logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सेवा इंटरनेशनल, 400 परिवारों को बांटी राहत किट चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से संस्था द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 राशन किट वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को समाजसेवी एवं सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ. भरत पाठक और डॉ. नंदिता पाठक चित्रकूट पहुंचे। संतोषी अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामघाट, भरतघाट, छोटा रामधाम के सामने और संतोषी अखाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 250 राशन किट वितरित की गईं। इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी से प्रभावित पुरवा तरौंहा गांव में 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दी गईं। कार्यक्रम में संतोषी अखाड़ा के श्रीमहंत रामजी दास, कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, जानकी महल के श्री सीता शरण जी महाराज, पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने डॉ. भरत पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सम्मानित किया। डॉ. भरत पाठक ने कहा कि वह नानाजी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंद और अभावग्रस्त परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 की बाढ़ के दौरान भी चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी, लेकिन इस बार की बाढ़ में काफी अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गृहस्थी का सामान बह गया है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल प्रयास करेगी। उन्होंने चित्रकूट के संत-महंतों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और आम जनता द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से राहत कार्य में आगे आने की अपील की। राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संतोष मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की भी डॉ. पाठक ने सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम ऐसे दूरस्थ गांवों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था। इस दौरान गुरु प्रकाश शुक्ला, सभासद शंकर यादव, संत कुमार त्रिपाठी, रामबेटा कुशवाहा, उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

20 hrs ago
user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
सरस्वती सिंह कुशवाहा
करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया सेवा इंटरनेशनल, 400 परिवारों को बांटी राहत किट चित्रकूट। जनपद चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सेवा इंटरनेशनल भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से संस्था द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 राशन किट वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को समाजसेवी एवं सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ. भरत पाठक और डॉ. नंदिता पाठक चित्रकूट पहुंचे। संतोषी अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामघाट, भरतघाट, छोटा रामधाम के सामने और संतोषी अखाड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 250 राशन किट वितरित की गईं। इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी से प्रभावित पुरवा तरौंहा गांव में 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दी गईं। कार्यक्रम में संतोषी अखाड़ा के श्रीमहंत रामजी दास, कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, जानकी महल के श्री सीता शरण जी महाराज, पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। संतों ने डॉ. भरत पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सम्मानित किया। डॉ. भरत पाठक ने कहा कि वह नानाजी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंद और अभावग्रस्त परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2003 की बाढ़ के दौरान भी चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी, लेकिन इस बार की बाढ़ में काफी अधिक नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गृहस्थी का सामान बह गया है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल प्रयास करेगी। उन्होंने चित्रकूट के संत-महंतों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और आम जनता द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद किए जाने की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से राहत कार्य में आगे आने की अपील की। राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉ. संतोष मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की भी डॉ. पाठक ने सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम ऐसे दूरस्थ गांवों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था। इस दौरान गुरु प्रकाश शुक्ला, सभासद शंकर यादव, संत कुमार त्रिपाठी, रामबेटा कुशवाहा, उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अाज दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का अायोजन जनपद न्यायालय चित्रकूट में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश, श्री शेषमणि शुक्ला, द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत शुभारम्भ के समय श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, चित्रकूट, श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज, श्री अनुराग कुरील अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, चित्रकूट , श्रीमती गीता सिंह अपर जिला जज/एस.