Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दुर्ग शहर के मध्य शंकर नगर स्थित श्री गजानन विहार में शानदार आवासीय प्लॉट उपलब्ध जहाँ आपको दुर्ग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मार्केट और शासकीय हॉस्पिटल कुछ ही दूरी पर स्थित खरीदने हेतु आज ही हमें सम्पर्क करें...* लुकेश साहू दुर्ग - 8103945853
लुकेश साहू दुर्ग
*दुर्ग शहर के मध्य शंकर नगर स्थित श्री गजानन विहार में शानदार आवासीय प्लॉट उपलब्ध जहाँ आपको दुर्ग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मार्केट और शासकीय हॉस्पिटल कुछ ही दूरी पर स्थित खरीदने हेतु आज ही हमें सम्पर्क करें...* लुकेश साहू दुर्ग - 8103945853
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- शुक्रवार दोपहर छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव (बी) में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीषम ठाकुर, पुत्र रजउराम ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भीषम ठाकुर ने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 3 वर्षीय पुत्र है, जो वर्तमान में अपने नाना के पास रह रहा है। पिछले साल नवरात्रि के दौरान उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से भीषम ठाकुर मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए थे और अकेलापन व गुमसुम रहने लगा था। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे भीषम ने अपने घर के कमरे की छत में लगे टीन शेड के लोहे के एंगल में फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। शाम करीब 4:30 बजे उनके छोटे भाई को इसकी जानकारी हुई, जिसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शाम 5 बजे पंचनामा के बाद शव को नीचे उतारा। घर में केवल दोनों भाई ही रहते थे। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बाहर मजदूरी पर जाते हैं। पत्नी की मौत के बाद भीषम अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बालोद के मॉर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बालोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। द छत्तीसगढ़ - सच्ची खबर, सही समय पर1
- राजिम। राजिम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार रूकी और अचानक आग का गोला बन गया। यह घटना राजिम–फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवई स्थित पुजेरिन दाई के पास हुई है, जहां देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलकर राख हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैला कि चालक को संभलने का ज्यादा समय नहीं मिला। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहन जांच को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकें। कार चालक महेंद्र साहू ने बताया कि मैं रायपुर से हूं फिंगेश्वर के पास रोबा मेरा गांव है। वापस रायपुर के लिए जा रहा था। दो-तीन लोग मेरे कार के पीछे से आए और गाड़ी रोको कहकर बोल रहे थे। मैं थोड़ा सा ड्रिंक किया था। जैसे ही गाड़ी रुकी और कार में आग लग गया। कैसे लगा है मुझे भी नहीं पता। यह लोग मुझे फिंगेश्वर से फॉलो कर रहे थे शायद पैसे लूटने की इरादे से मुझे गाड़ी कंट्रोल करने के लिए कह रहा थे। इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राजिम टीआई अमृतलाल साहू से मोबाइल में बात हुई उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं कुछ नहीं बता पाऊंगा। पुलिस स्टेशन में आपको संपर्क करना पड़ेगा। पेट्रोलिंग गाड़ी में वहां मौजूद रहे पुलिस के जवान तुलसी निषाद ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। उनके सिर में चोट थी जिसे अपने पेट्रोलियम गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में पहुंचाया हूं।1
- *जन्मदिन के अवसर पर भाई साहब को कोटि कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं, आप सदा प्रसन्न रहे, स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो।* 🎂🎂🍭🥮🍰💐💐💐💐 *बाबा महाकाल जी की कृपा और आशीर्वाद आप पर सदा बनी रहे।*1
- वारी मंदिर 2 शव मामला : शव दफनाने के 10 दिन बाद लिया गया विसरा सैंपल, जेसीबी और मजदूर बुलाकर की गई शव की खुदाई लांजी। नगर मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम वारी के पांढरी पाठ मंदिर का 2 मृत शव कांड एक बार फिर चर्चा में आ गया जब जेसीबी और मजदूरों की सहायता से जमीन की खुदाई कर शव निकालकर विसरा सैंपल इकठ्ठा किया गया, बता दें कि बंशी उर्फ चूरण गिरी का शव वारी मंदिर परिसर के पीछे जंगल पहाड़ी में 16 मार्च 2026 को मिला था, 28 मार्च 2026 को एक टीम लांजी नगर के कोटेश्वर मंदिर स्थित मोक्षधाम पंहुची, जहां बंशी उर्फ चूरण सिंह गिरी जिसकी लाश वारी मंदिर परिसर के जंगल में मिली थी के शव को जेसीबी और मजदूर बुलाकर खोदकर बाहर निकाला गया और विसरा लिया गया, इस दौरान लांजी तहसीलदार हिम्मतसिंह भवेदी, बहेला थाना प्रभारी राजकुमार रघुवंशी, मेडिकल ऑफिसर निशांत चितावद आदि प्रमुखता से मौजूद रहे, जानकारी अनुसार मेडिकल ऑफिसर के द्वारा पोस्टमार्टम तो कर दिया गया लेकिन विसरा नहीं लिया गया, लेकिन आखिरकार इस बात पर बंशी के शव को दफन करने के 10 दिन बाद विसरा लिया गया। तो वहीं जानकारी के अनुसार मृतक बंशी की कथित महिला मित्र के शव का विसरा निकालकर रखा गया है और उसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार 18 मार्च को लांजी के स्थानीय मोक्षधाम में किया गया, यहां तक तो सब ठीक है लेकिन 16 मार्च को वारी मंदिर जंगल क्षेत्र में जिस शख्स चूरण सिंह उर्फ बंशी की लाश मिली उसका पोस्टमार्टम 17 मार्च को सिविल अस्पताल लांजी में उसके परिजनो ंकी मौजूदगी में किया गया लेकिन उसका विसरा नहीं लिया गया था।1
- शराब दुकान में ग्राहक से लूट और मारपीट, आबकारी विभाग ने शुरू की जांच?1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- Post by लुकेश साहू दुर्ग1
- पीकअप वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी गिरफ्तार, चोरी की वाहन बरामद जिला कबीरधाम दिनांक 28.03.2026 कबीरधाम पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पीकअप वाहन चोरी के मामले में त्वरित सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई वाहन बरामद की गई है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.03.2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे उसने अपनी पीकअप वाहन क्रमांक CG07CA2263 को प्रतिदिन की भांति पेट्रोल पंप बिडोरा के पास खड़ी की थी। रात्रि 08:00 बजे से लेकर दिनांक 26.03.2026 के प्रातः 06:00 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन को चोरी कर लिया गया। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई गई।1
- #PILES #पाइल्स1