logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज बिदूपुर के राजधानी चौक ऊँची डीह जन्दाहा हाजीपुर मार्ग एन एच 322 पर ई-रिक्शा शॉ रूम "संगीता इंटरप्राइजेज" का शुभ उदघाटन किया गया। बिदुपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस-सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने फीता काट कर इस नए शॉ रूम का उदघाटन किया। इस अवसर पर शॉ रूम के मालिक राम ईश्वर शर्मा, इंटर ग्लोब एनर्जी कंपनी के मैनेजर राहुल वर्मा, पूर्व जदयू जिला महासचिव योगेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, प्रकाश कुमार, राजू कुमार और कमल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। कंपनी के मैनेजर श्री वर्मा ने इस दौरान बताया कि उनकी कंपनी ई-रिक्शा श्रेणी में उत्कृष्ट श्रृंखला के वाहन लेकर आई है, जिसमें सेवन सीटर से लेकर अनोखे मालवाहक वाहन भी शामिल हैं। शॉ रूम के मालिक श्री शर्मा ने बिदूपुर, हाजीपुर और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से एक बार उनके शॉ-रूम में अवश्य पधारने की अपील की।

6 hrs ago
user_Vaanishree News
Vaanishree News
Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
6 hrs ago
730bb351-9069-4fd3-8ea8-34a7b45e8c80