सी.एस.टी. एक्ट, श्री राममणि पाठक, अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 न्यू0, श्रीमती रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, श्री सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0), श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी, सुश्री विदिशाभूषण, सिविल जज (जू०डि०), श्रीमती सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री प्रभात कुमार मेहता, अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैंक तथा अन्य बैंकों के प्रबन्धक, न्यायालय के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत न्याय रक्षकगण तथा अधिकारमित्रगण उपस्थित रहे। उक्त लोक अदालत में श्री शेषमणि शुक्ला, जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 06 वादों का निस्तारण हुये मु0- 12,45,500/- रूपये समझौता राशि जमा करायी गयी। श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 42 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-25,95,68,000/- रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया, श्री राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चित्रकूट द्वारा 07 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-9000/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादिया को दिलाया गया एवं कई वर्षों से एक- दूसरे से अलग रह रहे 04 जोडे आपस में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराते हुये एक साथ रहने के लिये तैयार हो गयेउनको उपहार स्वरूप एक-एक पौधा देकर "एक पेड जीवन साथी के नाम" लगाने हेतु प्रेरित करके एक साथ भेजा गया, श्री अनुराग कुरील अपर जिला जज एफ.टी.सी. द्वावार 02 वादों का निस्तारण करते हुये मु0 1000/- अर्थदण्ड वसूला गया। श्री राममणि पाठक अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 न्यू0, द्वारा 100 वादों का निस्तारण किया गया, श्री सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी०डि०) द्वारा फौजदारी के47 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-16550/- रूपये वसूला गया एवं सिविल व उत्तराधिकार के 06 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-2825390/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया, श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी०डि०)/एफ0टी0सी0 द्वारा 195 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-2450/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज सी0डि0 द्वारा 239 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 14830/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, सुश्री विदिशाभूषण सिविल जज (जू0डि0) द्वारा 159 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-8350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया व सिविल व उत्तराधिकार के 08 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-47741/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया,, श्रीमती सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 157 वादों का निस्तारण करते हुये मु०- 11150/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 121 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। श्री एस. आनन्द सिविल जज (जू0डि0) मऊ द्वारा 156 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-1590/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। श्री विरेश कुमार सोनकर न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर द्वारा 97 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 970/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री सन्तोष कुमार तृतीय अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा 02 वाद का निस्तारण किया गया तथा उपभोक्ता फोरम द्वारा 06 वाद का निस्तारण करते हुये मु0- 324997/- रूपये वादी को दिलाया गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1350 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-264078868 (छब्बीस करोड चालीस लाख अटहत्तर हजार आठ सौ अरसठ रूपये) एंव राजस्व व अन्य विभागों द्वारा 117389 मामलों का निस्तारण करते हुये मु०-29401950/- (दो करोड चौरानबे लाख एक हजार नौ सौ पचास रूपये) रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया। इला चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा बताया गया कि अाज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 118739 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-293480818/- (उन्तीस करोड चौतीस लाख अस्सी हजार आठ सौ अट्ठारह रूपये) अर्थदण्ड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया। श्री राममणि पाठक, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चित्रकूट द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त Payment Setu App के माध्यम से जनपद न्यायालय चित्रकूट में कुल 33 वर्चुअल चालानों का निस्तारण करते हुये मु0- 22500/- रूपये का अर्थदण्ड जमा कराया गया।
