मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित रेलवे कॉलोनी के रेलवे इंस्टिट्यूट में 'शाला प्रवेश उत्सव 2026' भारी उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने स्वागत भाषण देते हुए जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षा विभाग की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस गरिमामयी अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, और नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष रीमा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने स्कूल में नया प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और नई पाठ्यपुस्तकें भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक नृत्य पेश कर समां बांध दिया, जिसकी अतिथियों ने भी सराहना की। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस कार्यक्रम में हाई एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित छात्राओं को नियमित स्कूल आने के लिए साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव और वीरांगना श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वीरांगना श्रीवास्तव ने किया।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित रेलवे कॉलोनी के रेलवे इंस्टिट्यूट में 'शाला प्रवेश उत्सव 2026' भारी उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने स्वागत भाषण देते हुए जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षा
विभाग की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस गरिमामयी अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, और नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष रीमा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने स्कूल में नया प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और नई पाठ्यपुस्तकें
भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक नृत्य पेश कर समां बांध दिया, जिसकी अतिथियों ने भी सराहना की। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विकसित भारत के निर्माण
में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस कार्यक्रम में हाई एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित छात्राओं को नियमित स्कूल आने के लिए साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव और वीरांगना श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वीरांगना श्रीवास्तव ने किया।
- कोरिया जिले के बहुचर्चित आदिवासी छात्रा आत्महत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी विनोद बैद को राजस्थान से लौटते समय अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट लेकर पहुंची, जहां मामले से जुड़े अहम साक्ष्यों और तथ्यों की जांच की गई। इस पूरे मामले का खुलासा कोरिया पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी विनोद बैद से गहन पूछताछ जारी है और उसके बयानों के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस बहुचर्चित मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। जिले में इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- ये 2023 का मुद्दा है साथियो आज तक इसमें काम नहीं हुवा साथियो1
- कोरिया जिला कार्यालय में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में अपर कलेक्टर, दोनों अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सीमांकन के समय-सीमा से अधिक लंबित मामलों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए मैदानी या गैर-कृषि भूमि का सीमांकन तत्काल किया जाए, जबकि खड़ी फसल वाले खेतों का सीमांकन 15 अक्टूबर के बाद किया जाए ताकि किसानों को असुविधा न हो। इसके अलावा, अविवादित नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए गए। अब इन प्रकरणों के आवेदन सीधे पटवारी कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे और पटवारी जांच प्रतिवेदन तैयार कर सीधे राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे, जिससे नागरिकों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। न्यायालयीन प्रकरणों में पटवारियों द्वारा समय पर प्रतिवेदन न सौंपने के कारण मामलों के लंबित रहने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और दोषी पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, एग्रीस्टैक पंजीयन और खसरा मैपिंग के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। प्रशासन को जवाबदेह बनाने के लिए निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सोमवार को सभी पटवारी और राजस्व निरीक्षक (आरआई) अपने-अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके अलावा, हर पंद्रह दिन में पटवारियों की समीक्षा बैठक होगी और दोनों अपर कलेक्टर हर महीने तहसीलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेंगे। बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करें। कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र वैद्य, अपर कलेक्टर श्री डी.डी. मंडावी, सोनहत के एसडीएम श्री अमित कुमार गुप्ता और बैकुंठपुर के एसडीएम श्री उमेश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- कोरिया के पटना नगर पंचायत में लगभग 70 से 80 वर्ष पुराने एक शासकीय विद्यालय को तोड़े जाने के बाद अब उसी भूमि पर निर्माण कार्य बेहद तेज़ी से जारी है। सबसे गंभीर बात यह है कि प्रशासन द्वारा इस निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए जाने के बावजूद भी मौके पर काम लगातार चल रहा है, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का सवाल है कि यदि प्रशासन ने निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं, तो फिर इस आदेश का पालन कौन कराएगा? आखिर किसके संरक्षण में सरकारी भूमि पर खुलेआम यह निर्माण कार्य जारी है? स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे यह संदेश जा रहा है कि प्रभावशाली लोगों के सामने प्रशासनिक आदेश भी बौने साबित हो रहे हैं। जिस भूमि पर वर्षों तक शासकीय विद्यालय संचालित होता रहा, आज वहां चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मांग उठ रही है कि यदि यह वैध है तो संबंधित विभाग को इसके सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए। वहीं, यदि यह निर्माण अवैध है तो इस पर तत्काल रोक लगाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब जनता की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन अपने ही आदेश का पालन करा पाएगा या सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।1
