लाख की अवैध संपत्ति (कार) जब्त* (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है । थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/2025 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया है । अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धन अर्जित कर एक वाहन क्रय किया गया था । प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा थाना को0 खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/2025 धारा 2(b)(1),3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधिनियम की विवेचना सम्पादित की गयी, दौरान विवेचना अभियोग मे नामित अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति से 01 अदद कार swift zxi रजि0 नं0 UP51BU8056 कीमती 7,60,000 (सात लाख साठ हजार रूपया) क्रय किया जाना पाये जाने पर उक्त सम्पत्ति की धारा 14(1) गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार अवैध सम्पत्ति जब्त किये जाने हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी संतकबीरनगर को प्रेषित किया गया था । जिसके उपरान्त दिनाकं 06.05.2026 को जब्तीकरण हेतु पारित आदेश के अनुपालन मे आज दिनाकं 10.05.2026 को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ,तहसीलदार खलीलाबाद ,नायब तहसीलदार खलीलाबाद तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर की उपस्थिति मे अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति से एक अदद कार swift zxi रजि0 नं0 UP51BU8056 किमती 7,60,000 (सात लाख साठ हजार रूपया) के नियमानुसार मुनादी कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । • जब्त संपत्ति: एक अदद कार (Swift ZXI) • रजि0नं0: UP 51 BU 8056 • अनुमानित कीमत: ₹7,60,000/- (सात लाख साठ हजार रुपये)2
- खलीलाबाद के सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में मातृ शक्ति का सम्मान, भावनाओं से सराबोर रहा मदर्स डे समारोह जनपद संत कबीर नगर के खलीलाबाद स्थित सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को मदर्स डे समारोह का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। इस दौरान बच्चों द्वारा अपनी माताओं का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं चरण स्पर्श कर सम्मान किया गया, जिसे देखकर पूरा वातावरण भावुक हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी, एस.आर. एकेडमी के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती तथा विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है। बच्चों के पालन-पोषण, संस्कार और उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मां की होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की आवश्यकता है, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही दिशा में हो सके। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ अधिक समय बिताकर उन्हें अच्छे संस्कार देने चाहिए। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि मां जगत की जननी होती है। मां ही बच्चे को जीवन देती है, उसका पालन-पोषण करती है और हर परिस्थिति में उसका सहारा बनती है। उन्होंने कहा कि इस संसार में मां के प्रेम, त्याग और ममता का कोई दूसरा उदाहरण नहीं है तथा मां का स्थान सदैव सर्वोच्च होता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर मातृ सम्मान, प्रेम और भावनाओं से सराबोर नजर आया।1
- 5 Musical word Rameshwar prasad maurya Smoker intercollege 5 Musical word Rameshwar prasad maurya Smoker intercollege1