Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
Satyanarayan tiwari
रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
More news from मैहर and nearby areas
- विश्वमोहन बडगईयां मैहर क्षेत्र से युवा कांग्रेस के विधानसभा महासचिव हैं।1
- मैहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की नीतियों और फैसलों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का यह विरोध दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ किए गए कथित बल प्रयोग, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बार-बार हो रहे पेपर लीक, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और भविष्य की मांग कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ किया गया कथित बल प्रयोग भी लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि देश का युवा गंभीर बेरोजगारी से जूझ रहा है और लगातार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और किसान अपनी उपज के उचित मूल्य, खाद, बीज व सिंचाई की सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ज्ञापन के जरिए कांग्रेस ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच, महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।4
- मध्य प्रदेश के मैहर में जिला अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और बदहाली को लेकर कलेक्टर ने बड़ी सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में पाई गई गंभीर अनियमितताओं और गंदगी को लेकर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज शुक्ला और सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. अवधिया को कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस जारी कर दिया है। इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि गत 8 जुलाई को हुए औचक निरीक्षण से जुड़ी है, जब डिप्टी कलेक्टर ने मैहर जिला अस्पताल का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति बेहद असंतोषजनक पाई गई थी, साथ ही अस्पताल संचालन, मरीजों की देखभाल और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी कई अन्य गंभीर खामियां भी उजागर हुई थीं। कलेक्टर की ओर से जारी नोटिस में दोनों जिम्मेदार अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अस्पताल की सभी कमियों और व्यवस्थागत सुधारों की रिपोर्ट के साथ अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब और सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मैहर जिला बनने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की इस सख्त पहल को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जवाबदेही तय करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता को अस्पताल की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी के कई बड़े नेता दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र हुड्डा समेत कई सांसद मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सतना स्थित कचेहरी प्रांगण में भी ब्लॉक, नगर और जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया और नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार, नगर अध्यक्ष एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी, जिला संगठन मंत्री नागेश मिश्रा, जिला महामंत्री विनीत सिंह बिनु, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, प्रदेश कार्डिनेटर विनोद कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष सत्तू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, पार्षद राहुल सोनी, पार्षद बाबूलाल चूहटेल, मनीष पाठक, शिबू शर्मा, अतुल नामदेव और रोहित दहिया सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और हिरासत में लिए गए।4
- ग्राम मटवारा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में 10 से 19 साल तक के बच्चों ने हिस्सा लिया, जहाँ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और बच्चों के लिए खेल गतिविधियाँ करवाई गईं। कार्यक्रम के दौरान ट्रेनर अंकित चौबे, साथिया आकाश पटेल और अंजलि पटेल उपस्थित रहे।4
- मध्य प्रदेश के मैहर में शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब हलचल भरी हो गई, जब आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल की बैरिकेडिंग को धकेल दिया और उसे दरकिनार करते हुए सीधे एसडीएम कार्यालय परिसर व मुख्य द्वार तक पहुंच गए। हाथों में पार्टी का झंडा थामकर कार्यकर्ताओं ने "राहुल गांधी जिंदाबाद" और "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, इस्तीफा दो" के जमकर नारे लगाए। मुख्य चैनल गेट के पास प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। वहीं कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।1
- मैहर में युवा कांग्रेस, नगर कांग्रेस और जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली की सड़कों पर छात्रों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की असंवैधानिक गिरफ्तारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदभानु चिब ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा और विश्वमोहन बढ़गइंया बच्चू के माध्यम से धरना स्थल पर बैठे छात्रों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उनकी हर लड़ाई में साथ रहने का पूर्ण आश्वासन दिया।1
- रीवा संभाग में आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए 'ऑपरेशन प्रहार 2' के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की जा रही हैं, लेकिन सतना जिले के चित्रकूट अनुभाग में पुलिस इस अभियान पर पानी फेरती नजर आ रही है। चित्रकूट अनुभाग पुलिस का अमला सिर्फ घरों में बनने वाली कुछ लीटर महुआ कच्ची शराब या मामूली गांजे की जब्ती कर खानापूर्ति का कोरम पूरा कर रहा है। आरोप है कि आईजी के इस सख्त अभियान का मकसद चित्रकूट में सिर्फ छोटे-मोटे गरीबों पर कार्रवाई कर आंकड़े पूरे करना रह गया है। चित्रकूट अनुभाग की पुलिस और आबकारी महकमे की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल यह है कि बरौंधा थाना के ठीक सामने से शराब ठेकेदार संदीप सिंह की बोलेरो गाड़ियों से शराब लोड हो रही है और सैकड़ों अवैध ठीहों तक पैकारी के जरिए पहुंचाई जा रही है। पुलिस की नाक के नीचे से असली शराब माफिया पूरे क्षेत्र में जहर परोस रहे हैं और खाकी आंखें मूंदे बैठी है।1
- मैहर के सोनवारी गांव के पास मैहर-बरही मार्ग पर अचानक एक विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरते समय कोई भी वाहन उसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, रास्ता बंद होने से सड़क के दोनों ओर बसों, ट्रकों और छोटे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे चालकों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ गिरने से इलाके के विद्युत तारों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रशासन का इंतजार किए बिना स्थानीय ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आ गए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पेड़ की शाखाओं को काटने और उसे रास्ते से हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मार्ग को जल्द सुचारू करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास लगातार जारी हैं।1