    1
    अाज दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का अायोजन जनपद न्यायालय चित्रकूट में किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश, श्री शेषमणि शुक्ला, द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत शुभारम्भ के समय श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, चित्रकूट, श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज, श्री अनुराग कुरील अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, चित्रकूट , श्रीमती गीता सिंह अपर जिला जज/एस.सी.एस.टी. एक्ट, श्री राममणि पाठक,  अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 न्यू0,  श्रीमती रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, श्री सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0), श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी, सुश्री विदिशाभूषण, सिविल जज (जू०डि०), श्रीमती सृष्टि शुक्ला  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय,  श्री प्रभात कुमार मेहता, अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैंक तथा अन्य बैंकों के प्रबन्धक, न्यायालय के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत न्याय रक्षकगण तथा अधिकारमित्रगण  उपस्थित रहे।
उक्त लोक अदालत में श्री शेषमणि शुक्ला, जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 06 वादों का निस्तारण हुये मु0- 12,45,500/- रूपये समझौता राशि जमा करायी गयी। श्री पद्माकरमणि त्रिपाठी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 42 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-25,95,68,000/- रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया, श्री राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चित्रकूट द्वारा 07 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-9000/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादिया को दिलाया गया एवं कई वर्षों से एक- दूसरे से अलग रह रहे 04 जोडे  आपस में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराते हुये एक साथ रहने के लिये तैयार हो गयेउनको उपहार स्वरूप एक-एक पौधा देकर "एक पेड जीवन साथी के नाम" लगाने हेतु प्रेरित करके एक साथ भेजा गया, श्री अनुराग कुरील अपर जिला जज एफ.टी.सी. द्वावार 02 वादों का निस्तारण करते हुये मु0 1000/- अर्थदण्ड वसूला गया। श्री राममणि पाठक  अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 न्यू0, द्वारा 100 वादों का निस्तारण किया गया, श्री सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी०डि०) द्वारा फौजदारी के47 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-16550/- रूपये वसूला गया एवं सिविल व उत्तराधिकार के 06 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-2825390/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया, श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी०डि०)/एफ0टी0सी0 द्वारा 195 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-2450/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज सी0डि0 द्वारा 239 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 14830/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, सुश्री विदिशाभूषण सिविल जज (जू0डि0) द्वारा 159 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-8350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया व सिविल व उत्तराधिकार के 08 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-47741/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया,, श्रीमती सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 157 वादों का निस्तारण करते हुये मु०- 11150/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 121 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। श्री एस. आनन्द सिविल जज (जू0डि0) मऊ द्वारा 156 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-1590/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।  श्री विरेश कुमार सोनकर न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर द्वारा 97 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 970/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, श्री सन्तोष कुमार तृतीय अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा 02 वाद का निस्तारण किया गया तथा उपभोक्ता फोरम द्वारा 06 वाद का निस्तारण करते हुये मु0- 324997/- रूपये वादी को दिलाया गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1350 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-264078868 (छब्बीस करोड चालीस लाख अटहत्तर हजार आठ सौ अरसठ रूपये) एंव राजस्व व अन्य विभागों द्वारा 117389 मामलों का निस्तारण करते हुये मु०-29401950/- (दो करोड चौरानबे लाख एक हजार नौ सौ पचास रूपये) रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया।