आज बिदूपुर के राजधानी चौक ऊँची डीह जन्दाहा हाजीपुर मार्ग एन एच 322 पर ई-रिक्शा शॉ रूम "संगीता इंटरप्राइजेज" का शुभ उदघाटन किया गया। बिदुपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस-सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने फीता काट कर इस नए शॉ रूम का उदघाटन किया। इस अवसर पर शॉ रूम के मालिक राम ईश्वर शर्मा, इंटर ग्लोब एनर्जी कंपनी के मैनेजर राहुल वर्मा, पूर्व जदयू जिला महासचिव योगेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, प्रकाश कुमार, राजू कुमार और कमल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। कंपनी के मैनेजर श्री वर्मा ने इस दौरान बताया कि उनकी कंपनी ई-रिक्शा श्रेणी में उत्कृष्ट श्रृंखला के वाहन लेकर आई है, जिसमें सेवन सीटर से लेकर अनोखे मालवाहक वाहन भी शामिल हैं। शॉ रूम के मालिक श्री शर्मा ने बिदूपुर, हाजीपुर और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से एक बार उनके शॉ-रूम में अवश्य पधारने की अपील की।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा गांव निवासी शिवशंकर सिंह का ईनामी अपराधी पुत्र लल्लन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया है।
    1
    समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा गांव निवासी शिवशंकर सिंह का ईनामी अपराधी पुत्र लल्लन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज दिखाता है कि मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुस गया, जिसके परिणामस्वरूप यह टक्कर हुई। गनीमत रही कि हादसे से महज 2 सेकंड पहले एक बस उस स्थान से गुजर चुकी थी, अन्यथा नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
    1
    पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज दिखाता है कि मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुस गया, जिसके परिणामस्वरूप यह टक्कर हुई। गनीमत रही कि हादसे से महज 2 सेकंड पहले एक बस उस स्थान से गुजर चुकी थी, अन्यथा नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor Chehra Kalan, Vaishali•
    6 hrs ago
  • भरत भूषण तिवारी से जुड़े एनकाउंटर मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
    1
    भरत भूषण तिवारी से जुड़े एनकाउंटर मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
    user_बिहार वैशाली न्यूज़
    बिहार वैशाली न्यूज़
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर के ताजपुर में 22 जून 2026, सोमवार को भाकपा माले और बिहार राज्य व्यवसायी संघ के संयुक्त आह्वान पर जनता मैदान (कर्बला पोखर) से जुलूस निकालकर ताजपुर थाने का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन ताजपुर थाना कांड संख्या 98/26 के मृतक संजीव सहनी के हत्यारों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में बढ़ती हत्या, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई, जिसे भाकपा माले के राज्य और जिला कमिटी सदस्यों के साथ-साथ मृतक संजीव सहनी की पत्नी रविना कुमारी, पिता देवकी सहनी और भाई सुशील सहनी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों और व्यवसायियों में भय का माहौल है। उन्होंने संजीव सहनी हत्याकांड, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी से लूट एवं गोलीकांड, दर्गाहिया चौक हत्याकांड, नीम चौक सोना लूटकांड जैसे विभिन्न मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट के माध्यम से थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर संजीव सहनी हत्याकांड समेत अन्य मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभा के अंत में प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और महिला थाना कांड संख्या 61/26 के आरोपी की भी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
    1
    समस्तीपुर के ताजपुर में 22 जून 2026, सोमवार को भाकपा माले और बिहार राज्य व्यवसायी संघ के संयुक्त आह्वान पर जनता मैदान (कर्बला पोखर) से जुलूस निकालकर ताजपुर थाने का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन ताजपुर थाना कांड संख्या 98/26 के मृतक संजीव सहनी के हत्यारों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में बढ़ती हत्या, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई, जिसे भाकपा माले के राज्य और जिला कमिटी सदस्यों के साथ-साथ मृतक संजीव सहनी की पत्नी रविना कुमारी, पिता देवकी सहनी और भाई सुशील सहनी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों और व्यवसायियों में भय का माहौल है। उन्होंने संजीव सहनी हत्याकांड, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी से लूट एवं गोलीकांड, दर्गाहिया चौक हत्याकांड, नीम चौक सोना लूटकांड जैसे विभिन्न मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट के माध्यम से थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर संजीव सहनी हत्याकांड समेत अन्य मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभा के अंत में प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और महिला थाना कांड संख्या 61/26 के आरोपी की भी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    13 hrs ago
  • बिहार में बीजेपी सरकार के खिलाफ जबरदस्त राजनीतिक विरोध देखने को मिला है। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार के विरोध में तीखे नारे लगाए, जिसमें स्पष्ट रूप से 'बीजेपी सरकार मुर्दाबाद!' और 'बिहार के मुख्यमंत्री इस्तीफा दो' की मांग की गई। यह प्रदर्शन बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की जोरदार मांग उठा रहा है।
    1
    बिहार में बीजेपी सरकार के खिलाफ जबरदस्त राजनीतिक विरोध देखने को मिला है। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार के विरोध में तीखे नारे लगाए, जिसमें स्पष्ट रूप से 'बीजेपी सरकार मुर्दाबाद!' और 'बिहार के मुख्यमंत्री इस्तीफा दो' की मांग की गई। यह प्रदर्शन बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की जोरदार मांग उठा रहा है।
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    16 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाला और संगठित अपराधियों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाला ₹1.25 लाख का इनामी बदमाश रविवार देर रात यूपी STF पुलिस के हाथों ढेर हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा नकुर रोड पर हुई। मृतक की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हरेल पंचायत के आनंद गोलवा गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र लल्लन सिंह के रूप में हुई है, जिसकी तलाश यूपी पुलिस को लंबे समय से थी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान दो अपराधियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में वांछित इनामी अपराधी लल्लन सिंह मारा गया, जबकि उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार अपराधी की तलाश अभी भी जारी है। इस घटना की सूचना मोहिउद्दीन नगर थाने के ग्रामीण पुलिस ने आनंद गोलवा में रह रहे मृतक के माता-पिता को दी। पुत्र लल्लन सिंह के यूपी के सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक के माता रेशमी देवी और पिता श्री सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना तो मिली है, लेकिन उनका आरोपी पुत्र से वर्षों से न ही कोई वास्ता था और न ही किसी तरह का संबंध। उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि वे खुद विकलांग हैं और अपने दुर्भाग्यपूर्ण विकलांग जीवन पर आंसू बहा रहे हैं।
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाला और संगठित अपराधियों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाला ₹1.25 लाख का इनामी बदमाश रविवार देर रात यूपी STF पुलिस के हाथों ढेर हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा नकुर रोड पर हुई। मृतक की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हरेल पंचायत के आनंद गोलवा गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र लल्लन सिंह के रूप में हुई है, जिसकी तलाश यूपी पुलिस को लंबे समय से थी।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान दो अपराधियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में वांछित इनामी अपराधी लल्लन सिंह मारा गया, जबकि उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार अपराधी की तलाश अभी भी जारी है।

इस घटना की सूचना मोहिउद्दीन नगर थाने के ग्रामीण पुलिस ने आनंद गोलवा में रह रहे मृतक के माता-पिता को दी। पुत्र लल्लन सिंह के यूपी के सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया।

मृतक के माता रेशमी देवी और पिता श्री सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना तो मिली है, लेकिन उनका आरोपी पुत्र से वर्षों से न ही कोई वास्ता था और न ही किसी तरह का संबंध। उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि वे खुद विकलांग हैं और अपने दुर्भाग्यपूर्ण विकलांग जीवन पर आंसू बहा रहे हैं।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • वैशाली के लालगंज में एक अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके परिणामस्वरूप चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।
    1
    वैशाली के लालगंज में एक अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके परिणामस्वरूप चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.