- सूरजपुर के केतका स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूरजपुर के माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून और समाज के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद प्रकाश वारियाल थे। उन्होंने अपने संबोधन में बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों के बीच संतुलन स्थापित करने में शिक्षा की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहद सरल भाषा में न्यायिक व्यवस्था, सुनियोजित अपराध और पारिस्थितिक अपराध के बीच का अंतर, अपराधों की गंभीरता तथा उनके लिए तय दंडात्मक प्रावधानों के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 और किशोर न्याय से जुड़े वर्तमान कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। न्यायाधीश श्री वारियाल ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ने वाले इसके दीर्घकालिक प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने अपने छात्र जीवन और न्यायाधीश बनने तक के संघर्षों को साझा करते हुए छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग करने और ज्ञानवर्धन के लिए इंटरनेट व मोबाइल का सकारात्मक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा, उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और NALSA के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री शशिकांत भारती, श्री दिनेश कुमार सिंह, मंच संचालक श्री उग्रसेन प्रसाद, समस्त शिक्षकगण सहित पैरा लीगल वॉलेंटियर्स श्री सत्य नारायण, श्री बृजवासी सिंह एवं श्री उमेश कुमार रजवाड़े उपस्थित रहे।3
- सूरजपुर के केतका स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर श्री थॉमस एक्का के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद प्रकाश वारियाल उपस्थित रहे। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों के बीच संतुलन स्थापित करने में शिक्षा को सबसे प्रभावी माध्यम बताया। श्री वारियाल ने विद्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था, सुनियोजित अपराध व पारिस्थितिक अपराध के बीच अंतर और उनसे संबंधित दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 तथा किशोर न्याय से संबंधित प्रमुख कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। अपने छात्र जीवन से न्यायाधीश बनने तक के संघर्षों को साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की सलाह दी और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता व NALSA की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री शशिकांत भारती, श्री दिनेश कुमार सिंह, मंच संचालक श्री उग्रसेन प्रसाद, समस्त शिक्षकगण और पैरा लीगल वॉलेंटियर्स भी मौजूद रहे।4
- कोरिया जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने एग्रीस्टैक (AgriStack) पंजीयन और खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों को लेकर सभी तहसीलदारों, आरएईओ, समिति प्रबंधकों तथा कृषि व खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में पंजीयन कार्य में आने वाली तकनीकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए अधिकारियों को एग्रीस्टैक पंजीयन मॉड्यूल का प्रशिक्षण भी दिया गया। कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पंजीयन, खसरा मैपिंग और किसान पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे मिशन मोड में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विशेष निर्देश दिए कि पिछले वर्ष के छूटे हुए 135 एक्सेम्प्टेड श्रेणी के किसानों का पंजीयन और लगभग 3500 लंबित खसरों की एग्रीस्टैक से मैपिंग इसी सप्ताह प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए। राजस्व, कृषि और खाद्य विभाग को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने को कहा गया है, ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भूमि संबंधी सभी शासकीय सेवाओं का लाभ एग्रीस्टैक पंजीयन के आधार पर ही मिलेगा। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनावश्यक देरी करने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। कलेक्टर ने जिले के सभी भू-स्वामियों और किसानों से अपील की है कि वे शनिवार, 18 जुलाई को अपनी संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में आयोजित विशेष शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन जरूर कराएं। पंजीयन के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और भूमि के दस्तावेज (खसरा/बी-1) साथ लाना होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र वैद्य, अपर कलेक्टर डीडी मंडावी, सोनहत के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अमित कुमार गुप्ता, बैकुंठपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री उमेश पटेल, खाद्य अधिकारी श्री नटवर सिंह रावटे सहित जिले के सभी तहसीलदार, आरएईओ और समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।2
- रायपुर के अश्वनी नगर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 19 वर्षीय युवक सोनू राजतराय को पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.5 इंच लंबा धारदार चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वाले लोगों की सूचना तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाने को दें।1