इला चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा बताया गया कि अाज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 118739 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-293480818/- (उन्तीस करोड चौतीस लाख अस्सी हजार आठ सौ अट्ठारह रूपये) अर्थदण्ड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया।
श्री राममणि पाठक, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चित्रकूट द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त Payment Setu App के माध्यम से जनपद न्यायालय चित्रकूट में कुल 33 वर्चुअल चालानों का निस्तारण करते हुये मु0- 22500/- रूपये का अर्थदण्ड जमा कराया गया।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • बाइक सवार ने दूसरे बाइक को टक्कर कर रोजगार सेवक के मौत *तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, रोजगार सेवक की मौत* महुआ ब्लॉक से घर लौटते समय शाम को हादसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी रोजगार सेवक (39)अनूप सिंह पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। महुआ ब्लॉक से बाइक द्वारा घर लौटते समय शिवदयाल सिंह के पुरवा घर के पास अतर्रा सामने से आ रही तेज रफ्तार up 90A,H2511, बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, तभी देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनूप सिंह महुआ ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में *पत्नी अखिलेश सिंह और दो जुड़वा अन्या और आख्या,बेटियां हैं*। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार 16 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया।
    4
    बाइक सवार ने दूसरे बाइक को टक्कर कर रोजगार सेवक के मौत
*तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, रोजगार सेवक की मौत*
महुआ ब्लॉक से घर लौटते समय शाम को हादसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी रोजगार सेवक (39)अनूप सिंह पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। महुआ ब्लॉक से बाइक द्वारा घर लौटते समय शिवदयाल सिंह के पुरवा घर के पास अतर्रा सामने से आ रही तेज रफ्तार up 90A,H2511, बाइक  ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, तभी देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई।
अनूप सिंह महुआ ब्लॉक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में *पत्नी अखिलेश सिंह और दो जुड़वा अन्या और आख्या,बेटियां हैं*। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार 16 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया।
    user_Suneel yadav राष्ट्र नमन न्यूज
    Suneel yadav राष्ट्र नमन न्यूज
    Farmer Atarra, Banda•
    23 hrs ago
  • बांदा में 5 ग्रामीण सड़कों को मंजूरी! | ₹9.87 करोड़ का प्रोजेक्ट | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा में ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा विकास कार्य सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत पांच ग्रामीण मार्गों के निर्माण के लिए करीब ₹9.87 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और आवश्यक सेवाओं की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है
    1
    बांदा में 5 ग्रामीण सड़कों को मंजूरी! | ₹9.87 करोड़ का प्रोजेक्ट | Banda News 2026 | बड़ी खबर
बांदा में ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा विकास कार्य सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत पांच ग्रामीण मार्गों के निर्माण के लिए करीब ₹9.87 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और आवश्यक सेवाओं की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *कौशाम्बी डियूटी के दौरान स्टेज के सामने बैठाकर बार बालाओ का डान्स देखने वाले दो पुलिस कर्मियों पर बडी कार्यवाही स्टेज के सामने बैठकर बार बालाओ का डान्स देख रहें दो पुलिस कर्मी की वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई SP सत्यनारायण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर। हब्बूनगर बाजार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप। हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी मे तैनात थे सिपाही
    1
    *कौशाम्बी डियूटी के दौरान स्टेज के सामने बैठाकर बार बालाओ का डान्स देखने वाले दो पुलिस कर्मियों पर बडी कार्यवाही
स्टेज के सामने बैठकर बार बालाओ का डान्स देख रहें दो पुलिस कर्मी की वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई
SP सत्यनारायण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर।
हब्बूनगर बाजार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप।
हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी मे तैनात थे सिपाही
    user_Journalist daya Sharma
    Journalist daya Sharma
