Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाटों पर एनजीटी के आदेश के क्रम में पालिथीन, पन्नियों का उपयोग रोकने के प्रशासन के दावे फेल होते दीख रहे हैं। हरकी पैड़ी के आसपास तमाम घाटों पर कांवड़िए इनका उपयोग कर रहे हैं और घाटों पर पन्नियों का यह कूड़ा फैला हुआ है।दरअसल प्रशासन इसको लेकर जब जागता है तबतक बहुत देर हो चुकी होती है और इस कारोबार से जुड़े होलसेलर इसका बड़ा स्टाक कर चुके होते हैं, मेला शुरू होने पर छोटे वैंडरों की मार्फत यह प्रतिबंधित सामग्री बाजारों में उतार दी जाती है। क्योंकि यह सस्ती पड़ती है, इसलिए कांवड़िए इसका खूब इस्तेमाल करते हैं।पकड़ा- धकड़ी में भी केवल छोटे वैंडर ही प्रशासन के हाथ चढ़ते हैं। इसबार केवल एक बड़े कारोबारी पर इसको लेकर कार्रवाई हुई, जबकि अनेक होलसेलरों के पास इसका स्टाक है।
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
घाटों पर एनजीटी के आदेश के क्रम में पालिथीन, पन्नियों का उपयोग रोकने के प्रशासन के दावे फेल होते दीख रहे हैं। हरकी पैड़ी के आसपास तमाम घाटों पर कांवड़िए इनका उपयोग कर रहे हैं और घाटों पर पन्नियों का यह कूड़ा फैला हुआ है।दरअसल प्रशासन इसको लेकर जब जागता है तबतक बहुत देर हो चुकी होती है और इस कारोबार से जुड़े होलसेलर इसका बड़ा स्टाक कर चुके होते हैं, मेला शुरू होने पर छोटे वैंडरों की मार्फत यह प्रतिबंधित सामग्री बाजारों में उतार दी जाती है। क्योंकि यह सस्ती पड़ती है, इसलिए कांवड़िए इसका खूब इस्तेमाल करते हैं।पकड़ा- धकड़ी में भी केवल छोटे वैंडर ही प्रशासन के हाथ चढ़ते हैं। इसबार केवल एक बड़े कारोबारी पर इसको लेकर कार्रवाई हुई, जबकि अनेक होलसेलरों के पास इसका स्टाक है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। विशेषकर पहाड़ों में हो रही सघन बारिश से मैदानी इलाकों में नदी किनारे रहने वालों की सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। जिसके दृष्टिगत हरिद्वार में भी जल पर निरंतर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ऊपर से जल छोड़े जाने पर हरिद्वार में नदियों के किनारे खतरा बढ़ सकता है। जिसके दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने आज घाटों के किनारे बैठे और रह रहे लोगों को सचेत करते हुए घाटों से दूर जाने के निर्देश दिए और लोगों से नदियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा।1
- भटके को राह दिखाएंगे हम शिव भगतो की सेवा में समर्पित हो जाएंगे जिला संरक्षक हरिद्वार डॉ सुरेश सैनी जी की टिम दिन रात संपूर्ण जिला हरिद्वार में कांवड़ सेवा में समर्पित है4
- हरिद्वार पुलिस का आधिकारिक बयान वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पुलिस का आधिकारिक बयान: वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर की अपील हरिद्वार में बीती रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) की आधिकारिक बाइट जारी करते हुए आमजन से अपील की है कि घटना से संबंधित सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान पर ही भरोसा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक, अपुष्ट अथवा अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें बिना सत्यापन के आगे साझा करें। किसी भी घटना की वास्तविक जानकारी पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें। हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों से बचें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और केवल आधिकारिक तथ्यों पर ही विश्वास करें।1
- लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल | Form-7 को लेकर लगाए गंभीर आरोप | Shraddha TV Network लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि Form-7 के माध्यम से एक विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। विधायक ने यह भी कहा कि यदि उनकी आपत्तियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगी। नोट: इस वीडियो में व्यक्त आरोप बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद के हैं। इस संबंध में प्रशासन या चुनाव विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया खबर प्रकाशित होने तक सामने नहीं आई है। 📍 लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार (उत्तराखंड) 🎤 संवाददाता: सचिन कुमार 📺 Shraddha TV Network Like | Share | Subscribe करें और उत्तराखंड व देश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें।1
- जाम से बचने के लिए कावड़ियों ने गांव के संकरे रास्तों से गुजरना किया शुरू ग्रामीण परेशान1
- नशे में कार चला रहे कांवड़िये ने पैदल कांवड़िये को मारी टक्कर, पुलिस ने दिखाई तत्परताl बहादराबाद क्षेत्र में एक कार सवार कांवड़िये ने नशे की हालत में पैदल कांवड़िये को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया। जांच के दौरान वाहन चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके वाहन का भारी चालान किया। वहीं, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कांवड़ के स्थान पर पुलिस ने पैदल कांवड़िये को नई कांवड़ उपलब्ध कराई, जिससे वह अपनी यात्रा पुनः शुरू कर सका। हरिद्वार पुलिस की अपील नशे की हालत में वाहन न चलाएं।1
- BHEL क्षेत्र में घायल महिला को हरिद्वार SSP ने अस्पताल पहुँचाया BHEL क्षेत्र में घायल महिला को हरिद्वार SSP ने अस्पताल पहुँचाया1