दतिया:दतिया के पंडोखर धाम में पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। दतिया के पंडोखर धाम में पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। 17 अप्रैल को ट्रैक्टर हटाने के विवाद में महिलाओं और पुरुषों के साथ कथित मारपीट के बाद अब मामला प्रशासन तक पहुंच चुका है। पीड़ित परिवार कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुका है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब पुलिस प्रशासन का भी बयान सामने आया है। एएसपी सुनील शिवहरे का कहना है कि मामले की जांच एसडीओपी भांडेर को सौंप दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल अब भी बरकरार है,क्या जांच निष्पक्ष होगी या फिर ये मामला भी केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा? पीड़ितों को न्याय मिलेगा या सिस्टम एक बार फिर सवालों के घेरे में रहेगा।
दतिया:दतिया के पंडोखर धाम में पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। दतिया के पंडोखर धाम में पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। 17 अप्रैल को ट्रैक्टर हटाने के विवाद में महिलाओं और पुरुषों के साथ कथित मारपीट के बाद अब मामला प्रशासन तक पहुंच चुका है। पीड़ित परिवार कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुका है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब पुलिस प्रशासन का भी बयान सामने आया है। एएसपी सुनील शिवहरे का कहना है कि मामले की जांच एसडीओपी भांडेर को सौंप दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल अब भी बरकरार है,क्या जांच निष्पक्ष होगी या फिर ये मामला भी केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा? पीड़ितों को न्याय मिलेगा या सिस्टम एक बार फिर सवालों के घेरे में रहेगा।
- शाजापुर: नई सड़क स्थित Bank of India परिसर के बाहर मीटर में लगी आग, मचा हड़कंप शाजापुर। नई सड़क स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर के बाहर लगे बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। मीटर से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से बिजली सप्लाई बंद करवाई। घटना के चलते कुछ समय के लिए बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वही शाजापुर की सड़कों पर बदहाल यातायात की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड शहर में यातायात व्यवस्था खराब होने के कारण आगजनी की घटना पर तुरंत नहीं पहुंचे पाती फायर ब्रिगेड1
- मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में बुधवार को मसूर उच्चतम ₹7201 तक बिका1
- शहर में पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर कांग्रेस कमेटी नलखेड़ा द्वारा जारी प्रेस नोट में नगर परिषद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रेस नोट के अनुसार नगर में सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा और उपयोग के योग्य नहीं है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। कांग्रेस ने बताया कि न केवल पानी की गुणवत्ता खराब है, बल्कि शहर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर भी लगे हुए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं। इस स्थिति से आम नागरिकों में भारी असंतोष है। शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद से मांग की है कि तीन दिनों के भीतर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और नालियों व नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय सीमा में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर परिषद के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।1
- Post by Manoj Kumar1
- राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार बोलेरा वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार को मौत ,1 घायल शादी विवाह के कर्मक्रमो की भीड़ में सड़कों पर आवाजवाही बढ़ गई हे सारंगपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पड़ाना के अंतर्गत करौंदी एवं बुढ़नपुर गांव के बीच पड़ाना तलेन सड़क मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक अलूनी गांव से पड़ाना की ओर जा रहे थे इसी दौरान आसारेटा गांव की ओर से सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सहित दोनो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तथा बाईक के परखच्चे उड़ गए एवं बोलेरो वाहन करीब 100 मीटर दूर हवा की तरह सड़क से नीचे खेत में उछलती हुई जा गिरी तथा बोलेरो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मृतकों की पहचान सारंगपुर थाना क्षेत्र के पड़ाना निवासी अशोक पिता मानक लाल शर्मा 45 वर्ष ओर नवीन पिता तुलसीराम नायक 30 वर्ष निवासी अलूनी के रूप में हुई । घटना के बाद बोलेरो वाहन चालक अर्जुन पिता मुंशीलाल परमार निवासी आसारेटा का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया।सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सारंगपुर के लिए भेज दिया,जिनका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया वही अब पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है और घायल का अस्पताल में किया जा रहा हे। आए दिन तेज रफ्तार वाहनों का कहर जानलेवा साबित हो रहा हे।2
- गौ माता को “राष्ट्रीय माता” का दर्जा देने की प्रमुख मांग रिपोर्ट सूर्या परमार शुजालपुर शुजालपुर। गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे गौ आवाहन अभियान के तहत 27 अप्रैल को शुजालपुर में तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेशभर में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर प्रशासन को ज्ञापन देकर गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। ज्ञापन में मुख्य रूप से गौ माता को “राष्ट्रीय माता” का दर्जा देने, गौ हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाने और गौशालाओं की स्थिति सुधारने जैसी मांगें शामिल रहेंगी। कार्यकर्ताओं के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है। 27 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्तों और सामाजिक संगठनों के शामिल होने की संभावना है।2
- मोहन बड़ोदिया में कक्षा 10 एवं कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त छात्र उनके अभिभावक का किया सम्मान1
- सूर्या परमार शुजालपुर *शाजापुर:* आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से गुना बारात लेकर जा रही स्लीपर कोच बस में ग्राम सनकोटा के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 50 बारातियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। मंगलवार दोपहर इंदौर से गुना जा रही बारात की बस जैसे ही शाजापुर के ग्राम सनकोटा के पास पहुंची, तभी बस के केबिन में आगे की तरफ से अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत बस से उतरकर जान बचाई। इस दौरान ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही शाजापुर कलेक्टर और एसपी यशपाल सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दूल्हे के भाई राजेंद्र ने मीडिया को बताया, "हम इंदौर से गुना जा रहे थे। शुरुआत में ही हमने हेल्पर और चालक से बोला था कि यह गाड़ी हमें ठीक नहीं लग रही है। लेकिन बस मालिक ने जबरदस्ती हमें इसी बस में बिठाकर रवाना कर दिया। बोला कि आगे हाईवे से आपको दूसरी बस में बिठा दिया जाएगा।" उन्होंने आगे बताया, "देखते ही देखते बस शाजापुर पहुंची और पहुंचते ही बस के केबिन में आगे वाले हिस्से में आग लग गई। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। हमारा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। दूल्हे-दुल्हन के कपड़े, जेवरात, नकदी सब बैग में रखी थी, सब जल गई।" लालघाटी थाना प्रभारी ने मीडिया से चर्चा एक स्लीपर कोच में सन कोटा के पास अचानक आग लग गई थी जिसके सूचना हमें मिली मौके पर हम पूरी टीम के साथ पहुंचे दंगल की गाड़ी भी आई और आग पर काबू पाया ड्राइवर और क्लीनर फरार है पूछताछ के बाद आगे इकाई में की जाएगी4
- Pradeep virat video 📸 hai support Karen 👍1