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक बाइक रैली की तैयारी* *वाराणसी।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाइक रैली की तैयारी की जा रही है, इसके लिए वाराणसी में सैकड़ों नई बाइकें मंगाई गई हैं, सभी बाइकों पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ का पंजीकरण नंबर दर्ज है, बताया जा रहा है कि वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक बाइक रैली निकाली जाएगी *मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक बाइक रैली की तैयारी* *वाराणसी।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाइक रैली की तैयारी की जा रही है, इसके लिए वाराणसी में सैकड़ों नई बाइकें मंगाई गई हैं, सभी बाइकों पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ का पंजीकरण नंबर दर्ज है, बताया जा रहा है कि वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक बाइक रैली निकाली जाएगी
    1
    *मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक बाइक रैली की तैयारी*

*वाराणसी।*  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाइक रैली की तैयारी की जा रही है, इसके लिए वाराणसी में सैकड़ों नई बाइकें मंगाई गई हैं, सभी बाइकों पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ का पंजीकरण नंबर दर्ज है, बताया जा रहा है कि वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक बाइक रैली निकाली जाएगी
*मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक बाइक रैली की तैयारी*
*वाराणसी।*  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाइक रैली की तैयारी की जा रही है, इसके लिए वाराणसी में सैकड़ों नई बाइकें मंगाई गई हैं, सभी बाइकों पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ का पंजीकरण नंबर दर्ज है, बताया जा रहा है कि वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक बाइक रैली निकाली जाएगी
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अलीगढ़ ➡हिंदूवादी सचिन के साथ मारपीट का मामला ➡सचिन के समर्थन में आए क्षत्रिय समाज के लोग ➡क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे जिला मुख्यालय ➡जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग ➡सचिन,उसके संगठन से जुड़े लोगों की सुरक्षा की मांग ➡सचिन गौ रक्षा दल के नाम से चलते हैं संगठन ➡सचिन,समर्थकों को हथियारों का लाइसेंस देन की मांग ➡अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके का मामला @aligarhpolice @rangealigarh @Dm_Aligarh @Uppolice
    1
    अलीगढ़
➡हिंदूवादी सचिन के साथ मारपीट का मामला
➡सचिन के समर्थन में आए क्षत्रिय समाज के लोग
➡क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे जिला मुख्यालय
➡जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग
➡सचिन,उसके संगठन से जुड़े लोगों की सुरक्षा की मांग
➡सचिन गौ रक्षा दल के नाम से चलते हैं संगठन
➡सचिन,समर्थकों को हथियारों का लाइसेंस देन की मांग
➡अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके का मामला
@aligarhpolice @rangealigarh @Dm_Aligarh @Uppolice
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को सुबह 10:50 पर श्री डी० पी० पाल (मुख्य विकास अधिकारी) एवं डॉ० महेन्द्र कुमार त्रिपाठी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) चित्रकूट के द्वारा जिला चिकित्सालय सोनेपुर का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया ।।। यूसी xजिसमें UPPCL एवं SADA द्वारा कराये जा रहे कार्यो का यथा रजिस्ट्रेशन काउंटर के निर्माण की प्रगति, अग्निशमन हेतु पानी की टंकी का निर्माण एवं जिला अस्पताल में छत की फाल सीलिंग एवं सौन्दर्गीकरण के लिये नामित अवर अभियंता श्री ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह के साथ निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात् विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित जननी सुरक्षा योजना से आच्छादित लाभार्थियों से कथित पैसे के लेन-देन एवं वसूली के विषय में प्राप्त सूचना के अनुसार जननी सुरक्षा वार्ड में भर्ती कुल 24 मरीजों में श्रीमती विनीता देवी पत्नी श्री वीरेन्द्र कुमार, श्रीमती राशि पत्नी श्री संजय कुमार, श्रीमती मन्तो देवी पत्नी श्री अर्जुन, श्रीमती गोमती यादव पत्नी श्री सत्यम दुबे एवं श्रीमती सुमन देवी पत्नी श्री मनोज कुमार से वार्ता की गयी। इन सभी लाभार्थियों एवं उनके परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी उचित प्रकार से देखभाल हो रही है, निःशुल्क दवा प्राप्त हो रही है, निःशुल्क भोजन मिल रहा है तथा डॉक्टर नियमित समय पर देखने आ रहे हैं एवं किसी भी लाभार्थी से किसी भी स्टॉफ के द्वारा कोई पैसा नही लिया गया है। उसी समय जननी सुरक्षा वार्ड में उपस्थित वार्ड आया, स्टॉफ नर्स व सम्बन्धित चिकित्सक आदि से वार्ता की गयी एवं सभी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रश्नगत प्रकरण पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सोनेपुर चित्रकूट के द्वारा डा० आर०बी० पाल वरिष्ठ परामर्शदाता, डा० हरिशचन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ परामर्शदाता एवं डा० ऋषि कुमार, परामर्शदाता की तीन सदस्यीय चिकित्सकों की समिति का गठन किया गया हैं। जिसको जाँच कर शीघ्र ही आख्या प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देश दिये गये ।
    2
    जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को सुबह 10:50 पर श्री डी० पी० पाल (मुख्य विकास अधिकारी) एवं डॉ० महेन्द्र कुमार त्रिपाठी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) चित्रकूट के द्वारा जिला चिकित्सालय सोनेपुर का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया
।।। यूसी xजिसमें UPPCL एवं SADA द्वारा कराये जा रहे कार्यो का यथा रजिस्ट्रेशन काउंटर के निर्माण की प्रगति, अग्निशमन हेतु पानी की टंकी का निर्माण एवं जिला अस्पताल में छत की फाल सीलिंग एवं सौन्दर्गीकरण के लिये नामित अवर अभियंता श्री ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह के साथ निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात् विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित जननी सुरक्षा योजना से आच्छादित लाभार्थियों से कथित पैसे के लेन-देन एवं वसूली के विषय में प्राप्त सूचना के अनुसार जननी सुरक्षा वार्ड में भर्ती कुल 24 मरीजों में श्रीमती विनीता देवी पत्नी श्री वीरेन्द्र कुमार, श्रीमती राशि पत्नी श्री संजय कुमार, श्रीमती मन्तो देवी पत्नी श्री अर्जुन, श्रीमती गोमती यादव पत्नी श्री सत्यम दुबे एवं श्रीमती सुमन देवी पत्नी श्री मनोज कुमार से वार्ता की गयी। इन सभी लाभार्थियों एवं उनके परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी उचित प्रकार से देखभाल हो रही है, निःशुल्क दवा प्राप्त हो रही है, निःशुल्क भोजन मिल रहा है तथा डॉक्टर नियमित समय पर देखने आ रहे हैं एवं किसी भी लाभार्थी से किसी भी स्टॉफ के द्वारा कोई पैसा नही लिया गया है। उसी समय जननी सुरक्षा वार्ड में उपस्थित वार्ड आया, स्टॉफ नर्स व सम्बन्धित चिकित्सक आदि से वार्ता की गयी एवं सभी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
प्रश्नगत प्रकरण पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सोनेपुर चित्रकूट के द्वारा डा० आर०बी० पाल वरिष्ठ परामर्शदाता, डा० हरिशचन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ परामर्शदाता एवं डा० ऋषि कुमार, परामर्शदाता की तीन सदस्यीय चिकित्सकों की समिति का गठन किया गया हैं। जिसको जाँच कर शीघ्र ही आख्या प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देश दिये गये ।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *रीवा में विधायक का ये हाल!* *रीवा में न्याय मांगने का सफर भी गजब है साहब... पहले पिता अस्पताल, फिर विधायक गिरफ्तार!* सिरमौर चौराहे पर न्याय की आवाज उठाने पहुंचे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा पिछले 15 दिनों से न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। कल पुलिस उन्हें धरना स्थल से अस्पताल ले गई, और अब इसी मामले में विधायक जी भी पुलिस की मेहमाननवाजी में पहुंच गए! अब सवाल ये है कि न्याय की फाइल कब खुलेगी या फिर गिरफ्तारी और अस्पताल के चक्कर में ही मामला चलता रहेगा? #रीवा #अभय_मिश्रा #कल्पना_मिश्रा #न्याय_की_मांग
    1
    *रीवा में विधायक का ये हाल!*

*रीवा में न्याय मांगने का सफर भी गजब है साहब... पहले पिता अस्पताल, फिर विधायक गिरफ्तार!*

सिरमौर चौराहे पर न्याय की आवाज उठाने पहुंचे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा पिछले 15 दिनों से न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। कल पुलिस उन्हें धरना स्थल से अस्पताल ले गई, और अब इसी मामले में विधायक जी भी पुलिस की मेहमाननवाजी में पहुंच गए! अब सवाल ये है कि न्याय की फाइल कब खुलेगी या फिर गिरफ्तारी और अस्पताल के चक्कर में ही मामला चलता रहेगा? 

#रीवा #अभय_मिश्रा #कल्पना_मिश्रा #न्याय_की_मांग
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना द्वारा लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कौशांबी.....सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों की जांच से पाया गया कि थाना कड़ाधाम अन्तर्गत हब्बूनगर बाजार में दिनांक 16.09.2026 को दिन में दंगल व रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था इस दौरान शान्ति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति उदाशीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया तथा प्रकरण की जांच प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गई जानकारी।
    1
    हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना द्वारा लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर
कौशांबी.....सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों की जांच से पाया गया कि थाना कड़ाधाम अन्तर्गत हब्बूनगर बाजार में दिनांक 16.09.2026 को दिन में दंगल व रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था इस दौरान शान्ति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति उदाशीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया तथा प्रकरण की जांच प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गई जानकारी।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.